• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कंगना रनौत केस में फिर टली बहस, अब 16 मार्च को होगी सुनवाई

कंगना रनौत केस में फिर टली बहस, अब 16 मार्च को होगी सुनवाई

March 6, 2026
in administration, Agra, Court, Entertainment, Politics

अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े मामले में शुक्रवार को भी बहस नहीं हो सकी। विपक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता की अनुपस्थिति का हवाला देते हुए समय मांगा गया, जिस पर वादी पक्ष ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने मामले की सुनवाई के लिए 16 मार्च 2026 की तिथि नियत करते हुए विपक्षी अधिवक्ता को अगली तारीख पर अनिवार्य रूप से बहस के लिए उपस्थित होने का आदेश दिया।

शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कंगना रनौत की ओर से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता अनसूया चौधरी की तरफ से स्थानीय अधिवक्ता विवेक शर्मा ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। प्रार्थना पत्र में कहा गया कि अधिवक्ता अनसूया चौधरी किसी विशेष कार्य में व्यस्त होने के कारण आज न्यायालय में बहस के लिए उपस्थित नहीं हो सकीं। इसलिए मामले की सुनवाई के लिए कोई अन्य तिथि प्रदान की जाए। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि अगली तिथि पर अधिवक्ता स्वयं उपस्थित होकर बहस करेंगी। विपक्षी अधिवक्ता के प्रार्थना पत्र का वादी पक्ष की ओर से कड़ा विरोध किया गया। वादी के वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने लिखित आपत्ति दाखिल करते हुए कहा कि विपक्षी पक्ष बार-बार बहस से बचने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने इसे न्यायालय के आदेशों की अवहेलना बताते हुए कहा कि यह केवल मामले को लंबित करने की रणनीति है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने मामले की सुनवाई के लिए 16 मार्च 2026 की तिथि निर्धारित कर दी। साथ ही विपक्षी पक्ष के अधिवक्ता को निर्देश दिया गया कि अगली तिथि पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर बहस करें। सुनवाई के दौरान वादी पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुखबीर सिंह चौहान, दुर्ग विजय सिंह, भैया सिंह, राजवीर सिंह, बी.एस. फौजदार, प्रेम कुमार, प्रीति तथा कोमल सिंह वर्मा सहित कई अधिवक्ता न्यायालय में मौजूद रहे।

Previous Post

कल आगरा में आरएसएस की ब्रज प्रांत बैठक में शामिल होंगे सीएम, 2027 चुनावी रणनीति का तैयार होगा रोडमैप

Next Post

प्रदेश की पहचान बन रही है “वन डिस्ट्रिक्ट–वन मेडिकल कॉलेज” से: मुख्यमंत्री

Related Posts

खेड़ा राठौर में पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर पति फरार

खेड़ा राठौर में पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर पति फरार

October 17, 2026

आगरा। खेड़ा राठौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक पति ने अपनी पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर हत्या...

युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ

युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ

October 17, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना क्षेत्र में रावली के पास पुलिस पर जिस युवक को तीसरी मंजिल से फेंक कर हत्या करने...

रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल

रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल

October 17, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि थाने की पुलिस जुआ लूटने के लिए पहुंची...

महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम

महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम

October 16, 2026

आगरा। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर फोटो...

आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित

आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित

October 16, 2026

आगरा। शुक्रवार सुबह से अचानक बदले मौसम और तेज बारिश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगरा दौरे के कार्यक्रम...

शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता बोले नवागत सीडीओ अमित कुमार

शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता बोले नवागत सीडीओ अमित कुमार

October 16, 2026

आगरा। आगरा में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में ट्रांसफर होकर आए अमित कुमार ने शुक्रवार को विकास भवन में...

Next Post
प्रदेश की पहचान बन रही है “वन डिस्ट्रिक्ट–वन मेडिकल कॉलेज” से:  मुख्यमंत्री

प्रदेश की पहचान बन रही है “वन डिस्ट्रिक्ट–वन मेडिकल कॉलेज” से: मुख्यमंत्री

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कंटेनर दो किलोमीटर तक कार को घसीटते हुए ले गया

कंटेनर दो किलोमीटर तक कार को घसीटते हुए ले गया

August 31, 2023
पिनाहट में बीहड़ में लगी आग, दमकलों को दो घंटे लग गए आग बुझाने में

पिनाहट में बीहड़ में लगी आग, दमकलों को दो घंटे लग गए आग बुझाने में

December 15, 2024
यूएन में भारत के सामने आज जटिल चुनौती,रूस का साथ दे या नहीं दे

यूएन में भारत के सामने आज जटिल चुनौती,रूस का साथ दे या नहीं दे

April 7, 2022
दो चोटी नहीं बनाने पर छात्रा को पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया

दो चोटी नहीं बनाने पर छात्रा को पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया

December 6, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • खेड़ा राठौर में पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर पति फरार
  • युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ
  • रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल
  • महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.