• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
भीड़ थी अपार, तपती धूप में कम नहीं हुआ युवाओं में जोश का संचार, सभी ने भरी सुमन के खिलाफ ‘हुंकार’

भीड़ थी अपार, तपती धूप में कम नहीं हुआ युवाओं में जोश का संचार, सभी ने भरी सुमन के खिलाफ ‘हुंकार’

एत्मादपुर के गढ़ी रामी में हुए रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में पूरे देश से आए लोग

April 12, 2025
in administration, Agra, Cultural, National, Politics

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। भीड़ थी अपार, तपती धूप में सभी में था जोश का संचार। मंच पर एक के बाद एक सभी भर रहे थे रामजीलाल सुमन के खिलाफ ‘हुंकार’। क्योंकि सभी को राणा सांगा से था प्यार। मौजूद भीड़ के जुनून के आगे पुलिस भी थी लाचार। यह सभी नजारे एत्मादपुर के गढ़ी रामी में आयोजित रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में नजर आए। देशभर से हजारों की संख्या में पहुंचे क्षत्रियों ने सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ हुंकार भरी। पूरा पंडाल रामजीलाल सुमन मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठा। पंडाल में मौजूद लोगों में ऊर्जा का संचार उस समय दोगुना हो गया जब ओकेन्द्र राणा वहां उनके बीच में पहुंच गए। 

राणा सांगा पर सपा सासंद रामजीलाल सुमन की विवादित टिप्पणी के बाद विवाद छिड़ा हुआ है। रामजीलाल सुमन  ने संसद में राणा सांगा को गद्दार बताया था। उन्होंने कहा कि राणा सांगा के निमंत्रण पर बाबर हिंदुस्तान आया था। इब्राहिम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा ने बाबर को बुलाया था। सपा सांसद के इस बयान के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। करणी सेना ने 26 मार्च को रामजीलाल सुमन के आवास पर हमला भी बोला था। इधर आज राणा सांगा की जयंती पर गढ़ी रामी में रक्त स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित किया। इसमें भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी ताकत दिखाई। करणी सेना के अध्यक्ष रहे सुखदेव गोगामेड़ी की पत्नी शीला देवी ने कहा कि हमारे इतिहास पर अंगुली उठाने वाले का हाथ काटना होगा। जिसके सिर उठेंगे उनके सिर काटने होंगे। मंच पर क्षत्रिय करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत राजपूत, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि रामजीलाल सुमन ने महापुरुषों का जो अपमान किया है  इसकी उन्हें सजा मिलेगी। हेलीकाप्टर से वीर प्रताप सिंह और सनी सिंह पहुंचे।

ओकेन्द्र राणा बोले 2027 में समाजवादी पार्टी का फिर से होगा सफाया

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा अपने विचार व्यक्त करते हुए।

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा करीब 4:00 बजे गढ़ी रामी में आयोजित रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में शामिल हुए। मंच से उन्होंने कहा कि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम कुछ भी कर सकते हैं। सपा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान ने क्षत्रिय ही नहीं बल्कि सनातन समाज को ठेस पहुंचाई है। अब माफी से काम नहीं चलने वाला है। उन्होंने करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, सपा सांसद की राज्यसभा सदस्यता समाप्त करने, रामजीलाल सुमन के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने, घायल कार्यकर्ताओं की ओर से मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मांगें नहीं मानी गईं तो करणी सेना सांसद के आवास पर कूच करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 में सपा का सफाया है। 

एमजी रोड पर की बैरिकेडिंग, लोग हुए परेशान

एमजी रोड पर की बैरिकेडिंग।

करणी सेना और क्षत्रिय संगठनों की रैली के मद्देनजर एमजी रोड पर सांसद आवास के रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया गया। यहां बैरिकेडिंग के साथ मार्ग को बंद करने के लिए बड़े वाहनों का भी सहारा लिया गया है। भगवान टाकीज चौराहे पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बुलडोजर खड़े करवाए गए हैं। 

शीला सुखदेव गोगामेड़ी भी पहुचीं, वीरू पहुंचे हेलीकॉप्टर से 

शीला वीर पंरताप सिंह उर्फ़ वीरू भैया हेलीकॉप्टर से आते हुए।

गढ़ी रामी में आयोजित करणी सेना के रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में शीला सुखदेव गोगामेड़ी भी पहुंची हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी सम्मेलन में शिरकत करने पहुंच हैं। वह करणी सेना के अध्यक्ष रहे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी हैं। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या की गई थी। करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह उर्फ वीरू भैया हेलीकाप्टर से सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे। 

पंडाल के नीचे जगह नहीं मिलने पर छत पर बैठ गए लोग

पंडाल की छत पर बैठे लोग।

कई बीघे के में लगा पंडाल भीड़ से खचाखच भरा हुआ था। आलम यह रहा नीचे जगह नहीं मिलने पर लोग पंडाल की छत पर ही बैठ गए। कई घंटे तक वह ऊपर ही बैठे रहे। तपती धूप भी उन्हें नहीं रोक सकी। वह ऊपर बैठकर रामजीलाल सुमन मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे।

Previous Post

शेर सिंह राणा पहुंचे कार्यक्रम स्थल, उत्तर प्रदेश के अलावा कई राज्यों से लोग आ रहे

Next Post

सांसद सुमन के घर पर जाने के लिए अड़ी करणी सेना, बेरिकेडिंग तोड़ी

Related Posts

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

October 11, 2026

आगरा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान रविवार को राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

Next Post
सांसद सुमन के घर पर जाने के लिए अड़ी करणी सेना, बेरिकेडिंग तोड़ी

सांसद सुमन के घर पर जाने के लिए अड़ी करणी सेना, बेरिकेडिंग तोड़ी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

चोरी की चांदी देने से मना करने पर की गई थी युवक की हत्या

चोरी की चांदी देने से मना करने पर की गई थी युवक की हत्या

October 22, 2024
बिहार की सियासत में ‘वीआईपी’ थे, अब सबकुछ लुट गया और अकेले रह गए मुकेश सहनी

बिहार की सियासत में ‘वीआईपी’ थे, अब सबकुछ लुट गया और अकेले रह गए मुकेश सहनी

March 24, 2022
सरकार की योजनाएं ही दिलाएंगी चुनाव में जीत: डिप्टी सीएम

सरकार की योजनाएं ही दिलाएंगी चुनाव में जीत: डिप्टी सीएम

November 25, 2022
ताजमहल देखने आए बेल्जियम पर्यटक का बैग लेकर ऑटो चालक हुआ फरार

ताजमहल देखने आए बेल्जियम पर्यटक का बैग लेकर ऑटो चालक हुआ फरार

April 26, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए
  • ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा
  • सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या
  • भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.