• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
हिन्दू चेतना नहीं जागी तो फिर खंडित हो जाएगा भारत बोले पीठाधीश्वर सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज

हिन्दू चेतना नहीं जागी तो फिर खंडित हो जाएगा भारत बोले पीठाधीश्वर सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज

January 18, 2026
in Agra, Cultural, Politics

आगरा। हिन्दू होना जितना गर्व का विषय है, उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी भी। यदि आज का हिन्दू समाज जागरूक नहीं हुआ और राष्ट्र से भावनात्मक रूप से नहीं जुड़ा, तो भारत पुनः खंडित राष्ट्र बनने की दिशा में बढ़ सकता है। व्यक्तिगत भोग, लिप्सा और आत्मकेन्द्रित जीवन ने ही अतीत में भारत को कमजोर किया और बार-बार खंडन का मार्ग प्रशस्त किया। यह बात पीठाधीश्वर सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने कही। वे सैमरा में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में भाग लेने जा रहे थे। कमला नगर स्थित समाजसेवी सौरभ गुप्ता के निवास पर मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान उनका वैदिक मंत्रोच्चारण, पुष्पवर्षा और आरती के साथ भव्य स्वागत किया गया।

मीडिया से संवाद में महाराज जी ने कहा कि जब हम अपनी जिम्मेदारी भूलते हैं, तब केवल राष्ट्र ही नहीं, बल्कि व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक जीवन भी दुखों से भर जाता है। इतिहास साक्षी है कि हिन्दुओं की निष्क्रियता ने ही भारत को कई बार कमजोर किया। महाराज जी ने स्पष्ट किया कि विराट हिन्दू सम्मेलन किसी संगठन विशेष का नहीं, बल्कि आम हिन्दू और राष्ट्रवादियों का आयोजन है। संघ का शताब्दी वर्ष केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन का अवसर है। उन्होंने कहा कि एक साथ खड़े होकर चेतना सम्पन्न बनना होगा, स्वयं जागना और दूसरों को जगाना होगा। जब भारत हिन्दुओं के द्वारा पुष्पित, पल्लवित और पोषित होगा, तभी विश्व में शांति और आनंद की सुगंध फैलेगी। इसे उन्होंने राष्ट्रीय जागरण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण, सामूहिक उत्तरदायित्व का समय बताया। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के प्रश्न पर महाराज ने दो टूक कहा कि आज जो वहां हो रहा है, वही कभी कंधार, लाहौर और सिंधु में हुआ था। बांग्लादेश उसी राह पर बढ़ रहा है।

Previous Post

नगर निगम ने खेरिया मोड पर राज्य सरकार की 100 करोड रुपए से ज्यादा की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया

Next Post

साइबर ठगों ने कांस्टेबल से की दो लाख रुपये की ठगी

Related Posts

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

October 25, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो गई है। रविवार को...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

Next Post
साइबर ठगों ने कांस्टेबल से की दो लाख रुपये की ठगी

साइबर ठगों ने कांस्टेबल से की दो लाख रुपये की ठगी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्माद्दौला में मिला लापता व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

एत्माद्दौला में मिला लापता व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

May 5, 2022
मुख्तार अंसारी केस में तत्कालीन डीएम की आज हुई गवाही

मुख्तार अंसारी केस में तत्कालीन डीएम की आज हुई गवाही

September 12, 2022
आठ साल की मासूम बच्ची से कलयुगी मां करा रही थी अवैध धंधा, मना करने पर दी जाती थी थर्ड डिग्री

आठ साल की मासूम बच्ची से कलयुगी मां करा रही थी अवैध धंधा, मना करने पर दी जाती थी थर्ड डिग्री

June 23, 2025
आगरा विकास प्राधिकरण में 4115 आवासीय डिफाल्टर, लगभग 209 करोड़ बकाया

आगरा विकास प्राधिकरण में 4115 आवासीय डिफाल्टर, लगभग 209 करोड़ बकाया

November 22, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल
  • पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना
  • आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश
  • पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.