• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
न्यू आगरा पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग ने 25 लाख रुपए की लूट होने से बचाई

न्यू आगरा पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग ने 25 लाख रुपए की लूट होने से बचाई

6 लुटेरों को पकड़ा, पूछताछ में उन्होंने कई घटनाएं कबूली

March 3, 2022
in Crime

आगरा। न्यू आगरा थाना पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग ने 25 लाख रुपए की लूट होने से बचाई है। पुलिस ने 6 लुटेरों को लूट करने से पहले ही दबोच लिया। लुटेरों ने पूछताछ में पूर्व में की गईं  कई घटनाएं भी कबूल की हैं।

न्यू आगरा थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार निर्वाल, क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग प्रभारी प्रदीप कुमार को सूचना मिली थी कि लॉयर्स कॉलोनी में कुछ लुटेरे एक व्यक्ति से बड़ी लूट करने वाले हैं। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। पुलिस ने छह संदिग्ध लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अमित, पूरन निवासी न्यू आगरा, पप्पू और साहब सिंह निवासी पिनाहट, सुखदेव और रमेश निवासी औरैया बताए। पुलिस ने सभी का आपराधिक इतिहास चेक किया तो अमित के ऊपर 14, पूरन के ऊपर 10, पप्पू के ऊपर 10, सुखदेव के ऊपर 14, रमेश के ऊपर 10, साहब सिंह के ऊपर 10 मुकदमे दर्ज निकले।

पूछताछ में अमित शर्मा उर्फ धर्मा ने बताया कि मैं अपने दूर के रिश्तेदार मुन्नालाल से  अपने साथियों के साथ मिलकर 25 लाख रुपये की लूट करने वाला था। मुझे पता चला था कि मुन्नालाल को एक जमीन की बिक्री के मामले में 25 लाख रुपए मिलने वाले हैं। एक हफ्ते पहले मुन्नालाल ने अपने मकान मालिक से जिक्र किया था कि मुझे एक-दो दिन में पैसे मिलने वाले हैं।  इस दौरान मैं भी वहां पर मौजूद था। इसके बाद मैंने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। हम लूट करने वाले थे कि पुलिस ने हमें पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में हमने टैगोर नगर से एक महिला की चेन लूटी थी। प्रगति पुरम में मकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। नगला हवेली में एक मकान में सोने के आभूषण और नगदी चोरी की थी। इसके अलावा नगला पदी में भी चोरी की। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर कई सोने के आभूषण बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि पकड़े गए बदमाश बेहद ही शातिर किस्म के हैं। इनको पकड़ने वाली टीम में न्यू आगरा थानाध्यक्ष और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग प्रभारी के साथ, सर्विलांस प्रभारी सचिन धामा और स्वाट टीम प्रभारी अजय सिंह शामिल रहे।

पकड़े गए लुटेरों की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार।
Previous Post

महिला बोली मुझे एसएसपी साहब से मिलना है नहीं तो आत्महत्या कर लूंगी

Next Post

विश्वविद्यालय में करोड़ों रुपए के फिजूल निर्माण कार्य होने पर कर्मचारी संघ आक्रोशित

Related Posts

सैंया में मेले में गई गायब हुई किशोरी का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला

सैंया में मेले में गई गायब हुई किशोरी का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला

September 14, 2026

आगरा। सैंया के गांव नदीम में रविवार की शाम मेले से लापता हुई 16 वर्ष की किशोरी कृष्णा का शव...

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

September 12, 2026

आगरा। गुजरात में 6 साल पहले सोना लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को एसटीएफ और गुजरात पुलिस...

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

September 12, 2026

आगरा। शनिवार सुबह पुलिस लाइन ग्राउंड में एक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी मौके पर...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

Next Post
विश्वविद्यालय में करोड़ों रुपए के फिजूल निर्माण कार्य होने पर कर्मचारी संघ आक्रोशित

विश्वविद्यालय में करोड़ों रुपए के फिजूल निर्माण कार्य होने पर कर्मचारी संघ आक्रोशित

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सीबीएसई ने इतिहास और राजनीति विज्ञान के सिलेबस बदले, स्टूडेंट्स नहीं पढ़ेंगे इस्लामी साम्राज्य का उदय, फैज की नज्में भी हटाई गईं

सीबीएसई ने इतिहास और राजनीति विज्ञान के सिलेबस बदले, स्टूडेंट्स नहीं पढ़ेंगे इस्लामी साम्राज्य का उदय, फैज की नज्में भी हटाई गईं

April 23, 2022
आरबीएस कॉलेज में मुस्कुराएगा इंडिया की ओर से मेंटल हेल्थ काउंसलिंग सेंटर, शुरुआत हुई

आरबीएस कॉलेज में मुस्कुराएगा इंडिया की ओर से मेंटल हेल्थ काउंसलिंग सेंटर, शुरुआत हुई

August 20, 2022

एत्माद्दौला में फर्नीचर के गोदाम में लगी आग

December 7, 2021
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगरा एयरपोर्ट पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगरा एयरपोर्ट पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

March 19, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा
  • हमारे प्रेरणास्रोत मूर्धन्य पत्रकार एवं संपादक डोरीलालजी की 38वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्
  • जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी
  • बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.