आगरा। खंदौली थाना क्षेत्र में बीती रात एक बदमाश से और पुलिस की मुठभेड़ हो गई। हत्या के प्रयास के मामले में वह वांछित चल रहा। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है।
एसीपी एत्मादपुर आनंद पांडे ने बताया मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन मई को दर्ज हत्या के प्रयास के मुकदमे का मुख्य आरोपी गब्बर, निवासी मलूकपुर, इलाके में घूम रहा है। सूचना मिलते ही खंदौली पुलिस ने घेराबंदी कर ली। खुद को फंसा देख गब्बर ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में जा लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। गिरफ्तारी के बाद उसे अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और उसके खिलाफ अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।











