आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक युवक अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। उस पर फायरिंग होना शुरू हो गई। उसके द्वारा इंस्टाग्राम पर एक कमेंट किया गया था जिस बात को लेकर उस पर फायरिंग हुई।
बल्केश्वर में अमित नामक युवक अपने घर के बाहर बैठा हुआ था, तभी एक युवक वहां आया और उस पर गोली चला दी। गोली लगने से अमित लहूलुहान होकर गिर पड़ा। जब तक परिजन और मोहल्ले वाले बाहर आए, तब तक हमलावर फरार हो चुका था। घायल अमित को तत्काल एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिवार वालों का कहना है कि करीब एक साल पहले अमित के भाई शिवम पर भी जानलेवा हमला हुआ था। इस बार निशाना अमित बना है। परिजनों ने सिकंदरा निवासी एलीश नाम के युवक पर फायरिंग का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिवार की तहरीर पर एलीश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।











