• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सिकंदरा थाना पुलिस की लचर कार्यशैली की वजह से लगा हाईवे पर दो घंटे जाम, परेशान हुए हजारों लोग

सिकंदरा थाना पुलिस की लचर कार्यशैली की वजह से लगा हाईवे पर दो घंटे जाम, परेशान हुए हजारों लोग

हादसे में हुई थी युवक की मौत, मृतक के रिश्तेदार थाने गए थे तो वहां से भगा दिया था

March 19, 2025
in administration, Agra, Crime, News, Police

आगरा। सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी कब होगी जब यह पूछने के लिए मृतक के रिश्तेदार थाने गए तो उन्हें थाने से भगा दिया गया। इसके बाद उन्होंने शव को नेशनल हाईवे पर रखकर सर्विस रोड और हाईवे पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक राहगीर जाम में फंसे रहे। जाम की वजह से हाईवे से जुड़े वैकल्पिक मार्गों पर भी वाहनों की कतारें लग गईं। हजारों लोग परेशान हुए और पुलिस को कोसते रहे। मौके पर पहुंचे विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि पूरे प्रकरण में पुलिस की घोर लापरवाही उजागर हुई है। एक्सीडेंट के समय भी पुलिस एक घंटा विलंब से पहुंची थी। जाम भी पुलिस की संवेदनशून्यता के कारण लगा। 

गैलाना मार्ग (सिकंदरा) पर 13 मार्च की रात बेकाबू फार्च्यूनर ने एक दर्जन लोगों को टक्कर मारी थी। गैलाना निवासी लोकेश बघेल ने इलाज के दौरान मंगलवार की रात दम तोड़ा था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद परिजन और बस्ती के लोग शव लेकर गैलाना कट के पास हाईवे पर आ गए। उनके साथ महिलाएं भी थीं। भगवान टॉकीज की तरफ जाने वाली लाइन में शव रखकर जाम लगा दिया। भीड़ में शामिल लोग हाईवे पर दूसरी तरफ भी चले गए। सड़क पर बैठ गए। जाम से हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों के पहिए थम गए। लोगों ने गैलाना कट पर तार बांधकर सर्विस रोड भी जाम कर दिया। जाम की सूचना पर 20 मिनट बाद कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। तब तक स्थिति विकराल हो चुकी थी। हाईवे और सर्विस रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। भीड़ अधिक थी और पुलिस वाले कम। यह देख हरीपर्वत, न्यू आगरा, कमला नगर, सिकंदरा थाने से फोर्स बुलाया गया। जाम इतना भयंकर था कि पुलिस कर्मियों के भी मौके तक पहुंचने में पसीने छूट गए। करीब दो घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। जाम में फंसे लोग परेशान हो गए। गाड़ियों से बाहर निकल आए। हाईवे पर एक तरफ झरना नाला और दूसरी तरफ रुनकता तक वाहनों की कतार लग गई थी। सर्विस रोड पर भी वाहन बुरी तरफ फंसे हुए थे। इधर शव हाईवे पर रखा था। पुलिस ने पहले मामूली सख्ती दिखाकर मथुरा की तरफ आने वाले वाहनों की लाइन चालू कराई। शव हाईवे पर दूसरी तरफ था। पुलिसकर्मी हिम्मत दिखाकर भीड़ में घुसे। शव पुलिस जीप में रखकर पुलिस मौके से तेजी से भागी। लोगों में आक्रोश फैल गया। अधिकारियों ने पुलिस को जैसे तैसे समझाया। भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने पहुंचकर लोगों को समझाया। जाम खुलवाया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण में पुलिस की घोर लापरवाही उजागर हुई है। युवक की मौत के बाद रिश्तेदार सिकंदरा थाने गए थे। पुलिस से पूछा कि अभी तक आरोपित गाड़ी चालक क्यों नहीं पकड़ा गया। पुलिस ने उसे थाने से भगा दिया।

लोकेश पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था
लोकेश पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था। पिता के साथ उसके कंधों पर भी परिवार की जिम्मेदारी थी। परिजनों का आरोप है कि टक्कर मारने वाली गाड़ी में ककरैठा निवासी शोभित और अंकित सवार थे। पुलिस को पता है मगर अभी तक मुख्य आरोपित को नहीं पकड़ा। उन्हें धमकियां मिल रही हैं। पुलिस आरोपियों से मिली हुई है।

Previous Post

मलपुरा में हुए संजलि हत्याकांड में आरोपियों को उम्र कैद

Next Post

कोतवाली में दिनदहाड़े लूट की घटना से मची खलबली, जांच के बाद निकली फर्जी

Related Posts

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

July 21, 2026

आगरा। दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर उत्तर प्रदेश में कई जगह...

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

July 21, 2026

आगरा। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में  श्मशान घाट पर टीनशेड नहीं होने को लेकर बारिश में तिरपाल लगाकर लोग शव का...

जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

July 20, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।  पुलिस...

अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह

अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह

July 20, 2026

आगरा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को कमिश्नरी सभागार में पर्यटन, संस्कृति और धर्मार्थ विभाग की कार्य...

इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

July 19, 2026

आगरा। आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद...

एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़

एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़

July 19, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते...

Next Post
कोतवाली में दिनदहाड़े लूट की घटना से मची खलबली, जांच के बाद निकली फर्जी

कोतवाली में दिनदहाड़े लूट की घटना से मची खलबली, जांच के बाद निकली फर्जी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बुधवार को रानी पक्षालिका, बेबी रानी, भगवान सिंह, जीएस धर्मेश ने किया नामांकन

January 19, 2022

नुनिहाई में हुई चोरी का खुलासा

November 9, 2021
फतेहपुर सीकरी में पुलिस का घर में घुसकर दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल

फतेहपुर सीकरी में पुलिस का घर में घुसकर दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल

March 15, 2025
प्राइवेट छात्र फॉर्म नहीं भर पाने के कारण तनाव में, जानें कैसे भरें

प्राइवेट छात्र फॉर्म नहीं भर पाने के कारण तनाव में, जानें कैसे भरें

March 26, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई
  • फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार
  • जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.