• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पेंशन विभाग में एक ही पटल पर पिछले 20 वर्षों से काम कर रहे लेखाकार के खिलाफ प्राथमिक शिक्षक संघ ने खोला मोर्चा

पेंशन विभाग में एक ही पटल पर पिछले 20 वर्षों से काम कर रहे लेखाकार के खिलाफ प्राथमिक शिक्षक संघ ने खोला मोर्चा

कमिश्नर को दिया गया ज्ञापन, विजिलेंस जांच की मांग, शिक्षक बोले करोड़ो की संपत्ति है

March 12, 2025
in administration, Agra, Corruption, Education

आगरा। पेंशन विभाग में एक ही पटल पर पिछले 20 वर्षों से कार्य कर रहे लेखाकार रामशरीक प्रजापति के खिलाफ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मोर्चा खोल दिया है। करोड़ों की संपत्ति होने के साथ ही वसूली के आरोप लगाए हैं। मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। इसके साथ ही कमिश्नरी में कमिश्नर से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है। कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर निदेशक पेंशन से मामले में रिपोर्ट मांगी है।

शिक्षक संघ के जिला महामंत्री बृजेश दीक्षित ने कमिश्नर को दी लिखित शिकायत में कहा है कि आगरा में तैनात लेखाकार रामशरीक प्रजापति वर्ष 2006 से कार्यालय अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन में तैनात हैं। जिसका स्थानान्तरण आगरा पेंशन कार्यालय से गम्भीर भ्रष्टाचार की शिकायतों के क्रम में प्रशासनिक आधार पर कार्यालय जिलाधिकारी, अलीगढ़ के लिए किया गया था। इसके बाद आदेश को संशोधित करते हुए रामशरीक प्रजापति को संयुक्त निदेशक, पर्यटन आगरा के कार्यालय में तैनात किए जाने के आदेश किए गए थे। आदेश के अनुपालन में अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, आगरा मण्डल द्वारा कार्यमुक्त भी कर दिया गया था। रामशरीक प्रजापति द्वारा  उच्च न्यायालय, इलाहाबाद की लखनऊ खण्डपीठ में एक रिट याचिका दायर की गई जिसमें उन्हें कोई राहत नहीं मिली थी। फिर भी भ्रष्टाचार के बलबूते पेंशन कार्यालय में अटैचमेंट करा लिया था और लाखों रुपए की रिश्वत की मांग सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों से करने में लगा हुआ है। इस तरह उक्त रामशरीक प्रजापति एक ही कार्यालय में एक ही पटल पर अनियमित रूप से लगातार कार्य करता चला आ रहा है। वर्तमान में वह पर्यटन कार्यालय में तैनात हैं लेकिन वहां ना बैठकर पेंशन कार्यालय में बैठते हैं। बुधवार को  शिक्षकों ने पर्यटन कार्यालय में भी जाकर हंगामा किया। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह के बाहर होने के नाते उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। 
वहीं दूसरी ओर संघ की शिकायत पर आगरा कमिश्नर शैलेंद्र सिंह ने भी लेखाकार द्वारा किए गए अनियमित एवं भ्रष्टाचार की जांच को अपर निदेशक-पेंशन को आदेशित किया गया है। संगठन ने कमिश्नर को लेखाकार रामशरीक प्रजापति की अब तक अनियमित एवं भ्रष्टाचार में लिप्त होने के साक्ष्य देते हुए पूरी कार्यशैली से अवगत कराया। कमिश्नर भी साक्ष्य  देखकर हैरान थे।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कंसाना, जिलामंत्री बृजेश दीक्षित, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र राठौर, ब्लॉक मंत्री राकेश त्यागी, शिव कुमार शर्मा, हरेन्द्र वर्मा, राघवेन्द्र सिकरवार, रविन्द्र बघेल, कृष्णगोपाल उपाध्याय, शिवनाथ बघेल, दिव्यांशु तिवारी, गौरव शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Previous Post

मानव सुसाइड मामले में निकिता के परिजनों को नहीं मिली हाईकोर्ट से राहत

Next Post

भाजयुमो कार्यकर्ताओं को प्राधिकरण के कार्यालय में प्रदर्शन करना पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज

Related Posts

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

September 21, 2026

आगरा। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूर दब...

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

Next Post
भाजयुमो कार्यकर्ताओं को प्राधिकरण के कार्यालय में प्रदर्शन करना पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज

भाजयुमो कार्यकर्ताओं को प्राधिकरण के कार्यालय में प्रदर्शन करना पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

दबिशकांड: घटना के बाद आखिर न्यू आगरा थाने के आठ पुलिसकर्मी क्यों हैं छुट्टी पर?

दबिशकांड: घटना के बाद आखिर न्यू आगरा थाने के आठ पुलिसकर्मी क्यों हैं छुट्टी पर?

March 14, 2024
दिव्यांग बच्चे भी प्रतिभाशाली होते हैं, हम सभी उन्हें आगे बढ़ाने, उन्नति व विकास में सहयोग करें: राज्यपाल

दिव्यांग बच्चे भी प्रतिभाशाली होते हैं, हम सभी उन्हें आगे बढ़ाने, उन्नति व विकास में सहयोग करें: राज्यपाल

March 4, 2024
शीतलहर के चलते 12 वीं तक के स्कूल 6 जनवरी तक बंद

शीतलहर के चलते 12 वीं तक के स्कूल 6 जनवरी तक बंद

January 2, 2024
रील बनाने के लिए प्लेटफार्म पर दौड़ा दी कार

रील बनाने के लिए प्लेटफार्म पर दौड़ा दी कार

March 15, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत
  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.