• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मंडलायुक्त ने प्रमुख निर्माणाधीन परियोजनाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण किया

मंडलायुक्त ने प्रमुख निर्माणाधीन परियोजनाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण किया

November 24, 2025
in administration, Agra, Development

आगरा। मण्डल आयुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह ने सोमवार को आगरा विकास प्राधिकरण की प्रमुख निर्माणाधीन परियोजनाओं का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण और समयसीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण का पहला पड़ाव ककुआ–भांडई क्षेत्र में विकसित हो रही अटलपुरम टाउनशिप रही। आयुक्त ने एडीए अधिकारियों तथा अनुबन्धित संस्था के प्रतिनिधियों के साथ पूरे प्रोजेक्ट क्षेत्र का अवलोकन किया। फाइनल ले-आउट प्लान के अनुसार मुख्य सड़कों, सेक्टरों और आवासीय ढांचों के विकास कार्य का मूल्यांकन किया गया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और निर्माण गतिविधियों के दौरान मौजूदा पेड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इसके बाद मंडलयुक्त ने साइट कार्यालय का निरीक्षण कर कार्य प्रगति और दस्तावेज़ीय व्यवस्था का भी जायजा लिया। इसके बाद आयुक्त ने इनर रिंग रोड के द्वितीय चरण में गुतला मौजा पर ट्रक ले-बाय के दोनों ओर जारी निर्माण कार्य की स्थिति देखी। निर्देश दिए गए कि अर्जित भूमि के मध्य स्थित निजी भूमि को सर्विस रोड के अंत में समायोजित किया जाए। अधिकारियों को आदेश दिया गया कि कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराए जाए और किसी भी प्रकार की देरी न होने पाए। मण्डल आयुक्त ने शमशाबाद फ्लाईओवर का भी मुआयना किया। एडीए उपाध्यक्ष ने अवगत कराया कि रमाडा फ्लाईओवर की तर्ज पर यहां भी आर्टिफेक्ट्स, आकर्षक लाइटिंग और प्लांटेशन के माध्यम से फ्लाईओवर का ब्यूटीफिकेशन किया जाएगा। आयुक्त ने निर्देश दिए कि फ्लाईओवर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में सफाई, लैंडस्केपिंग और पौधारोपण का कार्य समय रहते शुरू कर दिया जाए। निरीक्षण का अंतिम चरण इनर रिंग रोड पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा रहा। परियोजना की समयावधि, तकनीकी कार्यों और उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बताया गया कि दोनों दिशाओं को मिलाकर कुल 10 लेन विकसित की जा रही हैं, जो अगले दो माह में पूर्ण हो जाएंगी। दिसंबर के अंत तक परियोजना अवधि पूरी होने के कारण आयुक्त ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य तेज़ गति से किया जाए। साथ ही टोल प्लाज़ा के दोनों ओर टॉयलेट ब्लॉक और फूड कोर्ट निर्माण के भी निर्देश जारी किए गए।

Previous Post

पंचतत्व में विलीन धर्मेंद्र, नम आंखों से सितारों ने दी अंतिम विदाई

Next Post

होटल में बैठकर करोड़ों की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Related Posts

विश्व योग दिवस पर योगमय हुई ताजनगरी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

विश्व योग दिवस पर योगमय हुई ताजनगरी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

June 21, 2026

आगरा। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को ताजनगरी पूरी तरह योगमय नजर आई। शहर के प्रमुख मैदानों, पार्कों और...

राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है

राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है

June 20, 2026

आगरा। नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के होटल क्लार्क शीराज़ में हुए आयकर पर सेमिनार में मुख्य अतिथि अभिनेता व...

ट्रेन में नशीले लड्डू खिलाकर लूटपाट करने वाले को जीआरपी ने दबोचा

ट्रेन में नशीले लड्डू खिलाकर लूटपाट करने वाले को जीआरपी ने दबोचा

June 20, 2026

आगरा। ट्रेनों में यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाले एक शातिर अपराधी को आगरा कैंट जीआरपी ने महज...

थर्माकोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काले धुएं का गुबार ताजमहल तक पहुंचा

थर्माकोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काले धुएं का गुबार ताजमहल तक पहुंचा

June 19, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में ताजमहल के पास शुक्रवार शाम थर्माकोल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ऊंची...

कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों ने किया हंगामा, प्रभारी मंत्री की गाड़ी की आगे बैठे

कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों ने किया हंगामा, प्रभारी मंत्री की गाड़ी की आगे बैठे

June 19, 2026

आगरा। बिचपुरी के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किसान दिवस एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला के दौरान  एक जनप्रतिनिधि पर किसान...

30 जून को मुख्यमंत्री आ सकते हैं आगरा, लोकसभा अध्यक्ष के भी आने की भी संभावनाएं

30 जून को मुख्यमंत्री आ सकते हैं आगरा, लोकसभा अध्यक्ष के भी आने की भी संभावनाएं

June 18, 2026

आगरा। एत्मादपुर में 30 जून को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापना और विशाल जनसभा का आयोजन प्रस्तावित है। कार्यक्रम...

Next Post
होटल में बैठकर करोड़ों की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

होटल में बैठकर करोड़ों की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ बल्केश्वर महादेव मेले का शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ बल्केश्वर महादेव मेले का शुभारंभ

July 28, 2024
मीट एट आगरा इस बार 7 से 9 नवम्बर तक, मंत्री नंदी करेंगे उद्घाटन

मीट एट आगरा इस बार 7 से 9 नवम्बर तक, मंत्री नंदी करेंगे उद्घाटन

October 27, 2025
मोस्कवा बनेगा तीसरे विश्व युद्ध की वजह?

मोस्कवा बनेगा तीसरे विश्व युद्ध की वजह?

April 15, 2022

पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने थामा भाजपा का दामन

December 15, 2021

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • विश्व योग दिवस पर योगमय हुई ताजनगरी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
  • राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है
  • ट्रेन में नशीले लड्डू खिलाकर लूटपाट करने वाले को जीआरपी ने दबोचा
  • थर्माकोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काले धुएं का गुबार ताजमहल तक पहुंचा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.