• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दरोगा की रिपोर्ट पर फंसे आगरा के तीन आईएएस, मची खलबली, दरोगा निलंबित !

दरोगा की रिपोर्ट पर फंसे आगरा के तीन आईएएस, मची खलबली, दरोगा निलंबित !

बिचपुरी बोदला रोड पर सिल्ट और मलबा जमा होने को लेकर कोर्ट में दाखिल हुई थी याचिका, दरोगा ने आरोप माने सही

August 22, 2025
in administration, Agra, Development

आगरा। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के बिचपुरी बोदला रोड पर सिल्ट और मलबा जमा होने पर एक ट्रस्ट के द्वारा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां याचिका  दाखिल की गई थी। इसमें आगरा के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और नगर आयुक्त को पार्टी बनाया गया था। मामले में सीजेएम ने थाने से आख्या मांगी थी। थाने के दरोगा ने न्यायालय में रिपोर्ट भेजी कि आरोप सही हैं। दरोगा की न्यायालय में रिपोर्ट पहुंचने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच खलबली मच गई। शुक्रवार को दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि कार्य में लापरवाही उसके निलंबन का कारण बताई जा रही है।

बोदला- बिचपुरी रोड पर लंबे समय से सिल्ट और मलबा पड़ा हुआ है। इसके कारण राहगीरों का यहां से निकलना दुश्वार हो गया है।   सत्यमेव जयते ट्रस्ट की ओर से तीन जून को पुलिस आयुक्त से शिकायत की गई थी। इसमें अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया गया था। यहां से कोई कार्रवाई नहीं होने पर 21 जुलाई को ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश जैन ने सीजेएम कोर्ट में याचिका दाखिल की। इसमें जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल व अन्य अधिकारियों को आरोपित बनाया। कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि सड़क महीनों से खतरनाक स्थिति में है। किनारों पर कीचड़, सिल्ट और मलबा है। यह सार्वजनिक स्वास्थ्य और यातायात के लिए खतरा पैदा कर रहा है। ट्रस्ट ने अपनी याचिका में यह दावा  भी किया कि आवश्यक बजट और अधिकार होने के बावजूद सफाई नहीं कराई गई। इस निष्क्रियता को लोकसेवकों द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर जनता के विश्वास का आपराधिक उल्लंघन बताया गया जो बीएनएस की धारा 316 (5) के तहत दंडनीय है। ट्रस्ट ने यह भी दावा किया है कि उनके पास अधिकारियों की लापरवाही के वीडियो और फोटो भी हैं। अदालत ने प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए इस पर थाना जगदीशपुरा से आख्या तलब की। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों के उच्च अधिकारियों से भी इस पर रिपोर्ट मांगी। थाना जगदीशपुरा में तैनात दारोगा देवी शरण सिंह ने 29 जुलाई को इस मामले में अदालत को रिपोर्ट भेजी। इसमें कहा कि उनके द्वारा आरोपों की जांच की गई। जांच में पुष्टि हुई है कि बोदला से बिचपुरी तक जाने वाली सड़क पर मलबा, कीचड़ और सिल्ट जमा हो गया हैं, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। यह रिपोर्ट कोर्ट में पहुंचने के बाद अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस और प्रशासन में खलबली मच गई। शुक्रवार को दारोगा देवीशरण सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

Previous Post

नेशनल हाईवे पर तेल से भरा टैंकर पलटा, कई दुपहिया वाहन चालक फिसले

Next Post

ट्रांस यमुना थाने से चंद कदमों की दूरी पर ज्वेलर के यहां चोरी

Related Posts

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

November 2, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण की ग्रेटर आगरा परियोजना रायपुर एवं रहनकलां के अन्तर्गत गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों का ऑनलाइन...

Next Post
ट्रांस यमुना थाने से चंद कदमों की दूरी पर ज्वेलर के यहां चोरी

ट्रांस यमुना थाने से चंद कदमों की दूरी पर ज्वेलर के यहां चोरी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

खेरागढ़ पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को पकड़ा

खेरागढ़ पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को पकड़ा

October 18, 2022
शातिर लुटेरे गैंग के सात सदस्यों को पकड़ा

शातिर लुटेरे गैंग के सात सदस्यों को पकड़ा

November 3, 2023
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल आ रहे मथुरा में

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल आ रहे मथुरा में

November 7, 2022

Ethereum 2 0 ETH Interest Calculator

September 30, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल
  • सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.