• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आयुक्त ने बटेश्वर में प्राचीन पवित्र कुण्ड का विकास कार्य नवंबर माह तक पूर्ण करने के दिए निर्देश

आयुक्त ने बटेश्वर में प्राचीन पवित्र कुण्ड का विकास कार्य नवंबर माह तक पूर्ण करने के दिए निर्देश

June 5, 2025
in administration, Agra, Development

आगरा। गुरूवार को मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हेरिटेज फण्ड समिति की बैठक हुई। इसमें पर्यटन सहित अन्य विकास कार्य संबंधी योजनाओं पर चर्चा हुई।

सर्वप्रथम आगरा मंडल में प्रगतिमान पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा जनपद आगरा में शाहगंज में फूलेश्वर महादेव मंदिर, खेरागढ़ में रामजीराम बाबा मंदिर दिगरौता, बाबा बनखंडी महादेव मंदिर, रहनकलां में नगर कोटा माता मंदिर, सीकरी के ग्राम मागरौल गूजर में पश्चिमाई मंदिर, फतेहाबाद के मैवली खुर्द बीच का शाला में शिवाजी मंदिर आदि का पर्यटन विकास कार्य पूर्ण किया गया। आयुक्त ने बटेश्वर में प्राचीन पवित्र कुण्ड का विकास कार्य नवंबर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा वन विभाग द्वारा सूर सरोवर पक्षी विहार, कीठम में ईको टूरिज्म का विकास कार्य पूर्ण कराया गया। वहीं सहभागिता योजना में कराये गये विकास कार्य को लेकर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने अवगत कराया कि कुल 16 कार्य हैं जिनमें आठ पूर्ण हो चुके हैं जबकि आठ कार्य प्रगतिमान हैं। निर्देश दिए कि शेष सभी विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। वहीं जनपद फिरोजाबाद में यूपीपीसीएल के 50 कार्य हैं जिनमें 28 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। सहभागिता योजना में पांच कार्यों में से दो पूर्ण हो चुके हैं। जनपद मैनपुरी में 28 में से 23 विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं। जनपद मथुरा में सभी 6 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। वहीं सहभागिता योजना में 6 में से दो विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं। 

जनपद आगरा में प्रस्तावित नई कार्य योजनाएं भी बैठक में प्रस्तुत की गयीं। जिसमें 41 कार्यों का प्रस्ताव रखा गया। इसमें मुख्य रूप से सदर बाजार के निकट सरदार पटेल गार्डन का विकास, यमुना किनारे राजकीय उद्यान का विकास एवं राजकीय उद्यान में लाल बलवन्त सिंह की छतरी के निकट पर्यटन विकास कार्य कराये जाएंगे। इसके अलावा आगरा की सभी विधानसभाओं में प्रमुख मंदिरों का भी विकास कार्य इसमें प्रस्तावित है। बैठक के अंत में हेरिटेज फण्ड पर भी चर्चा की गयी। आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गये कि ताजमहल प्रवेश द्वार के पास लाकर रूम का विस्तार किया जाए। साथ ही पर्यटकों द्वारा एक ही दिन में कई स्मारकों के भ्रमण करने या फिर बड़े समूह में स्मारक में आने वालों को टिकट में रियायत देने या अन्य सुविधाएं प्रदान करने को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

Previous Post

हत्या के आरोपी से शाहगंज पुलिस की हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Next Post

ताजनगरी में नालों में बाधा नहीं बनेंगी पाइप लाइनें

Related Posts

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

June 3, 2026

आगरा। बुधवार को कागारौल क्षेत्र के गांव रिठौरी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से एक ईको कार में गैस रिफिलिंग...

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

June 3, 2026

आगरा। बालूगंज क्षेत्र में बारिश के बाद चार मकानों के ढहने की घटना के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल  मौके पर...

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

June 2, 2026

आगरा। मंगलवार को भारी संख्या में किसान आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर धरने के लिए पहुंचे। इनर रिंग रोड लैंड...

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

June 2, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने 25 सालों से फरार एक आरोपी को एआई तकनीक की मदद से गिरफ्तार किया है। उस...

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

June 1, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में एक बाबू पर बीएड के चार्ट में पेज बदलने का आरोप है। मामले में...

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

June 1, 2026

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ होटल के बाहर देख लिया।...

Next Post
ताजनगरी में नालों में बाधा नहीं बनेंगी पाइप लाइनें

ताजनगरी में नालों में बाधा नहीं बनेंगी पाइप लाइनें

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

डीवीवीएनएल के बकाए बिल के लिए टोरेंट कंपनी के कनेक्शन काटने पर डिप्टी सीएम हुए नाराज

डीवीवीएनएल के बकाए बिल के लिए टोरेंट कंपनी के कनेक्शन काटने पर डिप्टी सीएम हुए नाराज

September 20, 2025
अछनेरा में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

अछनेरा में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

March 9, 2025
पलविंदर, मन्नू, रिंकू नाम से प्रेमिका के नंबर कर रखे थे सेव, हर बार पकड़ा गया पति

पलविंदर, मन्नू, रिंकू नाम से प्रेमिका के नंबर कर रखे थे सेव, हर बार पकड़ा गया पति

March 20, 2022
डॉग स्क्वॉड ने किया बच्ची की हत्या का खुलासा, चौकीदार ने की थी हत्या

डॉग स्क्वॉड ने किया बच्ची की हत्या का खुलासा, चौकीदार ने की थी हत्या

December 31, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम
  • जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान
  • AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.