• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आरटीओ ई-चालान के नाम से साइबर अपराधी एपीके फाइल भेज रहे, सावधान रहें

आरटीओ ई-चालान के नाम से साइबर अपराधी एपीके फाइल भेज रहे, सावधान रहें

संजय प्लेस के एक व्यापारी को जाल में फंसाया

July 31, 2025
in Agra, Crime, Tech

आगरा। व्‍हॉट्सएप पर आरटीओ ई-चालान के नाम से साइबर अपराधी  एपीके फाइल भेज रहे हैं।  शातिरों ने संजय प्लेस के एक व्यापारी को इसी तरीके से जाल में फंसा खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की है। वहीं, एत्मादपुर के युवक का क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर भी शातिरों ने डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए

संजय प्लेस में इलेक्ट्रानिक शोरूम मालिक के पास दो दिन पहले मोबाइल पर एक मैसेज आया। इसमें आरटीओ ई-चालान लिखा था। व्यापारी को लगा कि उनकी कार का चालान हो गया है। उन्होंने फाइल को क्लिक कर दिया। जिसके बाद उनका मोबाइल हैंग हो गया। दो घंटे बाद मोबाइल दोबारा चालू हुआ। इसमें नेट बैंकिंग द्वारा उनके खाते से चार बार में डेढ़ लाख रुपये निकालने का मैसेज था। यह देख व्यापारी बैंक पहुंचे। वहां पता चला कि उनकी दो लाख की सावधि जमा (एफडी) को भी साइबर अपराधियों ने तुड़वा लिया था। मगर, खाते से रकम नहीं निकाल सके। व्यापारी की शिकायत पर साइबर सेल द्वारा जांच की जा रही है।

एक अन्य मामला एत्मादपुर के रहने वाले यशपाल का है। बुधवार को साइबर सेल पहुंचे यशपाल ने बताया कि एक सप्ताह पहले व्‍हॉट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि स्टेट बैंक क्रेडिट कार्ड से बोल रहा हूं। उनसे कहा कि क्रेडिट कार्ड के तीन हजार रुपये महीने कटते हैं। उसे बंद कराके यह रकम बचाई जा सकती है। यशपाल ने बताया कि क्रेडिट कार्ड बंद कराने की कहने पर काल करने वाले ने लिंक भेजा जिसे क्लिक करते ही मोबाइल हैक करके खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए।

यूपीआई आईडी बनाकर किराएदार दंपति ने 3.49 लाख रुपये निकाले

सदर के सिंगी का नगला में रिटायर्ड सीआईएसएफ कर्मचारी के बैंक खाते से यूपीआई आईडी बनाकर किराएदार दंपति ने 3.49 लाख रुपये निकाल लिए। बैंक जाने पर जानकारी के बाद पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है।
पीड़ित महेंद्रपाल सिंह मूल रूप से फतेहाबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं। पांच वर्ष से सिंगी का नगला में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह 20 जनवरी को अपने बैंक खाते से दो लाख रुपये निकालने पहुंचे थे। बैंक ने खाते में इतने रुपये न होने की जानकारी दी।

उन्होंने स्टेटमेंट निकलवाया तो उनके यहां किराए पर रहने वाले अमित और उसकी पत्नी प्रिंसी के खातों में यूपीआई आईडी से 3.49 लाख रुपये भेजे गए थे।आरोपित पांच माह पूर्व उनके मकान में रहने आए थे। दस दिन पहले ही उन्होंने कमरा खाली किया था। शातिरों ने भरोसे का फायदा उठाकर उनके साथ ठगी की है। शिकायत पर थाना सदर में कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने डीसीपी सिटी सोनम कुमार से शिकायत की। इसके बाद सदर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है।

Previous Post

क्राइम कंट्रोल नहीं कर पाने और कार्य में लापरवाही बरतने पर बालूगंज पुलिस चौकी के आठ पुलिसकर्मी निलंबित

Next Post

आगरा में भारी बारिश से जगह-जगह हुआ जलभराव, स्मार्ट सिटी की फिर से खुली पोल

Related Posts

मेट्रो कार्य में लगी क्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत

मेट्रो कार्य में लगी क्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत

April 22, 2026

आगरा। बुधवार को एमजी रोड पर राजा मंडी के सामने दर्दनाक हादसा हुआ। मेट्रो कार्य में लगी क्रेन की चपेट...

डीएम को अचानक जिला अस्पताल में आता देख मची खलबली

डीएम को अचानक जिला अस्पताल में आता देख मची खलबली

April 22, 2026

आगरा। नवागत जिलाधिकारी ने चार्ज लेते ही अपने तेवर दिखा दिए हैं। बुधवार सुबह वह अचानक जिला अस्पताल में निरीक्षण...

सड़क दुर्घटना में जनहानि होने की दशा में लापरवाह वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित करने के मंडलायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

सड़क दुर्घटना में जनहानि होने की दशा में लापरवाह वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित करने के मंडलायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

April 21, 2026

आगरा। मंडल में सड़क हादसों में कमी लाने के लिए मंगलवार को मंडलायुक्त ने  अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मण्डलीय सड़क...

कैलाश मंदिर पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त

कैलाश मंदिर पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त

April 21, 2026

आगरा। मंगलवार को मंडलायुक्त अचानक कैलाश मंदिर पर चल रहे पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए।...

पीड़ित को न्याय दिलाने की रहेगी प्रमुख प्राथमिकता बोले नवागत डीएम

पीड़ित को न्याय दिलाने की रहेगी प्रमुख प्राथमिकता बोले नवागत डीएम

April 21, 2026

आगरा। मंगलवार को आगरा के नवागत जिलाधिकारी मनीष बंसल ने चार्ज ले लिया। चार्ज लेने से पहले वह मनकामेश्वर मंदिर...

दीवानी परिसर की पार्किंग में पांच कारों में लगी आग

दीवानी परिसर की पार्किंग में पांच कारों में लगी आग

April 20, 2026

आगरा। सोमवार दोपहर दीवानी परिसर की पार्किंग में एक के बाद एक पांच कारों में आग लग गई। आग लगने...

Next Post
आगरा में भारी बारिश से जगह-जगह हुआ जलभराव, स्मार्ट सिटी की फिर से खुली पोल

आगरा में भारी बारिश से जगह-जगह हुआ जलभराव, स्मार्ट सिटी की फिर से खुली पोल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

विश्वविद्यालय में पानी की टंकी पर चढ़े कई छात्र

विश्वविद्यालय में पानी की टंकी पर चढ़े कई छात्र

January 27, 2025

सीडीएस बिपिन रावत के साथ आगरा के लाल पृथ्वी सिंह चौहान भी हुए हैं शहीद

December 8, 2021
सीडीएससीओ और पुडुचेरी के औषधि नियंत्रण विभाग ने बंद फैक्ट्री में मारा छापा

सीडीएससीओ और पुडुचेरी के औषधि नियंत्रण विभाग ने बंद फैक्ट्री में मारा छापा

September 3, 2025

लोहामंडी में आरएसएस कार्यकर्ताओं के साथ में मारपीट, एसएसपी सहित कई थानों का फोर्स मौके पर

December 26, 2021

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मेट्रो कार्य में लगी क्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत
  • डीएम को अचानक जिला अस्पताल में आता देख मची खलबली
  • सड़क दुर्घटना में जनहानि होने की दशा में लापरवाह वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित करने के मंडलायुक्त ने दिए कड़े निर्देश
  • कैलाश मंदिर पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.