• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विश्वविद्यालय में करोड़ों रुपए के फिजूल निर्माण कार्य होने पर कर्मचारी संघ आक्रोशित

विश्वविद्यालय में करोड़ों रुपए के फिजूल निर्माण कार्य होने पर कर्मचारी संघ आक्रोशित

अध्यक्ष ने वित्त अधिकारी से उनके कार्यकाल में हुए भुगतान का मांगा ब्यौरा

March 3, 2022
in Education

-गौरव प्रताप सिंह-
आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में फिजूल में करोड़ों रुपए के निर्माण कार्य करा दिए गए हैं। इसके अलावा आगामी समय में और भी निर्माण कार्य कराए जाने की योजना बनाई जा रही है। यह देख कर्मचारी संघ आक्रोशित है। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने वित्त अधिकारी के कार्यकाल में अब तक हुए भुगतान की जानकारी सहित कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी है।

बता दें कि पूर्व में कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित फिजूल में करोड़ों रुपए के निर्माण कार्य करा गए, जिस जमीन का विश्वविद्यालय भूस्वामी नहीं है। एडीए से नक्शा भी पास नहीं है। फिर भी जमीन पर उन्होंने 40 करोड़ की बिल्डिंग खड़ी करी दी। विशेष सचिव ने बिल्डिंग का भूस्वामी नहीं बनने तक उसका उद्घाटन करने के लिए मना किया था। फिर भी वर्तमान कुलपति ने अपने रिस्क पर उद्घाटन कर दिया है।

इधर वर्तमान कुलपति भी सुलतानगंज की पुलिया और गोपालगंज में करोड़ों रुपए के निर्माण कार्य कराने की योजना बना रहे हैं। यह देख कर्मचारी संघ आक्रोशित है। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी का कहना है कि निर्माण कार्यों के भुगतान में वित्त अधिकारी भी मिले हुए हैं। इनके कार्यकाल में करोड़ों रुपए के भुगतान हुए हैं। 

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने वित्त अधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि विश्वविद्यालय में आय के स्रोत कम हो रहे हैं, उसी प्रकार भविष्य में विश्वविद्यालय कर्मचारियों के सम्मुख एक विकट  संकट खड़ा हो सकता है। अध्यक्ष ने वित्त अधिकारी एके सिंह के कार्यकाल में हुए  भुगतान का विवरण मांगा है। इसके अलावा अधिकारियों के लिए जो प्राइवेट वाहन प्रयोग किए जा रहे हैं, उन पर प्रत्येक माह कितना धन व्यय किया जा रहा। आउटसोर्सिंग कंपनी पर कितना धन व्यय किया गया यह जानकारी उन्होंने उनसे मांगी है। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी का कहना है कि अब वह विश्वविद्यालय के अधिकारियों को यहां से धन नहीं लूटने देंगे। कर्मचारी नेता डॉ. आनंद टाइटलर का कहना है कि फिजूल में हुए निर्माण कार्यों की जांच होनी चाहिए। जब तक एक-दो अधिकारी जेल नहीं चले जाएंगे यहां सुधार नहीं होगा।

Previous Post

न्यू आगरा पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग ने 25 लाख रुपए की लूट होने से बचाई

Next Post

आज यूक्रेन से लौट रहे 3726 छात्र, 19 उड़ानों से आ रहे मुंबई, हिंडन में दो उड़ानों से पहुंचे 383 भारतीय

Related Posts

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

June 1, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में एक बाबू पर बीएड के चार्ट में पेज बदलने का आरोप है। मामले में...

आगरा में भीषण गर्मी के चलते 19 मई को नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल बंद

आगरा में भीषण गर्मी के चलते 19 मई को नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल बंद

May 18, 2026

आगरा। भीषण गर्मी और मौसम विभाग की हीट वेव चेतावनी को देखते हुए आगरा प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों...

केंद्रीय हिंदी संस्थान में नौकरी के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी का आरोप

केंद्रीय हिंदी संस्थान में नौकरी के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी का आरोप

May 16, 2026

आगरा। केंद्रीय हिंदी संस्थान में नौकरी के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी को लेकर सीजेएम कोर्ट में दाखिल...

डीपीएस की खुशी ने सीबीएसई 12वीं में जिले में किया टॉप

डीपीएस की खुशी ने सीबीएसई 12वीं में जिले में किया टॉप

May 13, 2026

आगरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की...

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

May 6, 2026

आगरा। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।  10 जून से...

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

April 29, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा दस के दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ विवाद अब गंभीर...

Next Post
आज यूक्रेन से लौट रहे 3726 छात्र, 19 उड़ानों से आ रहे मुंबई, हिंडन में दो उड़ानों से पहुंचे 383 भारतीय

आज यूक्रेन से लौट रहे 3726 छात्र, 19 उड़ानों से आ रहे मुंबई, हिंडन में दो उड़ानों से पहुंचे 383 भारतीय

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कारागार एवं होमगार्ड मंत्री के बेटे के साथ मारपीट

कारागार एवं होमगार्ड मंत्री के बेटे के साथ मारपीट

May 31, 2023
एत्मादपुर में चावल व्यापारी का गर्दन कटा हुआ शव गाड़ी में मिला

एत्मादपुर में चावल व्यापारी का गर्दन कटा हुआ शव गाड़ी में मिला

September 12, 2023
आगरा में बाढ़ की आशंका को देख प्रशासन अलर्ट

आगरा में बाढ़ की आशंका को देख प्रशासन अलर्ट

July 15, 2023
एत्मादपुर में पशुओं की चर्बी से बन रहा था देसी घी

एत्मादपुर में पशुओं की चर्बी से बन रहा था देसी घी

March 17, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस
  • विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं
  • भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी
  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.