• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
समाधि मठ के मठाधीश योगी चैतन्यनाथ की हत्या शिष्य बालयोगी ने की थी

समाधि मठ के मठाधीश योगी चैतन्यनाथ की हत्या शिष्य बालयोगी ने की थी

May 26, 2024
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। सदर क्षेत्र के नामनेर स्थित लालनाथ समाधि मठ के मठाधीश योगी चैतन्यनाथ की हत्या करने वाले को पुलिस ने पकड़ लिया है। हत्या करने के बाद वह बिहार चला गया था। पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि महंत ने उसके साथ गलत हरकत की थी। इसलिए उसने डंडे से महंत के सिर पर वार कर हत्या कर दी।

बता दें कि 12 मई को नाथ संप्रदाय के लालनाथ समाधि मठ के मठाधीश योगी चैतन्यनाथ का शव मठ परिसर में मिला था।  संप्रदाय के नियमानुसार मठ परिसर में ही समाधि दी गई। समाधि के बाद योगी चैतन्यनाथ के भाई हिंदू जागरण मंच के पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना मिश्रा उनके कमरे पर पहुंचे थे। सामान देखा तो उसमें मोबाइल और एटीएम कार्ड नहीं मिला। उन्होंने जानकारी की तो 15 मई तक मोबाइल इस्तेमाल होने की जानकारी मिली। मोबाइल से यूपीआई से योगी के खाते से रकम निकाली गई थी। इसके आधार पर ही मुन्ना मिश्रा ने शिकायत की थी।

शिकायत के बाद पुलिस ने समाधि के एक सप्ताह बाद 21 मई को चैतन्यनाथ का शव समाधि से निकाला था। पुलिस कमिश्नर ने पोस्टमार्टम के आदेश दिए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सिर में गंभीर चोट लगने से और अधिक खून बह जाने से महंत की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया था कि सिर की हड्डी टूट गई है। सदर पुलिस और सर्विलांस सेल को जांच के दौरान मोबाइल फोन की लोकेशन बिहार में मिली। बिहार एक टीम को भेजा गया। वहां से अक्षय गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। अक्षय बिहार के पीपरा सहरसा गांव का रहने वाला है। अक्षय उर्फ बालयोगी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह सेवा करने के लिए आश्रम में आता रहता था। पिछली दस मई को भी वो आश्रम पहुंचा था। महंत चैतन्यनाथ से मिला। महंत ने उसके खाने पीने की व्यवस्था की। रात में जब वह महंत की सेवा कर रहा था। उस समय महंत ने उसके साथ गलत हरकत की। इससे वह गुस्से में आ गया। डंडे से महंत के सिर पर वार किया। हत्यारोपी को पकड़ने वाली टीम की डीसीपी सिटी ने पीठ थपथपाई है।

Previous Post

ट्रांस यमुना में कबाड़ के गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड मौके पर

Next Post

कमला नगर में चांदी कारोबारी की पत्नी की हत्या कर लाखों रुपए की नगदी और आभूषण लूट ले गए बदमाश

Related Posts

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

September 16, 2026

आगरा। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने...

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

September 16, 2026

आगरा। मलपुरा क्षेत्र में एक युवक की मौत का थाना पुलिस को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।  जिस युवक की...

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

September 15, 2026

आगरा। आगरा जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों के सामान को चोरी करने वाले दो चोर पकड़े हैं। इसमें से...

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

September 15, 2026

आगरा। प्रतापपुरा स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर मंगलवार को  टैंकर के पास ही पंप के एक हिस्से में चिंगारी...

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

September 14, 2026

आगरा। खंदारी के बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों के सामने अब...

Next Post
कमला नगर में चांदी कारोबारी की पत्नी की हत्या कर लाखों रुपए की नगदी और आभूषण लूट ले गए बदमाश

कमला नगर में चांदी कारोबारी की पत्नी की हत्या कर लाखों रुपए की नगदी और आभूषण लूट ले गए बदमाश

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

चंबल के बीहड़ में स्थापित होगा इकोटूरिज्म: मंत्री जयवीर सिंह

चंबल के बीहड़ में स्थापित होगा इकोटूरिज्म: मंत्री जयवीर सिंह

May 28, 2023
हत्या कर शव बोरे में रखकर यमुना किनारे फेंक गए हत्यारे

हत्या कर शव बोरे में रखकर यमुना किनारे फेंक गए हत्यारे

January 24, 2026
मनमाफिक तैनाती के लिए किसी ने सिफारिश कराई तो अच्छा नहीं होगा

मनमाफिक तैनाती के लिए किसी ने सिफारिश कराई तो अच्छा नहीं होगा

January 31, 2024
योगी सरकार ने लोगों के लिए खोला खजाना, चार नए एक्सप्रेस-वे, AI सिटी, छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार ने लोगों के लिए खोला खजाना, चार नए एक्सप्रेस-वे, AI सिटी, छात्राओं को स्कूटी

February 20, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव
  • बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप
  • गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख
  • प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.