• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विधानसभा अलीगंज की चुनावी तस्वीर

विधानसभा अलीगंज की चुनावी तस्वीर

त्रिकोणीय मुकाबले में सामने वाले को पीछे छोड़कर आगे निकलने की होड़, मुकाबला रोचक

February 7, 2022
in Politics

ऋषि चौहान

एटा। जिले की सबसे संवेदनशील अलीगंज विधानसभा सीट पर बसपा के जुनैद मियां के आने के बाद मुकाबला त्रिकोणीय होने के हालात हैं। इस सीट पर पूर्व में हालत यह थे कि चौधरी लटूरी सिंह जैसे दिग्गज नेता भी कभी इस सीट से दोबारा लगातार नहीं चुने जा सके लेकिन उनके बेटे अवधपाल सिंह यादव और पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव ने इस मिथक को तोड़ दिया। इस बार भाजपा के सत्यपाल सिंह राठौर यह कारनामा कर पाएंगे या नहीं। यह आने वाले 10 मार्च को पता चलेगा। फिलहाल इस सीट पर मुकाबला रोचक दौर में है।

अतीत गवाह है कि पिछले 2017 के चुनाव में इस सीट पर भाजपा के सत्यपाल सिंह राठौर चुनाव जीते थे उन्हें 88695 मत मिले थे उनके निकटतम रहे सपा के रामेश्वर सिंह को 74844 वोट मिले थे। पिछले चुनाव में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े अवधपाल सिंह यादव को 46275 वोट मिले थे। सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव के लिए राहत यह है कि इस बार उनके धुर विरोधी अवधपाल सिंह यादव चुनाव मैदान में नहीं है। बल्कि वे इन दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह के चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। पिछले चुनाव में निर्दलीय नीरज मिश्रा 1305 वोटों पर सिमट गए थे। वर्ष 1962 मे इसी अलीगंज सीट से जनसंघ के टिकट पर सतीश चंद शर्मा चुने गए थे उसके बाद कालांतर में गेंदालाल गुप्ता भाजपा से निर्वाचित हुए थे उसके बाद इस सीट पर अवधपाल सिंह और रामेश्वर सिंह यादव जीते।  बीते चुनाव में सत्यपाल सिंह राठौर भाजपा के टिकट पर जीते थे।
यादव बाहुल्य सीट पर ब्राह्मण बोर्ड निर्णायक होने की उम्मीद की जा रही है। नामांकन प्रक्रिया पूरी के बाद चुनावी तस्वीर प्रारंभिक दौर में है। नामांकन प्रक्रिया से पहले ही डोर टू डोर मतदाताओं से रूबरू होने का दौर चल रहा है। अभी तक अपना-अपना टैंपो हाई करने की कोशिश है लेकिन कोरोनावायरस के काल में जनसभाएं और रैलियां नहीं हो पा रही हैं। इसलिए चुनाव की रफ्तार अभी धीमी है। सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव को अलीगंज और उनके सगे भाई योगेंद्र सिंह यादव को एटा से टिकट मिला है अलीगंज के पिछले चुनाव में जुगेंद्र सिंह यादव अपने भाई के साथ ही रहते थे

इस बार इस भूमिका में विधायक का बेटा प्रमोद यादव है देखना है चुनावी ऊंट किस करवट बैठता है

इतिहास गवाह है कि अलीगंज विधानसभा कि इस ऐतिहासिक सीट पर पहले चुनाव में 1957 में रूपकिशोर जीते थे तो 1962 में लोकपाल सिंह 1967 में लोकपाल सिंह 1977 में सतीश चंद्र शर्मा 1974 में लटूरी सिंह 1977 में जनता लहर में गेंदालाल गुप्ता 1980 में लटूरी सिंह यादव 1985 में कांग्रेस के टिकट पर उदय वीर सिंह राठौर 1989 में चौधरी लटूरी सिंह 1991 में चौधरी अवधपाल सिंह और 1993 में पुणे अवधपाल सिंह चुनाव जीते थे 1996 में रामेश्वर सिंह यादव 2007 में अवधपाल सिंह यादव 2012 में रामेश्वर सिंह यादव और 2017 में सत्यपाल सिंह राठौर चुनाव जीते है।

इस चुनाव में भाजपा के सतपाल सिंह राठौर और सपा के रामेश्वर सिंह यादव की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है वहीं बसपा के जुनेद मियां के चुनाव मैदान में आ जाने से एटा सीट पर कांग्रेस लहर में जीते सांसद प्यारे मियां की प्रतिष्ठा भी दांव पर है देखना है के इस प्रतिष्ठा पूर्व चुनाव में चुनावी बाजी इस बार कौन जीता है?

Previous Post

भाजपा ने 45 और प्रत्याशी किए घोषित

Next Post

बाबा गारमेंट्स के शोरूम में से 23 लाख की नगदी चोरी

Related Posts

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

October 6, 2026

आगरा। आगरा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के संविधान बचाओ–लोकतंत्र बचाओ प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का...

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

October 5, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से अपने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए...

Next Post
बाबा गारमेंट्स के शोरूम में से 23 लाख की नगदी चोरी

बाबा गारमेंट्स के शोरूम में से 23 लाख की नगदी चोरी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

खंदौली में मिट्टी के अवैध खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर खनन माफिया ने गाड़ी से कुचलने की कोशिश की

खंदौली में मिट्टी के अवैध खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर खनन माफिया ने गाड़ी से कुचलने की कोशिश की

December 2, 2025
जगदीशपुरा में ज्वेलर्स से लूट करने वाले बदमाशों से हुई देर रात मुठभेड़

जगदीशपुरा में ज्वेलर्स से लूट करने वाले बदमाशों से हुई देर रात मुठभेड़

March 23, 2026
जेल से छूट कर रामपुर पहुंचे आजम खान, शिवपाल ने जेल के बाहर किया स्वागत

जेल से छूट कर रामपुर पहुंचे आजम खान, शिवपाल ने जेल के बाहर किया स्वागत

May 20, 2022
देशवासियों के लिए ऐतिहासिक तोहफा है अमृतकाल का पहला बजट

देशवासियों के लिए ऐतिहासिक तोहफा है अमृतकाल का पहला बजट

February 4, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या
  • भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस
  • नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त
  • उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.