• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नदी में 15 से 20 फीट नीचे आज सुबह दो शव और मिले, अब तक मिल चुके दस, बचे हुए दो के लिए तलाश जारी

नदी में 15 से 20 फीट नीचे आज सुबह दो शव और मिले, अब तक मिल चुके दस, बचे हुए दो के लिए तलाश जारी

आज मौसम साफ होने से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व सेना तेजी से लापता लोगों को खोजने में जुटी

October 7, 2025
in administration, Agra, disaster

आगरा। उटंगन नदी में डूबे 13 लोगों में से आठ शव सोमवार शाम तक मिल गए थे। आज सुबह 10:30 बजे एक शव और मिला।  उसके बाद 12:00 के करीब एक शव और मिल गया है। अब बचे हुए दो लोगों के लिए एनडीआरएफ- एसडीआरएफ और सेना जुटी हुई है। आज सुबह जिन युवक के शव मिले उनके नाम सचिन और दीपक बताए जा रहे हैं।  जैसे ही सचिन और दीपक का शव पानी में से बाहर निकलकर आया उनके घर वाले और मौके पर मौजूद ग्रामीणों के बीच माहौल गमहीन हो गया। 

कुशियापुर गांव के लोग गुरुवार दोपहर देवी मूर्तियों को विसर्जन के लिए डूंगरवाला गांव के पास लेकर आए थे। विसर्जन के दौरान 13 लोग उटंगन नदी में डूब गए थे। हादसे में तीन युवकों के शव उसी दिन मिल गए थे। उसके बाद एक के बाद एक 6 शव और मिले हैं। एक युवक बच गया था उसका उपचार चल रहा है। अब दो युवक लापता हैं। आज मौसम साफ है इसलिए उनके भी मिलने की उम्मीद है। सोमवार को दो शव मिले थे। मौसम खराब होने के चलते रेस्क्यू रोक दिया गया था। आज सचिन, दीपक का शव मिला है वह भी 15 से 20 फीट फीट नीचे मिले हैं। 

411 पैरा फील्ड यूनिट कर रही सर्च
उत्तराखंड में बड़े ऑपरेशन का हिस्सा रही 411 पैरा फील्ड यूनिट खेरागढ़ के गांव कुसियापुर में बुलाई गई 50 पैरा ब्रिगेड की 411 पैरा फील्ड यूनिट को बड़े ऑपरेशन में महारत हासिल है। टीम के सदस्य उत्तराखंड सहित कई राज्यों में आपदा में बचाव अभियान चला चुके हैं। गांव में पहुंचने वाले 19 सदस्यीय दल में विशेष गोताखोर जवान शामिल हैं। इन्हें गहरे पानी में जाने का अनुभव है। एक साथ टीम कार्य करती है। 30 से 35 फीट की गहराई पर ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ जाकर काफी देर तक खोज रहे हैं। हाल में राजस्थान के सरमथुरा में डूबे एयरफोर्स के जवान को बचाने के लिए टीम गई थी। 19 सदस्यीय दल में एक मेजर, दो जेसीओ शामिल हैं। 

Previous Post

भ्रष्टाचार में इंस्पेक्टर सहित 6 पुलिसकर्मी हुए निलंबित, दो लाइन हाजिर

Next Post

लापता चारों शव मिले, 6 दिन में 12 मृत मिले

Related Posts

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

Next Post
लापता चारों शव मिले, 6 दिन में 12 मृत मिले

लापता चारों शव मिले, 6 दिन में 12 मृत मिले

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

July 24, 2026
फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी लोकसभा सीट पर टिकी हुई हैं सभी की निगाहें

फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी लोकसभा सीट पर टिकी हुई हैं सभी की निगाहें

June 3, 2024
कोऑर्डिनेटर से नाराज जहीर अहमद ने छोड़ा हाथी का साथ

कोऑर्डिनेटर से नाराज जहीर अहमद ने छोड़ा हाथी का साथ

February 4, 2022
हरीपर्वत में बालू से भरे ट्रैक्टर निकलने पर दरोगा, हेड कॉन्स्टेबल निलंबित

हरीपर्वत में बालू से भरे ट्रैक्टर निकलने पर दरोगा, हेड कॉन्स्टेबल निलंबित

February 2, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा
  • हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा
  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.