आगरा। लोहामंडी थाना पुलिस की देर रात एक मोबाइल लुटेरे से मुठभेड़ हो गई पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि देर रात थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सूरज पुत्र रामबाबू, कोठी मीना बाजार के पास मोबाइल लूट की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चेकिंग शुरू कर दी।पुलिस को देखकर सूरज ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक गोली सूरज के पैर में लगी। घायल होने के बाद वह गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया।











