• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में युवती ने फेसबुक पर आत्महत्या करने का वीडियो पोस्ट कर फैलाई सनसनी

फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में युवती ने फेसबुक पर आत्महत्या करने का वीडियो पोस्ट कर फैलाई सनसनी

मेटा से आगरा पुलिस को अलर्ट मिला, पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची

March 5, 2026
in administration, Agra, Crime, Tech

आगरा। सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में फतेहपुर सीकरी में एक युवती ने फेसबुक पर आत्महत्या करने का वीडियो पोस्ट कर सनसनी फैला दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेटा से आगरा पुलिस को तत्काल अलर्ट मिला, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर युवती की कुशलता सुनिश्चित की। पूछताछ में सामने आया कि यह पूरा वीडियो केवल सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए बनाया गया एक फर्जी स्टंट था।

बताया गया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर युवती द्वारा आत्महत्या जैसा वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद मेटा की ओर से पुलिस को अलर्ट प्राप्त हुआ। इस युवती ने आल आउट (कीटनाशक) पीते हुए दिखाकर एक वीडियो पोस्ट किया जिस पर लिखा था- Ab Karna Block. आगरा पुलिस के सोशल मीडिया सेल को मेटा से अलर्ट मिला। सोशल मीडिया सेल ने थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस तत्काल सूचना दी। थाना पुलिस भी तत्काल सक्रिय हो गई और बिना देर किए युवती के बताए गए स्थान पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती की स्थिति की जांच की और उसे सुरक्षित पाया। प्रारंभिक पूछताछ में युवती ने स्वीकार किया कि उसने सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स और लोकप्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से यह फर्जी वीडियो बनाया था। युवती ने बताया कि वीडियो के माध्यम से वह लोगों का ध्यान आकर्षित करना चाहती थी, इसलिए आत्महत्या जैसा दृश्य बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवती की काउंसलिंग की और उसे समझाया कि इस प्रकार के वीडियो न केवल समाज में गलत संदेश देते हैं बल्कि सुरक्षा और कानून व्यवस्था से भी खिलवाड़ करते हैं। पुलिस ने युवती को भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सख्त चेतावनी दी। युवती ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि वह आगे से ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगी। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस प्रकार के भ्रामक और खतरनाक स्टंट करने से बचें। ऐसे कृत्य न केवल कानूनन अपराध की श्रेणी में आ सकते हैं, बल्कि समाज में भय और भ्रम का माहौल भी पैदा करते हैं।

Previous Post

एत्मादपुर में नाली विवाद को लेकर हुए झगड़े में घायल की उपचार के दौरान मौत

Next Post

हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया होली मिलन समारोह

Related Posts

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

Next Post
हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया होली मिलन समारोह

हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया होली मिलन समारोह

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

प्रफुल्ल पटेल हो सकते हैं दिल्ली के नए उपराज्यपाल

प्रफुल्ल पटेल हो सकते हैं दिल्ली के नए उपराज्यपाल

March 12, 2022
‘वीरा’ की कविताओं में ढले हैं नारी मन के मार्मिक एहसास: डॉ. अशोक विज

‘वीरा’ की कविताओं में ढले हैं नारी मन के मार्मिक एहसास: डॉ. अशोक विज

July 2, 2023
पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, कल ही भगवंत मान सरकार ने हटाई थी सुरक्षा

पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, कल ही भगवंत मान सरकार ने हटाई थी सुरक्षा

May 29, 2022
यूटा की नाराजगी: आरटीई की गलत व्याख्या कर प्रधानाध्यापक के पदों को समाप्त कर रहा है विभाग

यूटा की नाराजगी: आरटीई की गलत व्याख्या कर प्रधानाध्यापक के पदों को समाप्त कर रहा है विभाग

September 7, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.