• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नगर निगम में भ्रष्टाचार, 11 पैसे कम करके दिया 8 करोड़ का टेंडर

नगर निगम में भ्रष्टाचार, 11 पैसे कम करके दिया 8 करोड़ का टेंडर

मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने फाइल तलब की, मची खलबली

April 26, 2025
in administration, Agra, Corruption, News

आगरा। आगरा नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर छाया हुआ है। करोड़ों रुपए के बड़े-बड़े टेंडरों में बड़े घोटाले हो रहे हैं। बड़े स्तर के अधिकारियों तक पैसा पहुंचने के बाद यह सब खेल हो रहे हैं। एक मामला जब मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाहा तक पहुंचा तो वह भी हैरान हो गईं। 11 पैसे कम करके बिड लगाकर एक बिल्डर को टेंडर दे दिया गया है। मेयर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फाइल तलब की है। इसके बाद निगम में खलबली मच गई है। 

अमृत 2.0 (पार्क एवं ग्रीन स्पेस) योजना के तहत नगर निगम ने यमुना किनारा रोड और पालीवाल पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए क्रमशः 3.46 करोड़ रुपये और 4.11 करोड़ रुपये के दो अलग-अलग टेंडर निकाले थे। पहले राउंड में कोई बोली नहीं आई। फिर दोबारा टेंडरिंग की गई। इस प्रक्रिया में कुल चार निविदाएं प्राप्त हुईं, जिनमें से एक को ही अर्ह पाया गया। तीसरे प्रयास में तीन कंपनियों ने हिस्सा लिया। इसमें से मैसर्स डीके कंस्ट्रक्शन और मैसर्स सरन एंड कंपनी को तकनीकी आधार पर बाहर कर दिया गया और टेंडर सीधे विनोद एंटरप्राइजेज को दे दिया गया। खास बात यह है कि विनोद एंटरप्राइजेज की बिड केवल 0.11 पैसे कम थी, जिससे सवाल खड़े हो गए हैं। दिल्ली की मैसर्स सरन एंड कंपनी ने आरोप लगाया कि उनकी कंपनी ने सभी तकनीकी और वित्तीय योग्यताएं पूरी की थीं, फिर भी उन्हें जानबूझकर प्रक्रिया से बाहर किया गया। उनका कहना है कि यदि निष्पक्ष मूल्यांकन होता तो वे टेंडर के योग्य थे।

महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने नगरायुक्त को पत्र में लिखा है कि नगर निगम को किसी भी प्रकार का वित्तीय नुकसान न हो, इसका ध्यान रखते हुए तत्काल जांच की जाए। साथ ही शिकायतकर्ता फर्म द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्षता से समीक्षा कर तीन दिन में पूरी रिपोर्ट सौंपी जाए। इधर चर्चाएं यह भी हैं कि इस पूरी प्रक्रिया में एक कंप्यूटर ऑपरेटर भी शामिल रहा है। 

Previous Post

सिकंदरा में जूस पी रहे युवक को दिनदहाड़े गोली मारी

Next Post

आगरा के होटलों में लगाए गए ‘पाकिस्तानी नाट अलाउड’ के पोस्टर

Related Posts

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

June 3, 2026

आगरा। बुधवार को कागारौल क्षेत्र के गांव रिठौरी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से एक ईको कार में गैस रिफिलिंग...

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

June 3, 2026

आगरा। बालूगंज क्षेत्र में बारिश के बाद चार मकानों के ढहने की घटना के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल  मौके पर...

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

June 2, 2026

आगरा। मंगलवार को भारी संख्या में किसान आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर धरने के लिए पहुंचे। इनर रिंग रोड लैंड...

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

June 2, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने 25 सालों से फरार एक आरोपी को एआई तकनीक की मदद से गिरफ्तार किया है। उस...

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

June 1, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में एक बाबू पर बीएड के चार्ट में पेज बदलने का आरोप है। मामले में...

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

June 1, 2026

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ होटल के बाहर देख लिया।...

Next Post
आगरा के होटलों में लगाए गए ‘पाकिस्तानी नाट अलाउड’ के पोस्टर

आगरा के होटलों में लगाए गए ‘पाकिस्तानी नाट अलाउड' के पोस्टर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कमिश्नर ने शिल्पग्राम परिसर का किया निरीक्षण, अव्यवस्थाओं को लेकर हुईं नाराज

कमिश्नर ने शिल्पग्राम परिसर का किया निरीक्षण, अव्यवस्थाओं को लेकर हुईं नाराज

July 27, 2023
छत्ता में स्कूटी चार्ज करते समय लगी आग, मची चीख पुकार

छत्ता में स्कूटी चार्ज करते समय लगी आग, मची चीख पुकार

October 3, 2025
मूक-बधिर बच्चे के प्राइवेट पार्ट में पेन डाली, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मूक-बधिर बच्चे के प्राइवेट पार्ट में पेन डाली, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

February 29, 2024
हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे आरोपी से हुई पुलिस की मुठभेड़

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे आरोपी से हुई पुलिस की मुठभेड़

May 16, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम
  • जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान
  • AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.