• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
साइबर ठगों ने कांस्टेबल से की दो लाख रुपये की ठगी

साइबर ठगों ने कांस्टेबल से की दो लाख रुपये की ठगी

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की

January 19, 2026
in Agra, Crime

आगरा। ट्रांस यमुना क्षेत्र निवासी एक आरक्षी से ठगों ने क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड और वाउचर रिडीम कराने का झांसा देकर करीब दो लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिजर्व पुलिस लाइन, पुलिस कमिश्नरेट आगरा में आरक्षी पद पर तैनात ओम प्रकाश कुशवाहा  वर्तमान में शिवानी धाम कॉलोनी, फेस-1, कालिंदी विहार में रहते हैं। उनके मोबाइल पर चार नवंबर 2025 को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताते हुए उनके क्रेडिट कार्ड पर जमा रिवॉर्ड प्वाइंट्स और वाउचर रिडीम कराने की बात कही। ठगों ने विश्वास में लेकर आवश्यक विवरण हासिल किया और फिर चार व पांच नवंबर 2025 को दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए रकम निकलवा ली। साइबर ठगों ने पहले 1,68,200 और दूसरी बार में 37,281 निकाल लिए। इस तरह कुल ₹2,05,481 की धोखाधड़ी कर ली गई। पांच नवंबर को खाते से रकम कटने का पता चलने पर पीड़ित आरक्षी ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद 06 नवंबर 2025 को साइबर सेल आगरा में भी प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई।

ट्रांस यमुना थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

पीड़ित ने थाना ट्रांस यमुना पुलिस को तहरीर देकर साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है और कॉल डिटेल्स व बैंक ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है।

चेतावनी-रिवॉर्ड कॉल से रहें सतर्क

यह मामला एक बार फिर चेतावनी देता है कि रिवॉर्ड, कैशबैक या वाउचर के नाम पर आने वाली कॉल्स से सावधान रहें। बैंक कभी भी फोन पर गोपनीय जानकारी नहीं मांगते।

Previous Post

हिन्दू चेतना नहीं जागी तो फिर खंडित हो जाएगा भारत बोले पीठाधीश्वर सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज

Next Post

मेट्रो ट्रैक से कार के ऊपर लकड़ी का स्लीपर गिरा, चालक बाल-बाल बचा

Related Posts

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

Next Post
मेट्रो ट्रैक से कार के ऊपर लकड़ी का स्लीपर गिरा, चालक बाल-बाल बचा

मेट्रो ट्रैक से कार के ऊपर लकड़ी का स्लीपर गिरा, चालक बाल-बाल बचा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा में तैनात अपर जिला जज की बेटी काव्या सिंह सहित कई का UPPSC में चयन

आगरा में तैनात अपर जिला जज की बेटी काव्या सिंह सहित कई का UPPSC में चयन

March 30, 2026
गाड़ी पलटने के बाद उसमें से शराब की बोतलें निकलता देख मची लूट

गाड़ी पलटने के बाद उसमें से शराब की बोतलें निकलता देख मची लूट

February 4, 2025
नाई की मंडी पुलिस ने 226 किलो गांजा किया बरामद

नाई की मंडी पुलिस ने 226 किलो गांजा किया बरामद

January 23, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल आ रहे मथुरा में

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल आ रहे मथुरा में

August 18, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.