• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
चार हथियारबंद बदमाश कारोबारी के घर में चोरी करने घुसे, बेटी ने शोर मचाकर सभी को बचाया

चार हथियारबंद बदमाश कारोबारी के घर में चोरी करने घुसे, बेटी ने शोर मचाकर सभी को बचाया

कारोबारी की पत्नी को तमंचे की बट मारकर घायल कर तिजोरी खुलवाने का किया प्रयास

November 22, 2025
in Agra, Crime

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में रात में एक घर में चार हथियारबंद बदमाश एक कारोबारी के घर में चोरी करने के लिए पहुंच गए। कारोबारी की पत्नी को तमंचे की बट मारकर घायल करने के बाद तिजोरी खुलवाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान रसोई में मौजूद कारोबारी की बेटी ने साहस दिखाते हुए घर से बाहर आकर शोर मचा दिया। कालोनी के लोगों ने दो बदमाशों को पकड़ लिया और धुनाई कर दी।

नेहरू एन्क्लेव में रहने वाले बीएल वर्मा का सौ फुटा रोड पर साड़ी शोरूम है। उनके बेटों रजत वर्मा, मयंक पाल वर्मा व नरेंद्र वर्मा की हार्डवेयर की दुकान है। रजत और उनके पिता बीएल वर्मा दुकान पर थे। मयंक पाल वर्मा अपनी पत्नी पुष्पा वर्मा और छोटे भाई नरेंद्र के साथ रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने बोदला गए थे। घर पर रजत की पत्नी पूनम वर्मा और बहन मुस्कान मौजूद थीं। पूनम वर्मा ने बताया कि वह लॉबी में बैठी थीं। इसी दौरान गेट खोलकर चार बदमाश अंदर आए। दो ने उन पर तमंचे तान दिए, दो के हाथ में चाकू थे। बदमाशों ने शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्हें कब्जे में करके घसीटते हुए कमरे में ले जाने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके सिर में तमंचे की बट से प्रहार करके लहूलुहान कर दिया। बदमाश कमरे में ले जाकर पूनम से तिजोरी खोलने की कहने लगे। इस बीच रसोई में मौजूद मुस्कान की नजर भाभी पूनम को घसीटकर ले जाते बदमाशों पर पड़ी। वह भागकर घर के बाहर निकल आईं और शोर मचाना शुरू कर दिया। सड़क पर घूमते लोग कारोबारी के घर की ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख बाहर मौजूद बदमाश भाग खड़े हुए। इधर, अंदर मौजूद बदमाश तमंचे लहराते हुए बाहर निकले, भीड़ ने उन पर पथराव कर दिया। जिससे दोनों बदमाश हड़बड़ा गए, भीड़ ने कोई मौका दिए बिना उन्हें दबोच लिया। भीड़ ने मौके पर पहुंची पुलिस के सिपुर्द कर दिया। बदमाशों के नाम विशाल और अमन निवासी रकाबगंज बताए गए हैं। 

Previous Post

कैमरून में फंसे धीरज जैन के पिता ने सांसद नवीन जैन से की मुलाकात

Next Post

पुलिस कमिश्नर ने बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों के किए तबादले

Related Posts

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

October 14, 2026

आगरा। मंडलायुक्त कार्यालय में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलने पहुंचे किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं...

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

October 14, 2026

आगरा। टॉरेंट पावर द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को टीआर उत्सव भवन पर मेगा...

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

October 13, 2026

आगरा। किरावली में रात में आलू चावल खाकर सोए परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने किसी...

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

October 12, 2026

आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

Next Post
पुलिस कमिश्नर ने बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों के किए तबादले

पुलिस कमिश्नर ने बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों के किए तबादले

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

रोडवेज बस की सीढ़ियां और दरवाजा टूट कर गिरा, यात्री घायल

रोडवेज बस की सीढ़ियां और दरवाजा टूट कर गिरा, यात्री घायल

July 31, 2022
एक्सप्रेस वे पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु

एक्सप्रेस वे पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु

June 1, 2026
डीआईओएस के निरीक्षण से मची खलबली, विक्टोरिया में सिर्फ थे 6 बच्चे और शिक्षक 17

डीआईओएस के निरीक्षण से मची खलबली, विक्टोरिया में सिर्फ थे 6 बच्चे और शिक्षक 17

July 3, 2024
रेलवे में नौकरी का झांसा देकर 17 लाख रुपये की ठगी

रेलवे में नौकरी का झांसा देकर 17 लाख रुपये की ठगी

April 22, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी
  • टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला
  • आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.