• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नेशनल हाईवे पर जाम लगने पर 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ न्यू आगरा थाने में मुकदमा दर्ज

नेशनल हाईवे पर जाम लगने पर 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ न्यू आगरा थाने में मुकदमा दर्ज

March 20, 2025
in administration, Agra, Crime, News, Travel

आगरा। बुधवार को न्यू आगरा थाना क्षेत्र के आईएसबीटी पर नेशनल हाईवे पर जाम लगने पर न्यू आगरा थाने में 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

गैलाना मार्ग (सिकंदरा) पर 13 मार्च की रात बेकाबू फार्च्यूनर ने एक दर्जन लोगों को टक्कर मारी थी। गैलाना निवासी लोकेश बघेल ने इलाज के दौरान मंगलवार की रात दम तोड़ा था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद परिजन और बस्ती के लोग शव लेकर गैलाना कट के पास हाईवे पर आ गए। उनके साथ महिलाएं भी थीं। भगवान टॉकीज की तरफ जाने वाली लाइन में शव रखकर जाम लगा दिया। भीड़ में शामिल लोग हाईवे पर दूसरी तरफ भी चले गए। सड़क पर बैठ गए। जाम से हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों के पहिए थम गए। लोगों ने गैलाना कट पर तार बांधकर सर्विस रोड भी जाम कर दिया। जाम की सूचना पर 20 मिनट बाद कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। तब तक स्थिति विकराल हो चुकी थी। हाईवे और सर्विस रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। भीड़ अधिक थी और पुलिस वाले कम। यह देख हरीपर्वत, न्यू आगरा, कमला नगर, सिकंदरा थाने से फोर्स बुलाया गया। जाम इतना भयंकर था कि पुलिस कर्मियों के भी मौके तक पहुंचने में पसीने छूट गए। करीब दो घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। जाम में फंसे लोग परेशान हो गए। गाड़ियों से बाहर निकल आए। हाईवे पर एक तरफ झरना नाला और दूसरी तरफ रुनकता तक वाहनों की कतार लग गई थी। सर्विस रोड पर भी वाहन बुरी तरफ फंसे हुए थे। इधर शव हाईवे पर रखा था। पुलिस ने पहले मामूली सख्ती दिखाकर मथुरा की तरफ आने वाले वाहनों की लाइन चालू कराई। शव हाईवे पर दूसरी तरफ था। पुलिसकर्मी हिम्मत दिखाकर भीड़ में घुसे। शव पुलिस जीप में रखकर पुलिस मौके से तेजी से भागी। लोगों में आक्रोश फैल गया। अधिकारियों ने पुलिस को जैसे तैसे समझाया। भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने पहुंचकर लोगों को समझाया। जाम खुलवाया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण में पुलिस की घोर लापरवाही उजागर हुई है। युवक की मौत के बाद रिश्तेदार सिकंदरा थाने गए थे। पुलिस से पूछा कि अभी तक आरोपित गाड़ी चालक क्यों नहीं पकड़ा गया। पुलिस ने उसे थाने से भगा दिया। इधर मामले में जाम लगने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। इंस्पेक्टर न्यू आगरा जसवीर सिरोही ने बताया कि अज्ञात में 100 से 150 लोगों खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

Previous Post

सदर पुलिस ने अवैध असलाह खरीदने वाले गैंग का किया भंडाफोड़

Next Post

आगरा मेट्रो में सबसे पहले हुआ इनवर्टर तकनीक का प्रयोग, हर वर्ष लगभग 1.6 करोड़ रुपयों की होगी बचत

Related Posts

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

May 1, 2026

आगरा। अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके...

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

May 1, 2026

आगरा।  आगरा में शुक्रवार को अकोला कस्बे में स्मार्ट मीटर के विरोध में सैकड़ों महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।...

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

April 30, 2026

आगरा। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े किसानों के अपमान और कथित राजद्रोह...

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

April 30, 2026

आगरा। न्यू आगरा थाने में खड़ा विशाल वृक्ष कटवाने का मामला सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी में पहुंच गया है। यह...

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

April 29, 2026

आगरा। आगरा के ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। कालिंदी विहार इलाके में...

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

April 29, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा दस के दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ विवाद अब गंभीर...

Next Post
आगरा मेट्रो में सबसे पहले हुआ इनवर्टर तकनीक का प्रयोग, हर वर्ष लगभग 1.6 करोड़ रुपयों की होगी बचत

आगरा मेट्रो में सबसे पहले हुआ इनवर्टर तकनीक का प्रयोग, हर वर्ष लगभग 1.6 करोड़ रुपयों की होगी बचत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

तमंचे के सामने पुलिस वालों के हाथ में एके-47 होने पर भी भागने पर हो रही किरकिरी

तमंचे के सामने पुलिस वालों के हाथ में एके-47 होने पर भी भागने पर हो रही किरकिरी

September 9, 2024
साल के पहले दिन पूरा शहर जाम ही जाम, ट्रैफिक पुलिस कर्मी दूर तक नहीं आए नजर

साल के पहले दिन पूरा शहर जाम ही जाम, ट्रैफिक पुलिस कर्मी दूर तक नहीं आए नजर

January 1, 2025
नकली नोट छापने वाले शातिर हरीपर्वत पुलिस ने पकड़े

नकली नोट छापने वाले शातिर हरीपर्वत पुलिस ने पकड़े

February 12, 2022
ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, नाम न होने पर तुरंत करें आवेदन- जिलाधिकारी

ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, नाम न होने पर तुरंत करें आवेदन- जिलाधिकारी

January 17, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े
  • आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध
  • कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी
  • दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.