• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
इलाज में लापरवाही पर हॉस्पिटल के चैयरमेन सहित कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इलाज में लापरवाही पर हॉस्पिटल के चैयरमेन सहित कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज

तेज गति से चढ़ाया गया मरीज को सोडियम, चली गई कोमा में

April 6, 2025
in Agra, Crime, Health, News

आगरा। इलाज में लापरवाही के लिए हरीपर्वत क्षेत्र स्थित एक हास्पिटल के चैयरमेन, चिकित्सक सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ हरीपर्वत थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद सीएमओ के द्वारा जांच की गई, उसके बाद यह मुकदमा दर्ज हुआ है।

पीड़ित राजेश जैन निवासी फिरोजाबाद के द्वारा अपनी तहरीर में कहा गया है कि उसकी पत्नी मधु जैन को कुछ बीमारियां थी, जिसके चलते उनका दिल्ली- नोएडा में उपचार चला था। 9 मई 2024 को उनकी पत्नी मधु जैन को दिखाने के संबंध में उन्होंने उक्त हॉस्पिटल के डॉक्टर से बात की थी और उन्हें हॉस्पिटल में दिखाने आगरा लाए। अस्पताल के द्वारा बताया गया पत्नी का बीपी बढ़ा हुआ है और सोडियम थोड़ा कम है। उन्हें यह कहकर गुमराह कर दिया गया कि उनकी पत्नी की स्थिति यात्रा के लिए सुरक्षित नहीं है। सोडियम चढ़ाना बहुत जरूरी है। इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कर लिया। 10 और 11 मई को सोडियम चढ़ाने का इलाज किया गया। उनका कहना है कि अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ सोडियम चढ़ाने में ट्रेंड नहीं था। 12 मई की रात को उनकी पत्नी बेहोश हो गई और 13 मई की सुबह तक उनकी हालत बहुत बिगड़ गई। अस्पताल में उपचार के साधन होने के बावजूद उनका परामर्श नहीं किया गया। जानबूझकर गलत और अधूरा उपचार दिया गया, जिसमें अनुचित मात्रा में सोडियम और हाइपरटॉनिक सलाइन का उपयोग किया गया जिससे उनकी स्थिति और गंभीर हो गई। 13 मई को जब डॉक्टर विश्व दीपक आए उन्होंने मरीज की स्थिति को देखा तो आनन फानन में उन्हें चेंबर में ले गए और कहा कि इनको आप शीघ्र दिल्ली ले जाओ। यहां हमारे हॉस्पिटल में इतनी सुविधा नहीं है। इसके बाद सर गंगा राम हॉस्पिटल के लिए उन्हें रवाना भी कर दिया। सर गंगाराम हॉस्पिटल में यह स्पष्ट हुआ की पुष्पांजलि हॉस्पिटल में सोडियम तीव्र गति से चढ़ाया गया जिससे मरीज को cpm हो गया और वह कोमा में चली गई। एक महीने तक सर गंगा राम हॉस्पिटल में उपचार चला। इससे पीड़ित को काफी परेशानी हुई और 80 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान भी हुआ। मामले में उसने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर सीएमओ के द्वारा मामले की जांच कराई गई और सीएमओ की जांच आख्या के बाद पुलिस कमिश्नर के द्वारा हॉस्पिटल के चैयरमेन, डॉ हेमेंद्र अग्रवाल, डॉ. पुनीत मित्तल, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ लाल,  डॉ विश्व दीपक  के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।

Previous Post

सांसद सुमन के आवास पर हमले के विरोध में सपा के प्रदर्शन पर पुलिस की नजर, दिए जा रहे नोटिस

Next Post

ताजमहल देखने आयी विदेशी पर्यटक बेहोश होकर गिरी

Related Posts

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

Next Post
ताजमहल देखने आयी विदेशी पर्यटक बेहोश होकर गिरी

ताजमहल देखने आयी विदेशी पर्यटक बेहोश होकर गिरी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ताजमहल ने सुंदरियों के दिल को छू लिया, यह प्रेम, कलाकारी और संस्कृति का बेजोड़ नमूना है

ताजमहल ने सुंदरियों के दिल को छू लिया, यह प्रेम, कलाकारी और संस्कृति का बेजोड़ नमूना है

August 7, 2025
कश्मीर फाइल्स में कांग्रेस ने जोड़ा 1990 का पन्ना, वीपी सिंह की सरकार को बताया जिम्मेदार

कश्मीर फाइल्स में कांग्रेस ने जोड़ा 1990 का पन्ना, वीपी सिंह की सरकार को बताया जिम्मेदार

March 14, 2022
स्कूल के बच्चों से भरी वैन नाले में गिरी, बच्चों के बीच में मची चीख पुकार

स्कूल के बच्चों से भरी वैन नाले में गिरी, बच्चों के बीच में मची चीख पुकार

July 2, 2025
आगरा मेट्रो की तीसरी टीबीएम शिवाजी लांच

आगरा मेट्रो की तीसरी टीबीएम शिवाजी लांच

August 9, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.