• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अदालत ने कहा कि थानाध्यक्ष अछनेरा को तामील कराने का ज्ञान ही नहीं है, उनके खिलाफ प्रकीर्ण वाद दर्ज

अदालत ने कहा कि थानाध्यक्ष अछनेरा को तामील कराने का ज्ञान ही नहीं है, उनके खिलाफ प्रकीर्ण वाद दर्ज

एक केस में विवेचक लंबे समय से अदालत में हाजिर नहीं हो रहे हैं, इंस्पेक्टर अछनेरा ने अदालत का आदेश नहीं माना

May 21, 2025
in administration, Agra, Court, News, Police

आगरा। अदालत के आदेश का पालन नहीं करने पर अपर जिला जज महेश चंद्र वर्मा ने थानाध्यक्ष अछनेरा के विरुद्ध प्रकीर्ण (मिसलेनियस) वाद दर्ज करने के आदेश दिए हैं। 

अपर जिला जज महेश चंद्र वर्मा की कोर्ट में वर्ष 2017 का हत्या और सबूत नष्ट करने से संबंधित एक केस चल रहा है।  इस मामले में मुख्य रूप से विवेचक जगदम्बा सिंह की गवाही लंबित थी। विवेचक लंबे समय से अदालत में हाजिर नहीं हो रहे हैं, जिसके कारण अदालत ने उनके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किए थे। इन वारंटों और नोटिसों की तामील की जिम्मेदारी थानाध्यक्ष अछनेरा की थी।   इंस्पेक्टर अछनेरा ने न तो वारंटों और नोटिसों की विधिवत तामील गवाह पर कराई, और न ही बिना तामील के वारंट या नोटिस अदालत में वापस भेजे। इस पर अदालत ने इंस्पेक्टर के कृत्य को कर्तव्य में लापरवाही और न्यायालय के आदेश की अवहेलना मानते हुए उन्हें भविष्य के लिए सचेत किया था। अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि वे न्यायालय द्वारा जारी सभी समन, नोटिस और अन्य अधिपत्रों की तामील नियमानुसार कराते हुए नियत तिथि पर न्यायालय में वापस करना सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके विरुद्ध विधि अनुसार दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस चेतावनी के बावजूद, गवाह जगदम्बा सिंह के विरुद्ध पुनः जारी गैर-जमानती वारंट और नोटिस की तामील इंस्पेक्टर अछनेरा ने विधिवत नहीं कराई। बल्कि, उन्होंने गैर-जमानती वारंट पर यह कथन अंकित किया कि उन्होंने गवाह/विवेचक जगदम्बा सिंह से मोबाइल पर वार्ता की और गैर-जमानती वारंट एवं नोटिस को उनके मोबाइल पर भेजा। अपर जिला जज ने थानाध्यक्ष अछनेरा के इस कृत्य को गंभीर माना। अदालत ने कहा कि थानाध्यक्ष को तामील कराने का ज्ञान ही नहीं है। उनका यह कृत्य न्यायालय की अवमानना के साथ-साथ पुलिस अधिनियम की धारा 23/29 के तहत भी दंडनीय अपराध है। अदालत ने इंस्पेक्टर अछनेरा के विरुद्ध विधिक कार्यवाही हेतु प्रकीर्ण (मिसलेनियस) वाद दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इसके अतिरिक्त, विवेचक जगदम्बा सिंह के विरुद्ध जारी गैर-जमानती वारंट और नोटिस की तामील को पुलिस आयुक्त को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी सक्षम पुलिस अधिकारी के माध्यम से गवाह पर तामील कराएं।

Previous Post

आगरा मंडल के पांच रेलवे स्टेशन नए लुक में आएंगे नजर

Next Post

हत्या में वांछित अभियुक्तों से पुलिस की मुठभेड़

Related Posts

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

October 14, 2026

आगरा। मंडलायुक्त कार्यालय में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलने पहुंचे किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं...

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

October 14, 2026

आगरा। टॉरेंट पावर द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को टीआर उत्सव भवन पर मेगा...

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

October 13, 2026

आगरा। किरावली में रात में आलू चावल खाकर सोए परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने किसी...

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

October 12, 2026

आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

Next Post
हत्या में वांछित अभियुक्तों से पुलिस की मुठभेड़

हत्या में वांछित अभियुक्तों से पुलिस की मुठभेड़

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मंडी समिति में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे सपा कार्यकर्ता

मंडी समिति में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे सपा कार्यकर्ता

March 8, 2022
कॉपी बदलने के मामले में पुलिस ने चार लोग और पकड़े

कॉपी बदलने के मामले में पुलिस ने चार लोग और पकड़े

October 10, 2022
परिक्रमा में गूंज रहे हर-हर महादेव के जयकारे

परिक्रमा में गूंज रहे हर-हर महादेव के जयकारे

July 24, 2022
ब्रांडेड कंपनी के नाम से बेच रहे थे नकली यूनिफॉर्म, एक दबोचा

ब्रांडेड कंपनी के नाम से बेच रहे थे नकली यूनिफॉर्म, एक दबोचा

September 4, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी
  • टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला
  • आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.