आगरा। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज एकलव्य स्टेडियम पहुंचे, जहां सांसद खेल महोत्सव के विजेता खिलाड़ियों को उन्होंने सम्मानित किया। उप राष्ट्रपति के सामने खिलाड़ियों ने मल्लखम्ब का प्रदर्शन किया।
जब वह आगरा वायुसेना स्टेशन पहुंचे। यहां केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। इसके बाद वह एकलव्य स्टेडियम में पहुंचे और अपने संबोधन में कहा कि यहां आकर मुझे विशेष प्रसन्नता हो रही है। प्रो. एसपी सिंह बघेल और योगी के साथ सांसद रहा हूं। मैं अपने स्कूल और कॉलेज में एक खिलाड़ी रहा हूं। धावक, टेबल टेनिस आदि खेल खेले हैं। खेलों से मिली ऊर्जा से ही 19 हजार किमी कि यात्रा पूरी कर सका, तमिलनाडु व उड़ीसा की। खेल सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं, अनुशासन, धैर्य, चरित्र निर्माण आदि सिखाते हैं। सांसद खेल महोत्सव इस भावना को बल दे रहे हैं। युवा खिलाडी इसे खेल नहीं अनुशासन, धैर्य आदि सीखें। तिरंगा को सदैव ऊंचा रखें। खेल एक सशक्त माध्यम हैं, आत्मनिर्भर भारत हैं, जो सिर्फ आर्थिक आत्मनिर्भरता नहीं, शारीरिक, मानसिक, नैतिक रूप से सशक्त नागरिक बनाने के लिए भी हैं। उपराष्ट्रपति ने कहा, कि अर्थ, व्यापार आदि आवश्यक हैं लेकिन मानव संसाधन और खेलों को आगे बढ़ाना भी जरुरी है। 2014 के बाद भारत लगातार आगे बढ़ रहा है और परिणाम खेलों में भी नजर आ रहा है। पहले हमारा ध्यान हॉकी तक सीमित था। अब हम हर खेल में पदक जीत रहे हैं। 2016 में दो पदक से 2024 में अधिक पदक इसी का परिणाम हैं। अच्छी व्यवस्था का परिणाम हैं, महिलाओं की भागीदारी बढ़ी हैं। अस्मिता महिला लीग में दो लाख महिलाओं ने सहभागिता की।उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा, कि आज समाज विकारों से जूझ रहा है, खेल युवाओं को इन विसंगतियों से निकाल रहा है। युवाओं से अपील है कि नशा नहीं करें, नशा मुक्त युवा ही राष्ट्र को मजबूत बना सकते हैं। अभिभावक, शिक्षक बच्चों को खेलों की तरफ प्रेरित कर उनका भविष्य सुरक्षित करने में सहयोग करें। सभी को सफल आयोजन की बधाईया। इंडिया कॉमनवेल्थ और ओलिम्पिक आयोजन की तैयारी कर रहा है, हमें भी उसके लिए जुटना चाहिए और आज से ही तैयारी करनी चाहिए। स्टेडियम पहुंचे उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एक पेड़ मां के नाम रोपित किया। मंच पर उनके साथ केंद्रीय पंचायत राज राज्य मंत्री प्रो. एस पी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, राज्य सभा सदस्य नवीन जैन, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, भाजपा महानगर अध्यक्ष मौजूद रहे।











