• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
हत्या कबूलने के लिए युवक को दी थर्ड डिग्री, इतना मारा की पांच डंडे टूट गए और दोनों पैरों की हड्डी

हत्या कबूलने के लिए युवक को दी थर्ड डिग्री, इतना मारा की पांच डंडे टूट गए और दोनों पैरों की हड्डी

हाथ जोड़ता रहा, लेकिन पुलिस वालों का दिल नहीं पसीजा

December 22, 2025
in Agra, Crime

आगरा। आगरा पुलिस का एक नया कारनामा सामने आया है। किरावली क्षेत्र में हत्या के मामले में शक के आधार पर उठाए गए युवक को पुलिस ने थाने में थर्ड डिग्री दी। उसे इतना पीटा कि पांच डंडे टूट गए और दोनों पैरों की हड्डियां भीं। आनन फानन में अपनी नौकरी बचाने के लिए पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पर अधिकारियों ने जांच कराई। मामले में थानाध्यक्ष किरावली सहित तीन को निलंबित किया गया है। एसीपी का ट्रांसफर कर दिया गया है। 

करहारा में 6 जून को किसान वनवीर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वनवीर के भाई हरेंद्र सिंह ने बताया वह अपने घर पर अकेले रहते थे। पांच जून की रात करीब 11 बजे तक वनवीर सिंह से फोन पर बात हुई थी। सुबह करीब 10 बजे जब हरेंद्र सिंह पहुंचे तो उन्होंने अपने भाई को मरा हुआ पाया। घटनास्थल पर घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। वनवीर के मोबाइल से सिम कार्ड गायब था। हरेंद्र सिंह ने 112 पर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घरवालों का कहना है कि वनवीर के गले पर निशान मिले थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही। इस मामले में पुलिस ने 20 दिसंबर को पूछताछ के लिए गांव के ही रहने वाले राजू को बुलाया। घरवालों का कहना है कि पुलिस कई बार राजू से पूछताछ कर चुकी है। लेकिन, दो दिन पहले फिर पुलिस ने उसे बुलाया। इसके बाद राजू को नहीं छोड़ा। 21 दिसंबर की शाम पता चला कि राजू को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके दोनों पैरों में काफी चोट है। जब वो अस्पताल पहुंचे, तो राजू ने पुलिस की थर्ड डिग्री के बारे में बताया। राजू ने घरवालों को बताया पुलिस ने मेरे पैरों पर जमकर डंडे बरसाए। मारते-मारते पांच डंडे भी टूट गए। उसे उल्टा भी लटकाया। हाथ जोड़ता रहा, लेकिन पुलिस वालों का दिल नहीं पसीजा। वो मुझे पीटते रहे। इससे मैं बेहोश हो गया। जब उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, तो पुलिसवाले घबरा गए। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर पुलिसवाले मुझे प्राइवेट गाड़ी से किरावली हॉस्पिटल लेकर आए। यहां पर मेरा इलाज चल रहा है। पीड़ित के दोनों पैरों में प्लास्टर है। पुलिस उस पर हत्या में शामिल होने की बात कबूल करवाने का दबाव डाल रही थी। इसीलिए इतना मारा। दो दिन तक लगातार टॉर्चर करते रहे। पुलिसवालों का कहना था कि वह हत्या की बात कबूल ले।

Previous Post

एस्सार होटल में शार्ट सर्किट से लगी आग, एक घंटे प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया

Next Post

आखिर यह कैसी पुलिसिंग! रॉन्ग साइड चलने पर सिकंदरा पुलिस ने युवक का सिर टेंपो में दे मारा, 151 में चालान भी कर दिया

Related Posts

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

October 13, 2026

आगरा। किरावली में रात में आलू चावल खाकर सोए परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने किसी...

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

October 12, 2026

आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

October 11, 2026

आगरा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान रविवार को राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

Next Post
आखिर यह कैसी पुलिसिंग! रॉन्ग साइड चलने पर सिकंदरा पुलिस ने युवक का सिर टेंपो में दे मारा, 151 में चालान भी कर दिया

आखिर यह कैसी पुलिसिंग! रॉन्ग साइड चलने पर सिकंदरा पुलिस ने युवक का सिर टेंपो में दे मारा, 151 में चालान भी कर दिया

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर आर्ष विद्या समाजम के प्रतिनिधियों ने सांसद नवीन जैन से की मुलाकात

धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर आर्ष विद्या समाजम के प्रतिनिधियों ने सांसद नवीन जैन से की मुलाकात

March 21, 2026
कल शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति रहेगी बाधित, पहले से करें पानी का भंडारण

कल शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति रहेगी बाधित, पहले से करें पानी का भंडारण

May 4, 2026
नौकरानी ने मां बहन के साथ मिलकर की थी कारोबारी के यहां चोरी, पुलिस ने किया खुलासा

नौकरानी ने मां बहन के साथ मिलकर की थी कारोबारी के यहां चोरी, पुलिस ने किया खुलासा

August 2, 2026
हादसा-12:  आखिर कौन है वह सर्राफ जिसका पैसा लगा हुआ है?

हादसा-12: आखिर कौन है वह सर्राफ जिसका पैसा लगा हुआ है?

January 29, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला
  • आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर
  • 5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क
  • रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.