• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
स्कूल में हुई डकैती में पुलिस के 36 घंटे बाद भी हाथ खाली

स्कूल में हुई डकैती में पुलिस के 36 घंटे बाद भी हाथ खाली

एसओजी और सर्विलांस के भरोसे थाना पुलिस, उनके पास भी अभी कोई जानकारी नहीं

October 6, 2023
in Agra, Crime, Education, News, Police

आगरा। ताजगंज में देवरी रोड सथित पट्टी पचगईं में जोसेफ वर्ल्ड स्कूल में दंपति और उनकी बेटी को बंधक बनाकर डाली गई डकैती में पुलिस के हाथ 36 घंटे बाद भी खाली हैं। थाना पुलिस एसओजी और सर्विलांस के भरोसे है। सर्विलांस और एसओजी के पास भी अभी तक कोई इनपुट नहीं है। इधर पुलिस ने डकैती की जगह लूट की धारा में मुकदमा दर्ज कर अपनी किरकिरी करा ली है। पीड़ित पर दबाव बनाकर 10 की जगह चार बदमाश ही लिखवाए गए हैं, जिससे अपराध की समीक्षा के दौरान अधिकारियों के सवाल-जवाब से बचा जा सके। 

नरायच के रहने वाले जय सिंह कुशवाह जोसेफ वर्ल्ड स्कूल के संचालक हैं। स्कूल की दूसरी यूनिट ताजगंज के देवरी रोड स्थित पट्टी पचगईं में हैं। यहां स्कूल परिसर में बने आवासीय हिस्से में जय सिंह की बहन रजनी और जीजा नवीन अपनी सात वर्षीय बेटी के साथ रहते हैं। जय सिंह ने बताया था कि बुधवार की आधी रात 12 बजे 8 से 10 हथियारबंद बदमाशों ने स्कूल में धावा बोल दिया। स्कूल से लगी सड़क की ओर से सीढ़ी लगाकर बदमाश अंदर आए। इनवर्टर की बैटरियां खोलने लगे। कार्यालय का ताला तोड़कर वहां रखे 70 हजार रुपये लूट लिए। लूटपाट के दौरान रजनी और नवीन की आंख खुल गई। उन्होंने बदमाशों का विरोध किया तो दोनों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। दोनों के हाथ-पैर बांध तीन बदमाश उनकी निगरानी में लग गए। बदमाशों ने रजनी और नवीन को धमकी दी कि उनकी सात वर्षीय बेटी चंगुल में है। उसे अपने साथ ले जा रहे हैं। इसके बाद दंपती ने बदमाशों का विरोध नहीं किया। वह सुबह चार बजे तक बेखौफ होकर लूटपाट करते रहे। बदमाशों ने स्कूल के कार्यालय और सभी कक्षाओं के ताले तोड़ दिए।कार्यालय में रखे 70 हजार रुपये लूटने के साथ ही सीसीटीवी की डीवीआर और हार्ड डिस्क अपने कब्जे में कर ली। वहां लगी बैटरियां, टीवी, लैपटाप आदि लूट ले गए। दंपती के हाथ-पैर बांध कमरे में छोड़ गए। बदमाशों के जाने के बाद दंपती किसी तरह बंधन मुक्त हुए, बेटी को दूसरे कमरे में पाया। फोन करके घटना की जानकारी जय सिंह को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच में पाया कि डकैती ही पड़ी है लेकिन जब पीड़ित थाने में पहुंचा तो उस पर दबाव बनाया गया कि वह 10 की जगह चार बदमाश ही लिखे। थाना पुलिस के दबाव में पीड़ित ने दूसरी तहरीर लिखी जिस पर लूट की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है। कहा यह भी जा रहा है कि पुलिस तो सिर्फ चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में थी लेकिन मामला सुर्खियों में आने के बाद उसने लूट की धारा में लिख लिया। लखनऊ के अधिकारी नाराज ना हो इसके लिए डकैती की घटना छिपा ली।

इधर शुक्रवार शाम के 7:00 तक पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है। थाना पुलिस सर्विलांस और एसओजी के भरोसे बैठी हुई है। पूर्व में भी देखने को मिला है जितनी भी घटनाएं हुई हैं। एसओजी और सर्विलांस के भरोसे ही खुली हैं। थाना पुलिस का कोई रोल नहीं रहा है। वह सिर्फ फर्द में शामिल रहने के लिए रहते हैं।

Previous Post

बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर केस में आगरा के प्रखर गर्ग की अर्जी…प्रोजेक्ट के 510 करोड़ देंगे

Next Post

एसटीएफ ने डीजल-पेट्रोल में मिलावट का बड़ा खेल पकड़ा

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
एसटीएफ ने डीजल-पेट्रोल में मिलावट का बड़ा खेल पकड़ा

एसटीएफ ने डीजल-पेट्रोल में मिलावट का बड़ा खेल पकड़ा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा मथुरा हाईवे पर हुआ हादसा लगा, लंबा जाम

आगरा मथुरा हाईवे पर हुआ हादसा लगा, लंबा जाम

September 7, 2025
आभूषण और नगदी लेकर दुल्हन हुई फरार

आभूषण और नगदी लेकर दुल्हन हुई फरार

April 26, 2022
मुख्यमंत्री कल मैनपुरी में 361 करोड़ की परियोजनाओं  का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री कल मैनपुरी में 361 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

September 2, 2024
आगरा कॉलेज के शिक्षक ने प्राचार्य के ड्राइवर और गनर पर लगाया धमकी देने का आरोप, मुकदमा

आगरा कॉलेज के शिक्षक ने प्राचार्य के ड्राइवर और गनर पर लगाया धमकी देने का आरोप, मुकदमा

November 5, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.