• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
शमसाबाद और कमला नगर पुलिस की हुई अपराधियों से मुठभेड़, दो घायल

शमसाबाद और कमला नगर पुलिस की हुई अपराधियों से मुठभेड़, दो घायल

शमसाबाद में पकड़े गए अपराधी पर गैंगस्टर एक्ट, लूट व चोरी के कई मामले दर्ज

June 21, 2025
in Agra, Crime, Police

आगरा। बीती रात दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक मुठभेड़ शमसाबाद तो दूसरी कमला नगर क्षेत्र में हुई।

 कमलानगर क्षेत्र के तेजनगर गुम्मट में शुक्रवार को घर के बाहर बैठे अमित नामक युवक को गोली मारी गई थी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी एल्विश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है।  एसीपी पियूष कांत राय ने बताया कि तेजनगर गोलीकांड में कुल छह आरोपी नामजद किए गए थे। एल्विश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया था। रात करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि आरोपी आगरा से बाहर भागने की फिराक में यमुना नदी की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही एल्विश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा।

दूसरी ओर थाना शमसाबाद पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार देर रात बाईपास रोड महरमपुर पर एक शातिर चोर मनोज को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। उसके साथ मौजूद चार अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। एसीपी गिरीश कुमार ने बताया कि इरादतनगर की तरफ से एक संदिग्ध टाटा मैक्स वाहन आता दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वाहन नहीं रुका। कुछ दूरी पर घेराबंदी कर पुलिस ने उसे रोक लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मनोज के पैर में गोली लगी और वह मौके पर पकड़ा गया। गिरफ्तार मनोज के कब्जे से चोरी की गई मोटर, तार, एक तमंचा और मैक्स वाहन बरामद हुआ है। मनोज बाह क्षेत्र का रहने वाला है और उस पर गैंगस्टर एक्ट, लूट व चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके चार फरार साथियों की तलाश में जुटी हुई है।

Previous Post

इंस्टाग्राम पर कमेंट करने पर घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग

Next Post

श्रम विभाग का बाबू विजिलेंस ने 15 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा

Related Posts

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

Next Post
श्रम विभाग का बाबू विजिलेंस ने 15 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा

श्रम विभाग का बाबू विजिलेंस ने 15 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

यूपी का बजट पेश, छह लाख 15 हजार करोड़ से अधिक का बजट, एक ट्रिलियन इकोनॉमी पर नजर

यूपी का बजट पेश, छह लाख 15 हजार करोड़ से अधिक का बजट, एक ट्रिलियन इकोनॉमी पर नजर

May 26, 2022
ताजमहल में कोरोना जांच के बाद ही मिलेगा प्रवेश

ताजमहल में कोरोना जांच के बाद ही मिलेगा प्रवेश

December 22, 2022
तेल माफिया मनोज गोयल पर कसा शिकंजा

तेल माफिया मनोज गोयल पर कसा शिकंजा

September 9, 2022
पाक पीएम शाहबाज शरीफ को पीटीआई सांसद ने कहा-अंतरराष्ट्रीय भिखारी

पाक पीएम शाहबाज शरीफ को पीटीआई सांसद ने कहा-अंतरराष्ट्रीय भिखारी

April 13, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या
  • भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस
  • नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त
  • उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.