• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कुलपति, कुलसचिव, कार्य परिषद के सदस्यों सहित कई के खिलाफ मानहानि का परिवाद दर्ज

कुलपति, कुलसचिव, कार्य परिषद के सदस्यों सहित कई के खिलाफ मानहानि का परिवाद दर्ज

अधिवक्ता डॉ. अरुण कुमार दीक्षित ने दाखिल की है मानहानि को लेकर याचिका

July 10, 2025
in administration, Court, Crime, Education

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति, कुलसचिव सहित कार्य परिषद के सभी सदस्यों और कई अधिकारियों के खिलाफ अधिवक्ता के द्वारा मानहानि को लेकर याचिका डाली गई है। गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने याचिका को परिवाद के रूप में दाखिल कर लिया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सभी को एक अगस्त को तलब किया है। इससे पूर्व भी कुलपति सहित कार्य परिषद के सभी सदस्यों और अधिकारियों के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज बनाने, फाइलों को गायब करने आदि के मामले में भी अधिवक्ता अरुण कुमार दीक्षित की याचिका पर परिवाद दर्ज कर सभी को तलब किया जा चुका है।

अधिवक्ता डॉक्टर अरुण कुमार दीक्षित ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में मानहानि को लेकर एक याचिका डाली है। याचिका में उन्होंने कहा है कि कुलपति प्रोफेसर आशु रानी, कुलसचिव अजय मिश्रा और परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश के द्वारा कूटरचित दस्तावेज बनाकर, झूठे तथ्य प्रस्तुत कर, षड्यंत्र के तहत पत्रकार वार्ता कर सार्वजनिक बयान देकर उनकी प्रतिष्ठा को समाज में धूमिल किया गया है। इससे उनकी सार्वजनिक मानहानि हुई और प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा। उन्होंने कहा है कि वह लंबे समय से वकालत के पेशे से जुड़े हैं। कई पुरस्कारों से उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। मानवाधिकार क्षेत्र में उनका अहम योगदान है। उनके द्वारा मानवाधिकार पर लिखी गई किताब ‘अंबेडकर और मानवा अधिकार’ की भारतवर्ष में काफी सराहना हुई है। उनके कई लेख भी प्रकाशित हो चुके हैं। वह कई केंद्रीय और स्टेट गवर्नमेंट के पैनल में अधिवक्ता हैं। विश्वविद्यालय के पक्ष में भी उन्होंने वादों में शत प्रतिशत निर्णय कराए हैं और अरबों रुपए का लाभ पहुंचाया है। उनके बिलों के लिए उनसे 30% कमीशन मांगे जाने पर उन्होंने राजभवन और प्रधानमंत्री से शिकायत कर दी थी। इसके बाद उनके कार्यों पर रोक लगा दी गई। कूटरचित दस्तावेज बनाकर झूठे तथ्य प्रस्तुत करके कुलपति प्रो. आशु रानी, कुलसचिव अजय मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर ओम प्रकाश व अन्य लोगों ने उनकी छवि को धूमिल किया है। उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि 13 जून को कुलपति ने पत्रकार वार्ता में सार्वजनिक रूप से उनके लिए अपमानजनक एवं मानहानिकारक बयान दिए। प्रतिवादियों ने गुमराह करते हुए समाचार पत्रों में यह प्रकाशित कराया गया की कार्य परिषद की बैठक में अधिवक्ता डॉ. अरुण दीक्षित की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच के लिए सेवानिवृत्त जज विष्णु गुप्ता की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। 13 जून को पत्रकार वार्ता में कुलपति प्रोफेसर आशुरानी ने कहा कि हाई कोर्ट के सेवानिवृत जज की अध्यक्षता में जांच की गई। जांच रिपोर्ट में पाया गया की शिकायत पूरी तरह भ्रामक और विवि की छवि को धूमिल करने का प्रयास है। अधिवक्ता डॉक्टर दीक्षित ने अपनी याचिका में कहा है कि सबसे बड़ी बात तो यह है कि तीन दिन के अंदर हाई कोर्ट के सेवानिवृत जज व तीन अन्य सदस्यों की जांच कमेटी भी बन गई और जांच रिपोर्ट भी आ गई। इसके अलावा प्रतिवादीगणों द्वारा पत्रकार वार्ता कर उनके खिलाफ सार्वजनिक बयान भी दे दिया गया। यह सब एक षड्यंत्र के तहत हुआ है। इससे उनकी सार्वजनिक मानहानि हुई है और समाज में स्थापित ख्याति को नीचे गिराया गया है। उन्होंने अपनी याचिका में यह भी कहा है कि व्हाट्सएप ग्रुपों पर जैसे रियल मीडियामेन और डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय कर्मचारी आदि ग्रुप पर उन्हें लेकर अपमानजनक टिप्पणी की गईं, जिससे उन्हें सार्वजनिक मानहानि हुई और उनकी प्रतिष्ठा को भी आघात पहुंचा। इससे उन्हें आर्थिक हानि उठानी पड़ी है। अधिवक्ता डॉक्टर दीक्षित के द्वारा अपनी याचिका में कुलपति प्रोफेसर आशु रानी, परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर ओमप्रकाश, कुलसचिव अजय मिश्रा, प्रोफेसर राजीव वर्मा, उप कुलसचिव पवन कुमार, आईईटी के निदेशक प्रोफेसर मनु प्रताप सिंह, गणित विभाग के प्रोफेसर संजय चौधरी, 6 जून को हुई कार्य परिषद की बैठक में शामिल सभी सदस्यों, वरिष्ठ सहायक राधिका प्रसाद को आरोपी बनाया गया है।

Previous Post

बाह में कमरे में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Next Post

ताजगंज में मॉर्निंग वॉक पर निकले कारोबारी की चेन लूटी

Related Posts

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

Next Post
ताजगंज में मॉर्निंग वॉक पर निकले कारोबारी की चेन लूटी

ताजगंज में मॉर्निंग वॉक पर निकले कारोबारी की चेन लूटी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

विधायक चौधरी बाबूलाल के भतीजे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विधायक चौधरी बाबूलाल के भतीजे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

November 16, 2025
चांदी कारीगर गायब, राजस्थान की मिली लोकेशन

चांदी कारीगर गायब, राजस्थान की मिली लोकेशन

December 4, 2022
न्यू आगरा पुलिस ने चार आईपीएल सट्टेबाज दबोचे

न्यू आगरा पुलिस ने चार आईपीएल सट्टेबाज दबोचे

April 12, 2023
दिवाली पर आतिशबाजी के बाद आज सुबह छा गई धुंध, चिकित्सक की क्या सलाह है जानें

दिवाली पर आतिशबाजी के बाद आज सुबह छा गई धुंध, चिकित्सक की क्या सलाह है जानें

November 1, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं
  • शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर
  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.