आगरा। अब हमें रामजीलाल सुमन की माफी नहीं चाहिए, उनकी माफी अब मायने नहीं रखती। अब हम तैयार हैं रामजीलाल सुमन को पीटने के लिए। वह चाहे जहां भी हो उसे हम पीटेंगे। जो हमारे वीरों का अपमान करेगा उसे हम नहीं छोड़ेंगे। यह कहना था करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत का।
गुरुवार को डॉ. राज शेखावत की ओर से एक पत्रकार वार्ता की गई। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अब एक भी क्षत्रिय का वोट नहीं मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि 12 अप्रैल को शाम 5:00 बजे तक का समय पुलिस प्रशासन और रामजीलाल सुमन का है, उसके बाद हमारा समय है। हम दोपहर 1:00 बजे वहां पहुंच जाएंगे हम अपनी प्रस्तावना रखेंगे हमारी अपेक्षाएं हैं उन्हें पूरा कर दिया जाए अगर सहमति मिल जाएगी तो बहुत अच्छा है वरना उसके बाद हम कुछ करेंगे। रामजीलाल सुमन के पास जाएंगे पूछेंगे कि क्यों यह बयान दिया। डॉक्टर शेखावत ने कहा कि हमने बॉलीवुड के कई डायरेक्टर, प्रोड्यूसरों और लेखकों की भी लिस्ट बनाई है, जो हमारे महापुरुषों और देवी देवताओं का मजाक बनाते हैं, उन्हें जवाब देना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे आयोजन में पूरे भारत के सनातनी आ रहे हैं। रक्त स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन आगरा में इसलिए कर रहे हैं कि रामजीलाल सुमन आगरा में रहते हैं।











