• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
देहदान को बढ़ावा देने की मांग: सांसद नवीन जैन ने संसद में उठाया अहम मुद्दा

देहदान को बढ़ावा देने की मांग: सांसद नवीन जैन ने संसद में उठाया अहम मुद्दा

March 26, 2026
in Agra, Politics

आगरा। समाज में मानवता, सेवा और परोपकार की भावना को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सांसद नवीन जैन ने संसद में मरणोपरांत देहदान के विषय को प्रमुखता से उठाया और इस पर व्यापक जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता जताई।

सांसद नवीन जैन ने कहा कि मानवता और राष्ट्रहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर समाज का ध्यान आकर्षित किया जाना आवश्यक है। हमारी संस्कृति त्याग और परोपकार से परिपूर्ण रही है और हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है— “परोपकारार्थं इदं शरीरम्”। सांसद नवीन जैन ने महर्षि दधीचि का उदाहरण देते हुए कहा कि उनका जीवन हमें यह संदेश देता है कि लोककल्याण के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करना ही सच्चा धर्म है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में देश के अनेक चिकित्सा संस्थानों और विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के लिए पर्याप्त मानव शरीर उपलब्ध नहीं हो पाते। एक कुशल डॉक्टर के निर्माण के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि यदि देहदान को बढ़ावा दिया जाए तो मृत्यु के बाद भी शरीर चिकित्सा शिक्षा और मानव जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश समाज में अभी भी देहदान को लेकर कई भ्रांतियां और संकोच मौजूद हैं। धार्मिक मान्यताओं को लेकर भ्रम, अंतिम संस्कार को लेकर चिंता तथा सम्मान को लेकर आशंकाएं लोगों के मन में बनी रहती हैं। जबकि वास्तविकता यह है कि देहदान एक पूर्णतः कानूनी प्रक्रिया है, जिसे पूरे सम्मान और गरिमा के साथ संपन्न किया जाता है, तथा किसी भी धर्म में परोपकार का विरोध नहीं किया गया है। अंत में उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि देहदान के प्रति जागरूकता अभियान चलाए जाएं, शैक्षणिक संस्थानों में इस विषय पर चर्चा को प्रोत्साहित किया जाए तथा देहदान करने वाले परिवारों को सम्मानित किया जाए, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित हो सके।

Previous Post

नवरात्र की अष्टमी पर शहर पूरी तरह भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया

Next Post

नगर निगम के जेई का FIR मामले में यू टर्न, बोले जिन्हें असलाह समझ रहा था वह मोबाइल थे

Related Posts

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

Next Post
नगर निगम के जेई का FIR मामले में यू टर्न, बोले जिन्हें असलाह समझ रहा था वह मोबाइल थे

नगर निगम के जेई का FIR मामले में यू टर्न, बोले जिन्हें असलाह समझ रहा था वह मोबाइल थे

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

10 हजार रिश्वत लेकर मोटरसाइकिल छोड़ने में एत्माउद्दौला का दरोगा निलंबित

10 हजार रिश्वत लेकर मोटरसाइकिल छोड़ने में एत्माउद्दौला का दरोगा निलंबित

January 30, 2025
दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

July 24, 2026
25 हजार के इनामी बिल्डर और उनके बेटे ने कोर्ट में समर्पण के लिए दिया प्रार्थना पत्र

25 हजार के इनामी बिल्डर और उनके बेटे ने कोर्ट में समर्पण के लिए दिया प्रार्थना पत्र

February 1, 2024
हाथरस: भाजपा के तीनों प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर

हाथरस: भाजपा के तीनों प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर

February 4, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या
  • भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस
  • नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त
  • उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.