• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
प्रेम संबंधों में हुई थी युवक की हत्या

प्रेम संबंधों में हुई थी युवक की हत्या

September 2, 2023
in Agra, Crime, News, Police

आगरा।  कस्बा बाह में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस की जांच में परिजनों का शक सही निकला। पुलिस ने हत्यारोपी को पकड़ हत्या का खुलासा कर दिया है।

एक सप्ताह पूर्व अमित उर्फ छोटू पुत्र निमेंद्र सिंह निवासी कुंवर घड़ी थाना पिनाहट अपनी बुआ के घर फूंफा को रुपए देने के लिए गया था। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की अचानक मौत हो गई थी। परिजनों और पिता निमेंद्र सिंह का आरोप था कि उनके रिश्तेदार बहनोई यशपाल सिंह एवं उनका छोटा भाई जयवीर सिंह पुत्रगण फेरन सिंह बिना परिजनों एवं पुलिस को सूचना दिए युवक को मृत अवस्था में बोलेरो गाड़ी में रखकर घर गांव कुंवर गढ़ी लेकर पहुंचे थे। युवक की मृत्यु का कारण पूछा गया तो उन्होंने अलग-अलग बताया था। रिश्तेदारों के दबाव में परिजनों द्वारा युवक के शव की चंबल नदी में जल प्रवाह कर अंत्येष्टि की गई थी। युवक का फोन मिलने और मामले में शक होने पर परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना देकर चंबल नदी से युवक के शव को बरामद करने की पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई थी। जिसे लेकर पिनाहट पुलिस ने स्थानीय गोताखोर और मोटर बोट की मदद से युवक के शव को बरामद करने के लिए रेस्क्यू चलाया। मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी। वहीं मृतक के पिता निमेंद्र सिंह ने रिश्तेदार बहनोई यशपाल सिंह, जयवीर सिंह, संगीता देवी पत्नी जयवीर सिंह, एवं बड़ी पुत्री सहित दो अज्ञात पर युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ षड्यंत्र के तहत हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में साक्ष्यों के आधार पर युवक की हत्या का मामला प्रकाश में आया। मामले में शनिवार इंस्पेक्टर कुलदीप दीक्षित ने पुलिसकर्मियों के साथ युवक की हत्या के मामले में जांच पड़ताल करते हुए मुख्य हत्यारोपी जयवीर उर्फ बंटी पुत्र फेरन सिंह निवासी गांव सिमराई हाल निवासी केंजरा रोड कस्बा बाह को मुखबिर की सूचना पर छदामी मठ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उनके बड़े भाई यशपाल ने बैनामा के संबंध में कुंवर घड़ी निवासी अपने साले निमेंद्र से एक लाख रुपए रुपए उधार मांगे थे। बीते 22 अगस्त को उसका छोटा लड़का अमित गुर्जर बाइक से रुपए देने आया था। अपने केंजरा रोड पर बने मकान पर पहुंचा तो अमित उसकी बड़ी पुत्री के साथ आपत्तिजनक अवस्था में मिला। जिसे देखकर आक्रोशित होकर वहीं पड़े गमछे से गला बांधकर अमित की हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप दे दिया था। एसीपी बाह रविंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमे में नामजद अन्य लोगों के गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Previous Post

फतेहाबाद में बवाल: दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, पथराव और फायरिंग

Next Post

भानु चंद गोस्वामी बने आगरा के नए जिलाधिकारी

Related Posts

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

September 4, 2026

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मैनेजर (डीएसएस) नरेंद्र सिंह चाहर के साथ हुई मारपीट के मामले में...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

Next Post
भानु चंद गोस्वामी बने आगरा के नए जिलाधिकारी

भानु चंद गोस्वामी बने आगरा के नए जिलाधिकारी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया आरएमएल हॉस्पिटल लखनऊ का निरीक्षण किया, भारी ख़ामियाँ मिलीं, हज़ारों दवाएँ बर्बाद, जाँच के आदेश

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया आरएमएल हॉस्पिटल लखनऊ का निरीक्षण किया, भारी ख़ामियाँ मिलीं, हज़ारों दवाएँ बर्बाद, जाँच के आदेश

May 12, 2022
केंद्रीय कारागार में कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया

केंद्रीय कारागार में कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया

September 1, 2026
दो सीटों पर सिमटी सपा, भाजपा गठबंधन के खाते में सात सीटें

दो सीटों पर सिमटी सपा, भाजपा गठबंधन के खाते में सात सीटें

November 23, 2024
एत्माउद्दौला पुलिस ने पकड़ा टीएसआई का वायरलेस चोरी करने वाला चोर

एत्माउद्दौला पुलिस ने पकड़ा टीएसआई का वायरलेस चोरी करने वाला चोर

March 6, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल
  • खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.