• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
होटल में बैठकर करोड़ों की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

होटल में बैठकर करोड़ों की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

42 एटीएम, 11 चेकबुक, 9 मोबाइल, नेपाल की मुद्रा बरामद

November 25, 2025
in Agra, Crime, Tech

आगरा। होटल में बैठकर करोड़ों की ऑनलाइन ठगी की साजिश रच रहे आठ आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। गिरोह के पास से 42 एटीएम, 11 चेकबुक, 9 मोबाइल, नेपाल की मुद्रा, कार सहित भारी मात्रा में संदिग्ध सामान बरामद हुआ है। 

साइबर सेल, सर्विलांस टीम, साइबर काउंटर इंटेलिजेंस और थाना ताजगंज पुलिस की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि शहर के एक होटल में साइबर फ्रॉड का गिरोह गुप्त बैठक कर बड़ी ठगी की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने होटल में दबिश दी और मौके से आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दिल्ली, आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज और फिरोजाबाद के युवक शामिल हैं, जो लंबे समय से साइबर फ्रॉड में सक्रिय थे। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि यह गिरोह विदेशी साइबर अपराधियों के संपर्क में था और व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से ठगी के पूरे मेकानिज्म को संचालित करता था। गिरोह के सदस्य भोले-भाले और गरीब लोगों को झांसा देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे और इन्हीं खातों में साइबर ठगी की रकम डाली जाती थी। हर ट्रांजेक्शन पर इन स्थानीय हैंडलर्स को दो प्रतिशत कमीशन मिलता था, जबकि खाते देने वाले व्यक्ति को मामूली राशि पकड़ा दी जाती थी। एडीसीपी आदित्य कुमार ने बताया कि गिरोह के कुछ सदस्य विदेश में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं और वहां से सीखे गए सॉफ्टवेयर और तकनीक का इस्तेमाल भारत में ठगी के लिए कर रहे थे। विदेशों में बैठे ठग किसी विशेष मशीन और सॉफ्टवेयर के जरिए कार्ड डिटेल डालते थे, जिससे बैंक से स्वतः ट्रांजेक्शन शुरू हो जाता था। इसके बाद रकम अलग-अलग खातों में रोटेट कर क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर विदेशों में बैठे मास्टरमाइंड्स तक पहुंचाई जाती थी। गिरफ्तार आरोपियों में से तीन सीधे विदेशी ऑपरेटर्स के संपर्क में थे और उनके पास से कुछ विदेशी आईडी भी बरामद हुई हैं। पुलिस का कहना है कि यह नेटवर्क तीन लेयर में काम करता था। पहले विदेशी मास्टरमाइंड, फिर भारत में बैठे हैंडलर्स और सबसे नीचे गरीब व अनजान लोगों को फंसा कर खुलवाए गए म्यूल अकाउंट्स। पकड़े गए आरोपी कई राज्यों में साइबर ठगी, चोरी, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट जैसे मामलों में वांछित भी हैं।

Previous Post

मंडलायुक्त ने प्रमुख निर्माणाधीन परियोजनाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण किया

Next Post

देश के 100 सबसे खतरनाक हादसे वाले शहरों में आगरा जोन के पांच जिले

Related Posts

नालबंद चौराहा के पास से एक तरफ की बैरिकेडिंग हटी

नालबंद चौराहा के पास से एक तरफ की बैरिकेडिंग हटी

May 6, 2026

आगरा। उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम तेजी से मेट्रो कार्य करा रही है। बुधवार को एमजी रोड स्थित...

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

May 6, 2026

आगरा। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।  10 जून से...

जगनेर में खेत से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं और एक युवती पर तेंदुआ ने बोला हमला

जगनेर में खेत से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं और एक युवती पर तेंदुआ ने बोला हमला

May 5, 2026

आगरा। जगनेर में खेत से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं और एक युवती पर मंगलवार दोपहर तेंदुआ ने हमला कर...

रावली पुल पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने बाहर निकलकर बचाई जान

रावली पुल पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने बाहर निकलकर बचाई जान

May 5, 2026

आगरा। रकाबगंज क्षेत्र स्थित रावलीपुल पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार अचानक धू-धू कर...

स्मार्ट मीटर के विरोध में आगरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

स्मार्ट मीटर के विरोध में आगरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

May 4, 2026

आगरा। स्मार्ट मीटर के खिलाफ  सोमवार को समाजवादी पार्टी ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के...

कल शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति रहेगी बाधित, पहले से करें पानी का भंडारण

कल शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति रहेगी बाधित, पहले से करें पानी का भंडारण

May 4, 2026

आगरा। शहर में कल मंगलवार को जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित रहेगी। आगरा मेट्रो रेल परियोजना के तहत सुल्तानगंज पुलिया के पास...

Next Post
देश के 100 सबसे खतरनाक हादसे वाले शहरों में आगरा जोन के पांच जिले

देश के 100 सबसे खतरनाक हादसे वाले शहरों में आगरा जोन के पांच जिले

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्मादपुर में देसी शराब के ठेके पर महिलाओं ने किया हंगामा

एत्मादपुर में देसी शराब के ठेके पर महिलाओं ने किया हंगामा

April 1, 2024
सांसद और सिकंदरा थाने के इंस्पेक्टर क्राइम के बीच नोकझोंक का वीडियो वायरल

सांसद और सिकंदरा थाने के इंस्पेक्टर क्राइम के बीच नोकझोंक का वीडियो वायरल

June 25, 2023
पिता ने दो बेटों के साथ मिलकर की बड़े बेटे की हत्या

पिता ने दो बेटों के साथ मिलकर की बड़े बेटे की हत्या

October 6, 2022
विश्वविद्यालय में कुत्तों के झुंड को देख नाराज हुए कुलसचिव

विश्वविद्यालय में कुत्तों के झुंड को देख नाराज हुए कुलसचिव

July 26, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • नालबंद चौराहा के पास से एक तरफ की बैरिकेडिंग हटी
  • दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
  • जगनेर में खेत से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं और एक युवती पर तेंदुआ ने बोला हमला
  • रावली पुल पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने बाहर निकलकर बचाई जान
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.