आगरा। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति एक महिला को जबरन उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शिकायत की है कि 14 मई की रात को वह अपने बच्चों के खाट पर लेटी थी। तभी पड़ोस में रहने वाला दुष्यंत शराब के नशे में आ गया और जबरन उसे गोद में उठाकर कमरे में ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। वह बाहर आई तो भोलू पुत्र राकेश ने उसके साथ में मारपीट की। इसके बाद दोनों आरोपी वहां से भाग गए। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।











