• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा में तैनात अपर जिला जज की बेटी काव्या सिंह सहित कई का UPPSC में चयन

आगरा में तैनात अपर जिला जज की बेटी काव्या सिंह सहित कई का UPPSC में चयन

जज कंपाउंड में जश्न का माहौल, काव्या ने सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया

March 30, 2026
in administration, Agra

आगरा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने UPPSC 2024 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। आगरा में तैनात विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कुंदन किशोर सिंह की बेटी काव्या सिंह सहित कई का चयन हुआ है। चयनित होने वाले सभी अभ्यर्थियों के यहां खुशी का माहौल है।  जज कंपाउंड में भी खुशी की लहर है।  

इस बार 947 पदों पर भर्ती निकली थी, जिसके लिए प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार परीक्षा हुई। आगरा में तैनात अपर जिला जज कुंदन किशोर सिंह की बेटी काव्या सिंह ने भी इसमें सफलता हासिल की है। काव्या सिंह ने बताया बचपन से ही उनका अधिकारी बनकर जनता की सेवा करने का सपना था। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। मां शशि लता ने बताया कि काव्या बचपन से ही पढ़ने में अव्वल थी। उन्हें पूरा भरोसा था एक दिन बिटिया परिवार का नाम रोशन करेगी। रविवार को जब रिजल्ट आया और उसमें उन्होंने बिटिया का नाम देखा तो उनकी व उनके पति की आंखें नम हो गईं। पिता कुंदन किशोर सिंह का कहना था कि आज के दौर में बेटियां किसी से कम नहीं हैं। काव्या ने हाई स्कूल सीएमएस स्कूल लखनऊ, इंटर सेंट पैट्रिक स्कूल आगरा से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया। इसके बाद वह गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में बीटेक और एमटेक करने के लिए चली गईं। एमटेक की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने मेरठ यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की। इसके साथ ही UPPSC की तैयारी शुरू कर दी। काव्या की एक बहन और एक भाई और हैं। बहन परिधि सिंह भी सिविल परीक्षा की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही भाई दिव्यांश सिंह ने दसवीं की परीक्षा दी है वह भी पढ़ने में अव्वल है। दोनों भाई बहन रिजल्ट आने के बाद खुशी से झूम उठे और बोले हम भी बड़ी बहन की तरह माता-पिता का नाम रोशन करेंगे। आगरा से हरविंदर सिंह गुर्जर का भी चयन हुआ है। वह जगनेर के रहने वाले हैं। उनके पिता प्रेम सिंह भारतीय सेवा से सेवानिवृत हैं। प्रेम सिंह ने कहा कि आज उनकी मेहनत रंग लाई है। यह सिर्फ हमारे परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। गांव के लोगों का उनके घर पर बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है। शास्त्रीपुरम निवासी जैस्मिन वर्मा, बेलनगंज निवासी वैष्णवी शर्मा, दयालबाग निवासी हिमिका ने भी बाजी मारी है। सभी के घर पर जश्न का माहौल है। शाहगंज निवासी कृष्णा त्यागी के चयन पर भी उनके पिता रेवती लाल त्यागी व परिवारीजन अपनी बेटियों पर गर्व महसूस कर रहे हैं। द्वारिका ग्रीन फेस 2 रोहता ग्वालियर रोड निवासी प्रशांत दुबे का भी चयन हुआ है।  चयन पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संगठन मंत्री बृजेश दीक्षित ने उन्हें बधाई दी है।

Uppsc में चयनित होने वाली शाहगंज निवासी कृष्णा त्यागी।
Previous Post

पिनाहट में भांजे ने मामा को तमंचे से गोली मारी

Next Post

मंगलवार से 19 अप्रैल तक एकलव्य स्टेडियम की ओर आने वाले वाहनों का रहेगा रूट परिवर्तन

Related Posts

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

October 25, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो गई है। रविवार को...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

Next Post
मंगलवार से 19 अप्रैल तक एकलव्य स्टेडियम की ओर आने वाले वाहनों का रहेगा रूट परिवर्तन

मंगलवार से 19 अप्रैल तक एकलव्य स्टेडियम की ओर आने वाले वाहनों का रहेगा रूट परिवर्तन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

तीन लाख रुपये रिश्वत लेने में जेल गए संयुक्त शिक्षा निदेशक को शासन ने किया निलंबित

तीन लाख रुपये रिश्वत लेने में जेल गए संयुक्त शिक्षा निदेशक को शासन ने किया निलंबित

September 4, 2024
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डंपर में घुसी बस 10 यात्री घायल

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डंपर में घुसी बस 10 यात्री घायल

July 8, 2025
कुतुब मीनार पर साकेत कोर्ट में सुनवाई, एएसआई ने हिंदू-जैन मंदिर बनाने का विरोध किया

कुतुब मीनार पर साकेत कोर्ट में सुनवाई, एएसआई ने हिंदू-जैन मंदिर बनाने का विरोध किया

May 24, 2022
करवा चौथ के चलते कपड़े, जेवर और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भारी भीड़

करवा चौथ के चलते कपड़े, जेवर और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भारी भीड़

October 8, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल
  • पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना
  • आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश
  • पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.