• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
लोकायुक्त के यहां कुलपति, कुलसचिव सहित कई के खिलाफ भ्रष्टाचार का परिवाद दाखिल

लोकायुक्त के यहां कुलपति, कुलसचिव सहित कई के खिलाफ भ्रष्टाचार का परिवाद दाखिल

अधिवक्ता डॉ. अरुण कुमार दीक्षित ने की थी शिकायत, विपक्षियों से 30 जुलाई तक मांगा जवाब

July 12, 2025
in administration, Agra, Corruption, Court

आगरा। अधिवक्ता डॉ. अरुण कुमार दीक्षित के द्वारा कुलपति सहित कई अधिकारियों और प्रोफेसरों की भ्रष्टाचार की लोकायुक्त में शिकायत की गई थी। शिकायत को लोकायुक्त ने परिवाद के रूप में दर्ज करते हुए कुलपति, कुलसचिव सहित सभी विपक्षियों से 30 जुलाई तक मय साक्ष्यों के शपथ पत्र पर जवाब मांगा है।

डॉ. अरुण कुमार दीक्षित ने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि उनके बिलों के लिए उनसे 30% कमीशन मांगा जा रहा है। कमीशन नहीं देने के चलते वर्ष 2022 से लगभग साढ़े दस लाख रुपए के कुलपति द्वारा उनके भुगतान रोक दिए गए हैं। पूर्व में भी तत्कालीन कुलपति प्रोफेसर अशोक मित्तल के कार्यकाल में उनके भुगतान रोके गए थे। राजभवन में शिकायत के बाद सेवानिवृत न्यायमूर्ति की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जांच कराई गई। जांच में आरोपों को सही पाया गया, जिसके बाद कुलपति को हटना पड़ा था। डॉ. दीक्षित ने शिकायत में कहा है कि वर्तमान कुलपति प्रोफेसर आशु रानी के कार्यकाल में भी उनसे कमीशन की डिमांड जारी है। भुगतान के लिए उन्होंने उन्हें कई पत्र लिखे। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह पत्र उन्होंने अपनी शिकायत के साथ भी लगाए हैं। उन्होंने शिकायत में कहा है कि उनसे यह भी कहा गया था कि अगर 30% कमीशन नहीं दिया तो बिलों में इतनी कमियां निकलवा दी जाएगी कि सब बिल गुड़ गोबर हो जाएंगे। प्रोफेसर राजीव वर्मा ने भी कहा था कि राजभवन से आए पत्र का कूटरचित दस्तावेज बनाकर जवाब दिया जा रहा है। जैसे ही हमारी रिपोर्ट राज भवन में जाएगी। वहां स्वीकार कर ली जाएगी और शिकायत यहीं पर समाप्त हो जाएगी। उल्टा आपके खिलाफ कार्रवाई हो जाएगी। शिकायत में डॉक्टर दीक्षित ने कहा कि और हुआ भी यही। शिकायत के बाद उल्टा उनके खिलाफ ही कार्रवाई हो गई। उन्होंने शिकायत में यह भी कहा है कि विश्वविद्यालय में रूसा के तहत आए करोड़ों रुपए का बंदर वांट कर लिया गया है। कई इमारतें पैसा खाने के लिए फाइलों में ही बना दी गई हैं जो धरातल पर भी मौजूद नहीं है। इन सभी के भुगतान भी हो गए हैं। कुलपति प्रोफेसर आशुरानी, रूसा प्रभारी प्रो. संजय चौधरी के द्वारा सरकार को करोड़ों रुपए की वित्तीय हानि कराई गई है। इसकी जांच किया जाना अति आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा है की प्रयोगशालाओं के लिए घटिया उपकरण भी खरीदे गए हैं जिनकी क्वालिटी बेहद खराब है यह सभी रूसा प्रभारी प्रोफेसर संजय चौधरी ने बिना टेंडर के खरीद लिए हैं। यह भी बड़े स्तर पर घोटाला हुआ है, जिससे विश्वविद्यालय को करोड़ों रुपए की वित्तीय हानि हुई है। उन्होंने अपनी शिकायत में यह भी लिखा है कि  छात्राओं का यौन उत्पीड़न किया जाता है। जिस संबंध में शिकायत भी हुई हैं। 

डॉ. दीक्षित के द्वारा शिकायत में कुलपति प्रोफेसर आशु रानी, तत्कालीन कुल सचिव राजेश कुमार, प्रोफेसर संजय चौधरी, प्रोफेसर मनु प्रताप सिंह, प्रोफेसर राजीव वर्मा, उप कुलसचिव पवन कुमार, उप कुल सचिव अनूप केशरवानी, परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश, पीआरओ पूजा सक्सेना, वरिष्ठ सहायक राधिका प्रसाद को आरोपी बनाया है। लोकायुक्त ने शिकायत को परिवाद के रूप में दर्ज करते उप लोकायुक्त को जांच सौंपी है। उन्होंने इन सभी आरोपियों से 30 जुलाई 2025 तक साक्ष्यों सहित आख्या शपथ पत्र के साथ उपलब्ध कराने के लिए आदेशित किया है।

Previous Post

जिलाधिकारी और अपर पुलिस आयुक्त ने शहर के प्रमुख शिव मंदिरों और यमुना घाटों का किया निरीक्षण

Next Post

किरावली में मंदिर में तोड़फोड़ कर असामाजिक तत्वों ने किया माहौल बिगाड़ने का प्रयास

Related Posts

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

June 4, 2026

आगरा।  थाना इरादत नगर में दर्ज पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के एक मुकदमे में विवेचक एसीपी शमसाबाद इमरान अहमद का...

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

June 4, 2026

आगरा। विज्ञान भारती, ब्रज प्रांत की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन बरेली में हुआ, जिसमें नवीन सत्र के लिए आगरा...

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

June 4, 2026

आगरा। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अब तक की उपलब्धियां गिनाने...

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

June 3, 2026

आगरा। बुधवार को कागारौल क्षेत्र के गांव रिठौरी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से एक ईको कार में गैस रिफिलिंग...

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

June 3, 2026

आगरा। बालूगंज क्षेत्र में बारिश के बाद चार मकानों के ढहने की घटना के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल  मौके पर...

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

June 2, 2026

आगरा। मंगलवार को भारी संख्या में किसान आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर धरने के लिए पहुंचे। इनर रिंग रोड लैंड...

Next Post
किरावली में मंदिर में तोड़फोड़ कर असामाजिक तत्वों ने किया माहौल बिगाड़ने का प्रयास

किरावली में मंदिर में तोड़फोड़ कर असामाजिक तत्वों ने किया माहौल बिगाड़ने का प्रयास

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्माद्दौला में देर रात हत्यारोपी से पुलिस की मुठभेड़

December 25, 2021
गाड़ी की बॉडी के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे एक करोड़ की चरस, एएनटीएफ और कमला नगर पुलिस ने दबोचे

गाड़ी की बॉडी के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे एक करोड़ की चरस, एएनटीएफ और कमला नगर पुलिस ने दबोचे

December 5, 2025
क्षेत्र बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुटों में खूनी संघर्ष

क्षेत्र बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुटों में खूनी संघर्ष

October 14, 2023
मरीज ने लगाया गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

मरीज ने लगाया गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

June 19, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस
  • विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं
  • भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी
  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.