• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
यूनियन बजट 2026–27 में रोजगार और निर्यात पर बड़ा दांव, इंफ्रास्ट्रक्चर को रफ्तार, एमएसएमई और फुटवियर सेक्टर को सीधी ताकत: पूरन डावर

यूनियन बजट 2026–27 में रोजगार और निर्यात पर बड़ा दांव, इंफ्रास्ट्रक्चर को रफ्तार, एमएसएमई और फुटवियर सेक्टर को सीधी ताकत: पूरन डावर

February 1, 2026
in Agra, Business, Economy

आगरा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया यूनियन बजट 2026–27 आम नागरिक की रोजमर्रा की महंगाई को सीधे प्रभावित नहीं करता, लेकिन यह बजट देश की आर्थिक दिशा, रोजगार सृजन और निर्यात बढ़ाने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह बजट अल्पकालिक राहत के बजाय दीर्घकालिक विकास की मजबूत नींव रखने वाला है। यह कहना है डवलपमेंट काउंसिल फॉर फुटवियर एंड लेदर इंडस्ट्री (डीसीएफएलआई) के अध्यक्ष, काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स (सीएलई) के क्षेत्रीय अध्यक्ष (उत्तर) एवं आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर (एएफएमईसी) के संयोजक पूरन डावर  का।

उन्होंने कहा है कि बजट में उत्पाद शुल्क और सेवा कर को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है, क्योंकि ये कर पहले ही जीएसटी में समाहित हो चुके हैं और उनका संचालन अलग व्यवस्था के तहत होता है। इस कारण आम लोगों को यह बजट सीधे तौर पर महंगाई या सस्ते-महंगे के रूप में महसूस नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यूनियन बजट 2026–27 में सार्वजनिक पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को नई गति देने पर जोर दिया गया है। इसके साथ ही सरकार ने वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए राजकोषीय घाटे को 4.3 प्रतिशत तक सीमित रखा है। कॉरपोरेट टैक्स में और कटौती सरकार की निवेश प्रोत्साहन नीति और उद्योग जगत में भरोसा मजबूत करने की मंशा को दर्शाती है। श्री डावर ने कहा कि रोजगार सृजन के नजरिये से बजट में एमएसएमई सेक्टर को केंद्र में रखा गया है। विशेष रूप से वस्त्र, चमड़ा और फुटवियर जैसे उद्योगों को प्राथमिकता दी गई है, जो देश में सबसे अधिक रोजगार देने वाले क्षेत्रों में शामिल हैं। निर्यात आधारित प्रोत्साहन उपायों से इन उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है।

फुटवियर और लेदर उद्योग को बड़ी राहत

उन्होंने कहा कि बजट उद्योग के लिए सकारात्मक है। सरकार द्वारा आईजीसीआर योजना के तहत इनपुट्स की सूची का विस्तार करना उद्योग की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। इससे जूते के अपर (ऊपरी हिस्से) के निर्यात के लिए इनपुट्स को ड्यूटी-फ्री आयात किया जा सकेगा, जिससे लागत घटेगी और भारतीय फुटवियर व लेदर उद्योग की निर्यात क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

लंबी दौड़ का बजट

पूरन डावर के अनुसार, यूनियन बजट 2026–27 अल्पकालिक लोकलुभावन फैसलों से दूर रहते हुए दीर्घकालिक आर्थिक मजबूती, निवेश, निर्यात और रोजगार सृजन पर केंद्रित है। यह बजट भारत की औद्योगिक क्षमता को मजबूत करने और वैश्विक बाजार में देश की स्थिति सुदृढ़ करने की दिशा में अहम साबित होगा।

Previous Post

पुलिस ने चार शातिर दबोचे, 10 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश

Next Post

नवागत मंडलायुक्त ने लिया चार्ज, बोले- विकास कार्यों को गति दिलाना रहेगी प्रमुख प्राथमिकता

Related Posts

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

June 4, 2026

आगरा।  थाना इरादत नगर में दर्ज पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के एक मुकदमे में विवेचक एसीपी शमसाबाद इमरान अहमद का...

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

June 4, 2026

आगरा। विज्ञान भारती, ब्रज प्रांत की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन बरेली में हुआ, जिसमें नवीन सत्र के लिए आगरा...

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

June 4, 2026

आगरा। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अब तक की उपलब्धियां गिनाने...

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

June 3, 2026

आगरा। बुधवार को कागारौल क्षेत्र के गांव रिठौरी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से एक ईको कार में गैस रिफिलिंग...

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

June 3, 2026

आगरा। बालूगंज क्षेत्र में बारिश के बाद चार मकानों के ढहने की घटना के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल  मौके पर...

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

June 2, 2026

आगरा। मंगलवार को भारी संख्या में किसान आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर धरने के लिए पहुंचे। इनर रिंग रोड लैंड...

Next Post
नवागत मंडलायुक्त ने लिया चार्ज, बोले- विकास कार्यों को गति दिलाना रहेगी प्रमुख प्राथमिकता

नवागत मंडलायुक्त ने लिया चार्ज, बोले- विकास कार्यों को गति दिलाना रहेगी प्रमुख प्राथमिकता

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मुख्य चुनाव आयुक्त कल आ रहे आगरा में, सुरक्षा के कड़े इंतजामात

मुख्य चुनाव आयुक्त कल आ रहे आगरा में, सुरक्षा के कड़े इंतजामात

May 30, 2026
बाह में दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत में एक बुजुर्ग की मौत, कई घायल

बाह में दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत में एक बुजुर्ग की मौत, कई घायल

October 8, 2024
22 साल बाद जब बेटा घर वालों से मिला तो नजारा देखते बन रहा था

22 साल बाद जब बेटा घर वालों से मिला तो नजारा देखते बन रहा था

October 1, 2024
खंदौली में यमुना एक्सप्रेस वे पर कार में आग लगने के बाद हुआ धमाका

खंदौली में यमुना एक्सप्रेस वे पर कार में आग लगने के बाद हुआ धमाका

November 24, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस
  • विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं
  • भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी
  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.