आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
69वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी संकाय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कुलसचिव अजय मिश्रा ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। डॉ. आनंद टाइटलर ने कहा यह दिन उनके भारतीय संविधान के निर्माण, सामाजिक न्याय और समानता के लिए किए गए संघर्षों को याद करने का दिन है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश, उप कुलसचिव कैलाश बिंद, प्रोफेसर रणवीर सिंह, डॉ. राजेश कुशवाहा, डॉ. निरंजन सिंह, अनिल श्रीवास्तव, सुमित चौधरी संजय चौहान, शिव सिंह आदि उपस्थित रहे।











