• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
शादी स्थलों पर ज्वेलरी और कैश चोरी करने वाले अपराधियों से सतर्क रहने को लगे होर्डिंग

शादी स्थलों पर ज्वेलरी और कैश चोरी करने वाले अपराधियों से सतर्क रहने को लगे होर्डिंग

पुलिस द्वारा लगभग 200 लोगों को चिह्नित गया है

November 5, 2025
in administration, Agra, Crime, Cultural

आगरा। शादियों का सीजन शुरू होते ही आगरा पुलिस ने नई पहल शुरू की है। शादी स्थलों पर उन अपराधियों के होर्डिंग में फोटो लगवाए हैं जो पिछले कई सालों से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस द्वारा लगभग 200 लोगों को चिह्नित  गया है।  

डीसीपी सैयद अली अब्बास ने बताया कि पिछले कुछ सालों में शादी स्थलों पर ज्वेलरी और कैश चोरी की घटनाओं का ट्रेंड देखा तो यह पता चला कि मध्य प्रदेश के रहने वाला गैंग आगरा में आकर यह वारदातें करता है। इस गैंग में बच्चे, महिलाएं तक होती हैं, जो महंगे कपड़े पहनकर शादियों में मेहमान बनकर घुस जाते हैं और दूल्हा-दुल्हन के कमरों या मेकअप रूम से मौका लगते ही कैश और ज्वेलरी पर हाथ साफ कर देते हैं। उन्होंने बताया कि इस गैंग के 150 से 200 सदस्यों के फोटोग्राफ आगरा पुलिस को मिले हैं। उन्होंने बताया कि शहर के मैरिज होम्स, गेस्ट हाउस आदि में इस गैंग के सदस्यों के फोटो वाले पोस्टर लगाए जा रहे हैं। बरात घर संचालकों को निर्देशित किया जा रहा है कि वे वर-वधू पक्ष को इन अपराधियों के प्रति सतर्क करें, ताकि यदि पोस्टर में दिख रहे कोई व्यक्ति नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। डीसीपी  ने कहा, हमने सभी शादी घरों में पुलिस टीमें लगा दी हैं। पोस्टरों के माध्यम से जनता को जागरूक किया जा रहा है। हमारा पहला लक्ष्य यही है कि कोई घटना हो ही नहीं। यदि कोई संदिग्ध दिखे तो पुलिस को तुरंत सूचित किया जाए। उन्होंने बताया कि बरात घर संचालकों से कहा गया है कि हर स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं, ताकि कोई भी आपराधिक गतिविधि रिकॉर्ड हो सके और घटना के बाद आरोपी की पहचान में आसानी रहे। डीसीपी ने यह भी बताया कि आगरा के ऐसे अपराधी जो पिछले दस वर्षों से सक्रिय हैं, उनके भी फोटो और विवरण सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य जनता को सतर्क करना है ताकि किसी भी क्षेत्र में इन अपराधियों के दिखने पर लोग सतर्क हों और पुलिस को भी समय पर सूचना मिल सके। वहीं, जो अपराधी अपराध छोड़ चुके हैं और सामान्य जीवन जी रहे हैं, उन पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करेगी।

Previous Post

आगरा में बनेगी प्रदेश की तीसरी नक्षत्रशाला, शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया स्थल निरीक्षण

Next Post

सर्विलांस और एसओजी ने गुम हुए 210 मोबाइल फोन बरामद किए, कीमत 42 लाख रुपये

Related Posts

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

June 4, 2026

आगरा।  थाना इरादत नगर में दर्ज पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के एक मुकदमे में विवेचक एसीपी शमसाबाद इमरान अहमद का...

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

June 4, 2026

आगरा। विज्ञान भारती, ब्रज प्रांत की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन बरेली में हुआ, जिसमें नवीन सत्र के लिए आगरा...

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

June 4, 2026

आगरा। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अब तक की उपलब्धियां गिनाने...

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

June 3, 2026

आगरा। बुधवार को कागारौल क्षेत्र के गांव रिठौरी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से एक ईको कार में गैस रिफिलिंग...

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

June 3, 2026

आगरा। बालूगंज क्षेत्र में बारिश के बाद चार मकानों के ढहने की घटना के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल  मौके पर...

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

June 2, 2026

आगरा। मंगलवार को भारी संख्या में किसान आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर धरने के लिए पहुंचे। इनर रिंग रोड लैंड...

Next Post
सर्विलांस और एसओजी ने गुम हुए 210 मोबाइल फोन बरामद किए, कीमत 42 लाख रुपये

सर्विलांस और एसओजी ने गुम हुए 210 मोबाइल फोन बरामद किए, कीमत 42 लाख रुपये

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

इंडस्ट्रीयल एरिया में दवा गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

इंडस्ट्रीयल एरिया में दवा गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

February 6, 2024
योगी के मंत्रियों को आए फोन, सीएम से मिलने उनके आवास पर पहुंचे अधिकांश संभावित मंत्री

बेबीरानी मौर्य को महिला एवं बाल विकास की जिम्मेदारी, योगेंद्र उपाध्याय संभालेंगे तीन विभाग

March 28, 2022
विश्वविद्यालय की परीक्षाओं का उड़ रहा मजाक, शिक्षक बोल-बोलकर करा रहे नकल

विश्वविद्यालय की परीक्षाओं का उड़ रहा मजाक, शिक्षक बोल-बोलकर करा रहे नकल

May 6, 2025
नगर निगम ने युद्धस्तर पर अभियान चलाकर कुछ ही घंटों में साफ कराया परिक्रमा मार्ग

नगर निगम ने युद्धस्तर पर अभियान चलाकर कुछ ही घंटों में साफ कराया परिक्रमा मार्ग

July 29, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस
  • विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं
  • भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी
  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.