• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ताजनगरी में नालों में बाधा नहीं बनेंगी पाइप लाइनें

ताजनगरी में नालों में बाधा नहीं बनेंगी पाइप लाइनें

जलकल विभाग ने पाइप लाइन शिफ्ट करने का काम किया शुरू

June 6, 2025
in administration, Agra, Development, News

आगरा। बारिश के दिनों में अब पाइप लाइनें नालों के पानी का बहाव प्रभावित नहीं कर सकेंगी। जलकल विभाग ने ऐसी पानी की पाइप लाइनों को चिन्हित करके पहले चरण का काम शुरू कर दिया है। लंगड़े की चौकी क्षेत्र में नाले से गुजरने वाली एक बड़ी पाइप लाइन को शिफ्ट कर दिया गया है, जबकि दूसरी का कार्य शुरू होने वाला है। इसी तरह पाइप लाइन शिफ्ट करने का कार्य लोहामंडी काजीपाड़ा आदि क्षेत्र में भी किया जाएगा। यह काम नगर आयुक्त के निर्देश पर किया जा रहा है।

नगर निगम नालों की तलीझाड़ सफाई करने में लगा हुआ है, जिससे मानसून आने पर नालों के पानी का बहाव पूरी क्षमता से हो। जब पानी का बहाव सही होगा तो पीछे जलभराव की समस्या भी नहीं होगी। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल लगातार शहर भर में नालों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्हें निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर कई पानी की पाइप लाइन मिलीं, जो नाले के पानी के बहाव को प्रभावित कर रही थीं। नगर आयुक्त ने जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत को ऐसी पानी की पाइप लाइनों को चिन्हित करके उन्हें शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। नालों के ऊपर से इस तरह शिफ्ट किया जाए, जिससे नालों में बहने वाला पानी पाइप लाइन को न छू सके। जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर इस दिशा में काम किया जा रहा है। लंगड़े की चौकी, लोहामंडी और काजीपाड़ा नाले को चिन्हित किया गया है। लंगड़े की चौकी क्षेत्र से निकलने वाले नाले में बाधा बन रही पानी की 32 इंच व्यास वाली पाइप लाइन की शिफ्टिंग का कार्य कर दिया गया है। इस पाइप लाइन के माध्यम से लंगड़े की चौकी और विजयनगर क्षेत्र में डायरेक्ट पानी की सप्लाई होती है। उन्होंने बताया कि इसी नाले से एक और पाइप लाइन गुजरती है। 16 इंच व्यास वाली इस पाइप लाइन को भी शिफ्ट करने का कार्य शुरू किया जाएगा। काजीपाड़ा नाले से 10 इंच व्यास की पाइप लाइन गुजर रही है, उसे भी शिफ्ट करने का कार्य जल्दी शुरू किया जाएगा। महाप्रबंधक स्वयं इस की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि नाले से गुजरने वाली पाइप लाइन में लीकेज के दौरान गंदा पानी आने की संभावना रहती है। पाइप लाइन की शिफ्टिंग का कार्य होने से गंदा पानी आने की संभावना भी खत्म हो गई।

Previous Post

आयुक्त ने बटेश्वर में प्राचीन पवित्र कुण्ड का विकास कार्य नवंबर माह तक पूर्ण करने के दिए निर्देश

Next Post

विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार और कमीशन की पीएम, सीएम व राजभवन में शिकायत करना अधिवक्ता को पड़ा भारी, किए कार्यविरत

Related Posts

खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी

खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी

August 29, 2026

आगरा। किरावली थाना क्षेत्र के चैंकोरा गांव में खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18...

चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

August 29, 2026

आगरा। कागारौल क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही...

एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया,  सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया, सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

August 28, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में अब थाने भी सुरक्षित नहीं है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जो थाने में...

रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम

रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम

August 28, 2026

आगरा। रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए। दिल्ली से आ रही बहनों को लेने जा...

रक्षाबंधन का त्योहार पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा

रक्षाबंधन का त्योहार पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा

August 28, 2026

आगरा। भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार आज आगरा में पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक...

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

August 27, 2026

आगरा। एटा जिलाधिकारी के 17 बार कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का फोन नहीं उठाने पर वह जिलाधिकारी के ऊपर...

Next Post
विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार और कमीशन की पीएम, सीएम व राजभवन में शिकायत करना अधिवक्ता को पड़ा भारी, किए कार्यविरत

विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार और कमीशन की पीएम, सीएम व राजभवन में शिकायत करना अधिवक्ता को पड़ा भारी, किए कार्यविरत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

समाजसेवी ने महिला अधिवक्ता के फोन पर अश्लील वीडियो भेजे

समाजसेवी ने महिला अधिवक्ता के फोन पर अश्लील वीडियो भेजे

May 10, 2024
सेंट्रल जेल में दो पाकिस्तानी सहित  कश्मीर से भेजे गए 10 बंदी

सेंट्रल जेल में दो पाकिस्तानी सहित कश्मीर से भेजे गए 10 बंदी

January 29, 2023
छत्ता में तेल माफिया की चार करोड़ रुपए से ऊपर की संपत्ति जब्त

छत्ता में तेल माफिया की चार करोड़ रुपए से ऊपर की संपत्ति जब्त

November 26, 2022
पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को पांच-पांच वर्ष का कारावास

पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को पांच-पांच वर्ष का कारावास

October 5, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी
  • चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें
  • एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया, सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?
  • रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.