आगरा। निर्वाचन कर्मचारी वेलफेयर समिति के द्वारा जलियावाला बाग हत्याकांड में वीरगति को प्राप्त वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि व बाबा अम्बेडकर की जयंती पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में रक्त संजीवनी कार्यक्रम आयोजित किया।
विशिष्ट अतिथि डायट प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय सिकरवार, समर्पण ब्लड बैंक के डॉ. वीके ने रक्तदान की महती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए रक्तदान करने को प्रेरित किया। रक्तदान करने के लाभ बताए। कार्यक्रम में बोलते हुए अजय सिकरवार ने बताया कि रक्तदान जैसा महान कार्य कोई नही है। इससे बड़ा दान कोई नही हो सकता। रक्तदान करने वाला व्यक्ति एक यूनिट से चार लोगों का जीवन बचाता है। महामंत्री मानवेन्द्र तोमर ने समाज के हर वर्ग को आगे आकर रक्तदान करने की अपील की। संगठन मंत्री सजंय सिंह तोमर संग ने बताया कि सैकड़ो लोगो द्वारा आज बढ़चढ़कर रक्तदान के महत्व को समझा जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश समिति से अजय सिकरवार (प्रदेश अध्यक्ष), मानवेंद्र तोमर (महामंत्री), रवि सक्सेना (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), रघुकुल रमन, अजय राजपूत, संजय सिंह तोमर, नीरज वरुण, यशवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।











