• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा को एक और बड़ी सौगात मिली, गीता गोविंद वाटिका का लोकार्पण

आगरा को एक और बड़ी सौगात मिली, गीता गोविंद वाटिका का लोकार्पण

आगरा को मथुरा-वृंदावन धार्मिक सर्किट से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

February 27, 2026
in administration, Agra, Cultural, Tourism

आगरा। पर्यटन नगरी आगरा को आज एक और बड़ी सौगात मिली, जब प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री तथा जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने ताजनगरी फेस-2 स्थित गीता गोविंद वाटिका (जोनल पार्क) का लोकार्पण किया। यह परियोजना मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के अंतर्गत विकसित की गई है, जिसका शिलान्यास 4 मार्च 2024 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया था। लगभग 17.6 एकड़ क्षेत्र में फैली इस भव्य वाटिका के विकास पर कुल 1218.42 लाख रुपये व्यय किए गए हैं, जिसमें 50% राशि राज्य सरकार/पर्यटन विभाग तथा शेष 50% आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा वहन की गई।

गीता गोविंद वाटिका को ब्रज थीम पर विकसित किया गया है, जो आगरा को मथुरा-वृंदावन धार्मिक सर्किट से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पार्क में कालिया नाग, गोवर्धन पर्वत, मोर, शंख, माखन मटका, मंडाला, जीआरसी व सैंड स्टोन जाली, स्टोरी पैनल और महाभारत के कुरुक्षेत्र युद्ध के दृश्य प्रतीकात्मक संरचनाओं के माध्यम से दर्शाए गए हैं।

आगरा को ‘बेस्ट डेस्टिनेशन ऑफ द वर्ल्ड’ बनाने की दिशा में कदम

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब विकास, निवेश और सुशासन के नए युग में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने आगरा को विश्व स्तरीय पर्यटन गंतव्य बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रस्तावित धार्मिक-पर्यटन सर्किट में फर्रुखाबाद (नीम करोली महाराज जन्मस्थान), मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा और मथुरा-वृंदावन को जोड़ते हुए एक समेकित विकास योजना पर कार्य किया जा रहा है।

फतेहपुर सीकरी में पर्यटक सुविधाओं का विस्तार

कार्यक्रम के दौरान फतेहपुर सीकरी स्थित गुलिस्तां पार्किंग में 84.87 लाख रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया गया। फतेहपुर सीकरी स्थित इस पार्किंग स्थल पर संपर्क मार्ग का सुदृढ़ीकरण, स्टोन वर्क एवं टाइल्स कार्य, कैट आई इंस्टॉलेशन, एसएस बेंच की व्यवस्था, एसएस डस्टबिन की स्थापना आदि सुविधाओं से ऐतिहासिक स्मारकों के दर्शन के लिए आने वाले पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा।

ताजनगरीवासियों के लिए नया मनोरंजन और आध्यात्मिक स्थल

मंडल आयुक्त नागेंद्र प्रताप ने कहा कि लगभग 200 एकड़ क्षेत्र में बसे ताजनगरी फेस-2 के निवासियों के लिए यह पार्क प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेगा। अब शहरवासियों को अपने क्षेत्र में ही विश्वस्तरीय थीम पार्क, लेजर शो और सांस्कृतिक वातावरण का अनुभव मिलेगा।

आकर्षण के प्रमुख केंद्र

श्रीकृष्ण लीलाओं पर आधारित लेजर शो

लाइट एंड साउंड शो

म्यूजिकल फाउंटेन शो

ओपन एम्फीथिएटर

थीम लाइटिंग एवं बोलार्ड लाइट

तुलसी वाटिका (रामा, श्यामा, वागा, श्वेता एवं विमला तुलसी प्रजातियां)

इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम को विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश, तथा विधायक खेरागढ़ भगवान सिंह कुशवाह, एमएलसी विजय शिवहरे, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में एडीए उपाध्यक्ष एम.अरुणमोली, सचिव श्रद्धा शांडिल्य, सदस्य नागेन्द्र दुबे गामा, शिवशंकर शर्मा, सहदेव शर्मा, दिगंबर धाकरे सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Previous Post

शैक्षिक संगोष्ठी में TET अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने किया आरपार की लड़ाई का ऐलान, TET आंदोलन के संघर्ष मोर्चा का गठन

Next Post

लोक अदालत में चिन्हित वादों में कम से कम दो बार नोटिस भेजें बोले जिला जज

Related Posts

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

October 27, 2026

आगरा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले नौ जिलों के 10 थाना प्रभारी को डीजीपी ने सस्पेंड किया है।...

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

October 27, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हमला करने...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

Next Post
लोक अदालत में चिन्हित वादों में कम से कम दो बार नोटिस भेजें बोले जिला जज

लोक अदालत में चिन्हित वादों में कम से कम दो बार नोटिस भेजें बोले जिला जज

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी से मुठभेड़, हुआ घायल

सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी से मुठभेड़, हुआ घायल

May 14, 2025
ताजगंज पुलिस ने 6 चोर पकड़े, 17 चोरियों का अनावरण

ताजगंज पुलिस ने 6 चोर पकड़े, 17 चोरियों का अनावरण

March 26, 2023
किडनी फेल मरीज से रिश्वत मांगने के मामले में लोकायुक्त के यहां केस हुआ दर्ज

किडनी फेल मरीज से रिश्वत मांगने के मामले में लोकायुक्त के यहां केस हुआ दर्ज

January 17, 2024
डॉक्टर सुसाइड करने से पहले पत्नी से बोला बस अब मैं थोड़ी देर का मेहमान हूं

डॉक्टर सुसाइड करने से पहले पत्नी से बोला बस अब मैं थोड़ी देर का मेहमान हूं

November 13, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
  • खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज
  • शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त
  • पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.