• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
महिला मित्र के परिजन की धमकी से दहशत में आए दंत चिकित्सक ने लगाया मौत का इंजेक्शन

महिला मित्र के परिजन की धमकी से दहशत में आए दंत चिकित्सक ने लगाया मौत का इंजेक्शन

November 23, 2025
in Agra, Crime

आगरा। कमला नगर में महिला मित्र के स्वजन की धमकी से दहशत में आए दंत चिकित्सक ने मौत का इंजेक्शन लगाकर अपनी जान दे दी।

कमला नगर  एफ ब्लाक के रहने महिपाल सिंह हाइडिल के सेवानिवृत्त अवर अभियंता है। उनके बड़े बेटे  पीयूष सिंह ने कानपुर के महाराणा प्रताप मेडिकल कालेज से बीडीएस किया था। कानपुर के कल्याणपुर में इंटर्नशिप कर रहे थे। छोटे भाई आयुष सिंह ने बताया कि वह इंटर्नशिप करके छह महीने पहले घर आ गए थे। पीयूष की तीन वर्ष पहले स्नैप चैट पर गोरखपुर की रहने वाली वैश्य समाज की एक युवती से मित्रता हुई।दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। महिला मित्र भाई से मिलने के लिए अक्सर लखनऊ बुलाती थी। महिला मित्र के स्वजन को जानकारी होने पर उन्होंने पीयूष को धमकाना शुरू कर दिया। उसकी शादी कहीं और तय कर दी। इसी 25 नवंबर को उसकी शादी है। महिला मित्र के स्वजन पीयूष को मुकदमे में फंसा जेल भिजवाने की लगातार धमकी दे रहे थे। उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर कई बार पीयूष और स्वजन की झूठी शिकायत कर दी। वहां से फोन आने पर भाई पीयूष डर गए। पीयूष ने स्वजन के साथ चार दिन पहले थाने जाकर महिला मित्र के स्वजन द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने की आशंका जताते हुए शिकायत की थी। उन्हें लगता था कि उनके कारण वृद्ध पिता भी परेशान हो रहे हैं। भाई आयुष सिंह ने बताया कि शनिवार रात 12 बजे वह प्रथम तल पर बने भाई के कमरे में पहुंचे। पीयूष को उन्होंने फर्श पर पड़ा देखा, पास में सीरिंज और इंजेक्शन की खाली शीशी पड़ी थी। वह पड़ोसियों की मदद से पीयूष को कमला नगर में हृदयम अस्पताल लेकर गए। वहां से एसएन इमरजेंसी रेफर कर दिया गया। एसएन में डाक्टरों द्वारा पीयूष को बिजली के झटके दिए, तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने पीयूष को मृत घोषित कर दिया। वह शव को घर लेकर आ गए, इसके बाद पुलिस को सूचना दी। स्वजन ने पुलिस को बताया कि दंत चिकित्सक ने अपने सुसाइड नोट में महिला मित्र के स्वजन को जिम्मेदार ठहराया है। 

Previous Post

पुलिस कमिश्नर ने बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों के किए तबादले

Next Post

ई रिक्शा कंपनी के कर्मचारी के सिर में हमलावरों ने घोंपा सूजा, पुलिस मौके पर आई और बिना कार्रवाई के चली गई

Related Posts

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

September 16, 2026

आगरा। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने...

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

September 16, 2026

आगरा। मलपुरा क्षेत्र में एक युवक की मौत का थाना पुलिस को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।  जिस युवक की...

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

September 15, 2026

आगरा। आगरा जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों के सामान को चोरी करने वाले दो चोर पकड़े हैं। इसमें से...

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

September 15, 2026

आगरा। प्रतापपुरा स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर मंगलवार को  टैंकर के पास ही पंप के एक हिस्से में चिंगारी...

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

September 14, 2026

आगरा। खंदारी के बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों के सामने अब...

Next Post
ई रिक्शा कंपनी के कर्मचारी के सिर में हमलावरों ने घोंपा सूजा, पुलिस मौके पर आई और बिना कार्रवाई के चली गई

ई रिक्शा कंपनी के कर्मचारी के सिर में हमलावरों ने घोंपा सूजा, पुलिस मौके पर आई और बिना कार्रवाई के चली गई

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बरहन में भतीजे ने की थी चाचा की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

बरहन में भतीजे ने की थी चाचा की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

December 6, 2024

मलपुरा में बालिका की हत्या कर शव खेत में फेंका

December 2, 2021
एत्माउद्दौला में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर गार्डर सहित नीचे गिरे, तीनों की मौत

एत्माउद्दौला में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर गार्डर सहित नीचे गिरे, तीनों की मौत

May 2, 2026
कोरोना से जंग में बड़ा फैसला, 10 से 18 प्लस वालों को लगेगी बूस्टर डोज, प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगी सुविधा

सस्ती हुईं कोरोना की वैक्सीन, निजी अस्पतालों में सिर्फ 375 रुपये में कल से लगेगी

April 9, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव
  • बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप
  • गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख
  • प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.