• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
उटंगन नदी हादसे पर बोले डीएम- यह अनुभव उनके प्रशासनिक करियर की सबसे कठिन परीक्षा थी

उटंगन नदी हादसे पर बोले डीएम- यह अनुभव उनके प्रशासनिक करियर की सबसे कठिन परीक्षा थी

बोले- मेरे जीवन का अब तक का सबसे कठिन और भावनात्मक रेस्क्यू ऑपरेशन था

October 7, 2025
in administration, Agra, disaster

आगरा। उटंगन नदी में 12 युवकों को खोजने का  कार्य  प्रशासन और पुलिस के लिए एक अभूतपूर्व चुनौती था। जिलाधिकारी ने इस चुनौती को स्वीकार किया और खुद मौके पर डटे रहे।  जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा ने कहा भी है कि यह मेरे जीवन का अब तक का सबसे कठिन और भावनात्मक रेस्क्यू ऑपरेशन था। यह कहते समय उनकी आंखें नम थीं। 6 दिन तक वह भी सोए नहीं। आज उनके चेहरे पर हल्का सा सुकून जरूर था लेकिन दुख इस बात का अभी था कि 12 लोग काल के गाल  में चले गए।

कुसियापुर गांव के 12 युवक गुरुवार को नदी में लापता हुए थे। जैसे ही यह सूचना जिलाधिकारी के पास पहुंची वह तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार भी उनके साथ में थे। मौके पर पहुंचने पर देखा कि हर आंख नम थी और हजारों लोगों की भीड़ अधिकारियों की ओर देख रही थी। रेस्क्यू टीमों के सामने यह साफ नहीं था कि तलाश कहां से शुरू की जाए। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी बताते हैं कि पहले दिन हमें अंदाज़ा ही नहीं था कि युवकों को किस हिस्से में ढूंढा जाए। नदी की गहराई, तेज बहाव और मिट्टी की परतों के कारण ऑपरेशन बेहद जटिल था। हादसे वाले दिन ही तीन शव तो बरामद कर लिए गये थे, लेकिन जीतोड़ कोशिशों के बाद भी नौ शवों का पता नहीं चल पा रहा था। लगातार 24 घंटे की माथापच्ची और कई विफल प्रयासों के बाद यह निर्णय लिया गया कि नदी में बहाव को रोका जाए, ताकि पानी का स्तर घटे और तलहटी में दबे शवों को खोजा जा सके। इसके लिए भरतपुर, करौली और धौलपुर जिलाधिकारियों से तत्काल संपर्क स्थापित कर यह अनुरोध किया गया कि कुछ समय तक नदी में पानी न छोड़ा जाए। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नदी पर अस्थायी मिट्टी का बांध तैयार कराया गया, जिससे जल स्तर नियंत्रित हुआ। नदी का तल जलविहीन होने पर ही 20 से 30 फीट की गहराई में दलदल में शव मिले। डीएम ने बताया कि सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीमें निरंतर अभियान में जुटी हुई थीं, लेकिन प्रारंभिक प्रयासों में सफलता नहीं मिली। इसके बाद दिशा बदलते हुए एक नया प्रयोग किया गया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मर्चेंट नेवी विशेषज्ञों से संपर्क करें और पता लगाएं कि क्या कोई ऐसी तकनीक संभव है जिससे पानी और मिट्टी के भीतर मौजूद शवों का पता लगाया जा सके। इसी दौरान शवों की खोज के लिए कई प्रयोग किए गए। मेटल रॉड्स, प्रेशर पाइप्स और कम्प्रेशर एयर तकनीक का उपयोग किया गया। अंतिम चरण में जब कम्प्रेशर के माध्यम से हवा से मिट्टी हटाकर तलहटी को साफ किया गया, तब पहले शव के मिलने के साथ उम्मीदें फिर से जाग उठीं। पहला शव मिलते ही पूरा प्रशासनिक दल भावुक हो उठा। हमने सोचा अब बाकी भी मिल जाएंगे, और हुआ भी वही। लगातार प्रयासों के बाद इसी तकनीक से बीते दिन दो शव निकाले गए और मंगलवार को चारों लापता युवकों के शव मिलने के साथ ही ऑपरेशन उटंगन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। जिलाधिकारी ने कहा कि हमें कई बार लगा कि शायद अब कोई संभावना नहीं बची, लेकिन टीमों ने हिम्मत नहीं हारी। अंततः नतीजे सामने आए। डीएम ने यह भी बताया कि कुछ शव मिट्टी के भीतर खड़े अवस्था में दबे हुए मिले, जिन्हें अत्यंत सावधानी से बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके प्रशासनिक करियर की सबसे कठिन परीक्षा थी।

रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे जवानों के साथ जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी।
Previous Post

लापता चारों शव मिले, 6 दिन में 12 मृत मिले

Next Post

करवा चौथ के चलते कपड़े, जेवर और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भारी भीड़

Related Posts

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

July 26, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का...

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

July 25, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए कक्षा नौ के दोनों...

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

July 25, 2026

आगरा। शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस की...

दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

July 24, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कक्षा नौ के दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से...

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

July 24, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को आगरा के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान...

Next Post
करवा चौथ के चलते कपड़े, जेवर और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भारी भीड़

करवा चौथ के चलते कपड़े, जेवर और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भारी भीड़

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कॉलेजों में कैमरे नहीं चलने पर विश्व विद्यालय ने दी चेतावनी

कॉलेजों में कैमरे नहीं चलने पर विश्व विद्यालय ने दी चेतावनी

August 24, 2022
व्हाट्सएप पर इंकलाब जिंदाबाद ग्रुप सेना के लांस नायक ने बनाया था

व्हाट्सएप पर इंकलाब जिंदाबाद ग्रुप सेना के लांस नायक ने बनाया था

June 28, 2022
एत्माउद्दौला में बच्चे के अपहरण का हुआ प्रयास, राहगीरों ने दौड़कर पकड़े बदमाश

एत्माउद्दौला में बच्चे के अपहरण का हुआ प्रयास, राहगीरों ने दौड़कर पकड़े बदमाश

December 26, 2024
न्यू आगरा में होटल के कमरे में चल रहा था जुआ, पुलिस के पहुंचते ही मची भगदड़

न्यू आगरा में होटल के कमरे में चल रहा था जुआ, पुलिस के पहुंचते ही मची भगदड़

August 20, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली
  • मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया
  • कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला
  • अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.