• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
लापता चारों शव मिले, 6 दिन में 12 मृत मिले

लापता चारों शव मिले, 6 दिन में 12 मृत मिले

मृतकों के परिवार में मचा हुआ है कोहराम, कई गांव के लोग मौके पर

October 7, 2025
in administration, Agra, disaster

आगरा। खेरागढ़ थाना क्षेत्र के कुसियापुर गांव के पांस उटंगन नदी हादसे में डूबे सभी 12 युवकों के शव मिल गए हैं। सोमवार तक आठ शव मिल गए थे। चार की तलाश थी। मंगलवार को एक के बाद एक चारों शव मिल गए। इसके बाद आस पास के गांवों में मातम छा गया। मौके पर भारी संख्या में भीड़ भी जुट गई।आज जो चार शव मिले उनमें सचिन, दीपक, हरेश, गजेंद्र शामिल हैं।

बता दें कि कुशियापुर गांव के लोग गुरुवार दोपहर देवी मूर्तियों को विसर्जन के लिए डूंगरवाला गांव के पास लेकर आए थे। विसर्जन के दौरान 13 लोग उटंगन नदी में डूब गए थे। हादसे में तीन युवकों के शव उसी दिन मिल गए थे। उसके बाद एक के बाद एक 6 शव और मिले हैं। एक युवक बच गया था उसका उपचार चल रहा है। चार युवक लापता थे। आज शुरू हुए ऑपरेशन में एक के बाद एक तीन युवकों के शव मिल गए। सुबह 10.30 पर सबसे पहले सचिन फिर 12 बजे करीब दीपक उसके बाद तीन बजे के करीब हरेश और अंत मे गजेंद्र का शव मिला। सभी शव 15 से 20 फीट नीचे मिले। पानी से शरीर फूल गया था। मृतकों के परिवार में मातम छाया हुआ है। इधर 6 दिन तक यह ऑपरेशन चला। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना ने खूब मेहनत की। उत्तराखंड में बड़े ऑपरेशन का हिस्सा रही 411 पैरा फील्ड यूनिट खेरागढ़ के गांव कुसियापुर में बुलाई गई थी। 50 पैरा ब्रिगेड की 411 पैरा फील्ड यूनिट को बड़े ऑपरेशन में महारत हासिल है। टीम के सदस्य उत्तराखंड सहित कई राज्यों में आपदा में बचाव अभियान चला चुके हैं। गांव में पहुंचने वाले 19 सदस्यीय दल में विशेष गोताखोर जवान शामिल रहे। इन्हें गहरे पानी में जाने का अनुभव है।

शवों को खोजने के बाद जवान। साथ में हैं एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद।

Previous Post

नदी में 15 से 20 फीट नीचे आज सुबह दो शव और मिले, अब तक मिल चुके दस, बचे हुए दो के लिए तलाश जारी

Next Post

उटंगन नदी हादसे पर बोले डीएम- यह अनुभव उनके प्रशासनिक करियर की सबसे कठिन परीक्षा थी

Related Posts

निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा

निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा

June 10, 2026

आगरा। फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद राजकुमार चाहर और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनियां ने बुधवार को धनौली स्थित निर्माणाधीन सिविल...

कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा

कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा

June 10, 2026

आगरा। कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों के नाम बेचा गया। मामले में पीड़ित की...

होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट

होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट

June 9, 2026

आगरा। इरदतनागर थाना क्षेत्र के कुर्रा मोड़ पर एक होटल में महिला के साथ रंगरलिया मना रहे साले को उसके...

उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत

उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत

June 9, 2026

आगरा। मंगलवार सुबह फतेहाबाद क्षेत्र में उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर बांध वाले घाट पर डूब गए। मौके...

फतेहाबाद में दो शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

फतेहाबाद में दो शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

June 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक...

फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

June 8, 2026

आगरा। छात्रा से छेड़छाड़ के मुकदमे में आरोपित व निलंबित फायरमैन  वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंच गया,...

Next Post
उटंगन नदी हादसे पर बोले डीएम- यह अनुभव उनके प्रशासनिक करियर की सबसे कठिन परीक्षा थी

उटंगन नदी हादसे पर बोले डीएम- यह अनुभव उनके प्रशासनिक करियर की सबसे कठिन परीक्षा थी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शास्त्रीपुरम में एडीए के फ्लैट में धमाका होने से चार फ्लैट की दीवारें गिरीं

शास्त्रीपुरम में एडीए के फ्लैट में धमाका होने से चार फ्लैट की दीवारें गिरीं

January 26, 2024
कारोबारी को धमकाकर चौथ मांगने वाले आरोपी को सिकंदरा पुलिस ने पकड़ा

कारोबारी को धमकाकर चौथ मांगने वाले आरोपी को सिकंदरा पुलिस ने पकड़ा

November 17, 2025
डौकी, सैंया, सदर में हुई मुठभेड़, तीन अपराधी पुलिस गोली लगने से हुए घायल

डौकी, सैंया, सदर में हुई मुठभेड़, तीन अपराधी पुलिस गोली लगने से हुए घायल

May 28, 2025
बीज व्यापारी से फायरिंग-मारपीट कर लूटे तीन लाख रुपये

बीज व्यापारी से फायरिंग-मारपीट कर लूटे तीन लाख रुपये

September 26, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा
  • कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा
  • होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट
  • उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.