• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल गोदाम में धमाका, चार लोग झुलसे

इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल गोदाम में धमाका, चार लोग झुलसे

धमाके की वजह एक केमिकल ड्रम बताया जा रहा है

November 27, 2025
in accident, Agra

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र स्थित शास्त्रीपुरम इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार सुबह जैन ट्रेडिंग कंपनी के केमिकल गोदाम में अचानक जोरदार धमाका होने से अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई कर्मचारियों ने बाहर भागकर जान बचाई। घटना में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनका निजी अस्पताल में उपचार जारी है।

धमाके की वजह एक केमिकल ड्रम बताया जा रहा है, जिसमें कथित रूप से दूसरे केमिकल के मिलने से तीव्र रासायनिक प्रतिक्रिया हुई और ब्लास्ट हो गया। हादसे में गोदाम के कर्मचारी लाल सिंह, सोनू और मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा नगर निगम के ड्राइवर राजेश कुमार, जो केमिकल लेने पहुंचे थे, वे भी इसकी चपेट में आ गए। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को गेटवैल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद गोदाम मालिक ने गेट बंद कर अंदर किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया, जिससे लोगों में संदेह और चिंता बढ़ गई है। अस्पताल प्रशासन ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची। वर्तमान में पुलिस गोदाम मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर सुरक्षा मानकों में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई। पुलिस गोदाम में मौजूद अन्य केमिकल्स की जानकारी जुटा रही है ताकि किसी और दुर्घटना को रोका जा सके।स्थानीय लोगों ने बताया कि गोदाम में पहले भी सुरक्षा मानकों की अनदेखी देखी गई है, लेकिन इस स्तर पर हादसा पहली बार सामने आया है। 

Previous Post

भावना ने आयरलैंड की सिविल सर्विसेज परीक्षा में सफलता हासिल कर शहर का नाम किया रोशन

Next Post

शमसाबाद क्षेत्र में जमीन बंटवारे को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी गोली

Related Posts

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

October 25, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो गई है। रविवार को...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में  राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

October 24, 2026

आगरा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में राज्यसभा...

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

October 24, 2026

आगरा। आगरा में सड़कों के धंसने से लगातार भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है। गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े हो रहे...

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

October 24, 2026

आगरा। आगरा में तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान मतदान होगा। इसके...

Next Post
शमसाबाद क्षेत्र में जमीन बंटवारे को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी गोली

शमसाबाद क्षेत्र में जमीन बंटवारे को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी गोली

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

यमुना में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

यमुना में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

June 7, 2023

गणतंत्र दिवस पर एक सीओ, चार इंस्पेक्टर, आठ सब इंस्पेक्टर सहित 42 पुलिसकर्मियों को डीजी पदक

January 26, 2022

अधिवक्ता के पिता का एक और हत्यारोपी पकड़ा

November 24, 2021
बेटे ने की मां की पिटाई,  थानाध्यक्ष ने उसकी अकल ठिकाने लगाई

बेटे ने की मां की पिटाई, थानाध्यक्ष ने उसकी अकल ठिकाने लगाई

March 4, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न
  • कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान
  • आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.