• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा पुलिस ने धर्मांतरण गिरोह का किया खुलासा, सरगना सहित 10 गिरफ्तार

आगरा पुलिस ने धर्मांतरण गिरोह का किया खुलासा, सरगना सहित 10 गिरफ्तार

लखनऊ में डीजीपी ने की पत्रकार वार्ता, आगरा के पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार रहे शामिल

July 19, 2025
in Agra, Crime, Cultural, National, News

आगरा। आगरा पुलिस ने धर्मांतरण करने वाले एक गिरोह को पकड़ा है। यह आईएसआईएस के मॉड्यूल से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया है। लखनऊ में डीजीपी ने पत्रकार वार्ता कर इस गिरोह के बारे में जानकारी दी। 

सदर थाना क्षेत्र की रहने वालीं दो युवतियां 24 मार्च को लापता हुई थीं। उनके पिता ने उसी दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में उन्हें जानकारी हुई कि उधमपुर (जम्मू कश्मीर) की साईमा उर्फ खुशबू उनकी बेटियों को धर्मांतरण कराके शादी कराने के लिए बहला फुसला कर ले गई है। आगरा पुलिस ने लापता दोनों बहनों को कोलकाता से बरामद किया। इसके बाद चौंकाने वाला सच सामने आया। सच सामने आने के बाद पुलिस ने छह राज्यों में ताबड़तोड़ दबिश देकर धर्मांतरण कराने वाले इस गिरोह के सरगना समेत 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें गोवा की एक युवती भी है। ये गिरोह आईएसआईएस आतंकी संगठन के मॉडयूल पर काम कर रहा है। इसके प्रतिबंघित संगठन पीएफआई, एसडीपीआई और पाकिस्तान की एजेन्सियों से जुड़े होने के साक्ष्य भी मिले हैं। इस गिरोह को कनाडा, अमेरिका, पाकिस्तान समेत कई देशों से फंडिंग की जा रही थी। डीजीपी राजीव कृष्ण, एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश और आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय में इस गिरोह की कई करतूतों का पूरा खुलासा किया। डीजीपी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ‘मिशन अस्मिता पर यूपी पुलिस काम कर रही है। इस दौरान ही पता चला कि कनाडा व अमेरिका से भी देश में धर्मांतरण का बड़ा रैकेट चला रहे गिरोह को फंडिंग की जा रही है। इसी दौरान आगरा से 24 मार्च को दो सगी बहनों (33 व 18 वर्ष) के गायब होने की एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस जब इस मामले में गम्भीर हुई तो पता चला कि दोनों बहनों को इस्लाम धर्म कुबूल करवा दिया गया है।  पुलिस कमिश्नर आगरा दीपक कुमार ने बताया कि गिरोह तक पहुंचने के लिए 50 पुलिसकर्मियों की 11 टीमें बनाई गई। प्रकाश में आए सात अभियुक्तों का गैरजमानती वारंट कोर्ट से लिया गया। इसके बाद ही बंगाल, गोवा, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान व यूपी के कई जिलों में इन टीमों ने छापा मारा। इस दौरान ही 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। कोलकाता से दोनों बहनों को भी इनके चंगुल से छुड़ा लिया गया। ये बहनें आगरा के सदर क्षेत्र की रहने वाली हैं। यह गिरोह कम उम्र की लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था। उन्हें व परिवार के कई सदस्यों को कई तरह का लालच देते थे। आगरा पुलिस के मुताबिक लापता होने वालों में बड़ी बहन ने एमफिल किया है। वह 2021 में इनके चंगुल में फंसकर घर छोड़ गई थी।

गोवा की आयशा (एसबी कृष्णा), कोलकाता का अली हसन उर्फ शेखर रॉय, ओसामा, आगरा का रहमान कुरैशी, मुजफ्फरनगर के खालापार का अब्बू तालिब, देहरादून का अबुर रहमान, जयपुर का मो. अली और जुनैद कुरैशी पकड़े गए हैं।

Previous Post

तीन महीने पहले फतेहाबाद से किडनैप हुए आठ साल के बच्चे की हत्या, 80 लाख रुपए मांगी गई थी फिरौती

Next Post

सांसद सुमन के हिसाब से नहीं नगर निगम के हिसाब से होगी सफाई कर्मचारियों की भर्ती: मेयर

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
सांसद सुमन के हिसाब से नहीं नगर निगम के हिसाब से होगी सफाई कर्मचारियों की भर्ती: मेयर

सांसद सुमन के हिसाब से नहीं नगर निगम के हिसाब से होगी सफाई कर्मचारियों की भर्ती: मेयर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

16 साल से फरार चल रहा वारंटी मध्यप्रदेश में बना हुआ था मुनीम

16 साल से फरार चल रहा वारंटी मध्यप्रदेश में बना हुआ था मुनीम

May 31, 2022
पिनाहट हत्याकांड को अंजाम देने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

पिनाहट हत्याकांड को अंजाम देने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

July 8, 2022
मंटोला में जुआ खेलने के दौरान हुए झगड़े में युवक की मौत

मंटोला में जुआ खेलने के दौरान हुए झगड़े में युवक की मौत

February 27, 2023
खंदौली पुलिस और ड्रग विभाग ने नकली इंजेक्शन बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

खंदौली पुलिस और ड्रग विभाग ने नकली इंजेक्शन बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

February 1, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.