• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
प्रदेश की पहचान बन रही है “वन डिस्ट्रिक्ट–वन मेडिकल कॉलेज” से:  मुख्यमंत्री

प्रदेश की पहचान बन रही है “वन डिस्ट्रिक्ट–वन मेडिकल कॉलेज” से: मुख्यमंत्री

यथार्थ हॉस्पिटल के उद्घाटन कार्यक्रम में रहे मौजूद, बोले पहले माफिया बनते थे अब डॉक्टर बनेंगे

March 7, 2026
in administration, Agra, Health, News, Politics

आगरा। आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पहले प्रदेश में विकास की जगह माफिया राज चलता था, लेकिन अब उत्तर प्रदेश विकास और स्वास्थ्य सेवाओं के नए दौर में प्रवेश कर चुका है।

आगरा में यथार्थ हॉस्पिटल के उद्घाटन के बाद आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में केवल 17 मेडिकल कॉलेज संचालित होते थे, जबकि आज प्रदेश में 81 मेडिकल कॉलेज चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले हालात ऐसे थे कि “वन डिस्ट्रिक्ट–वन माफिया” की चर्चा होती थी, लेकिन आज प्रदेश की पहचान “वन डिस्ट्रिक्ट–वन मेडिकल कॉलेज” से बन रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की सोच माफिया तक सीमित थी, इसलिए उन्होंने माफिया को बढ़ावा दिया। लेकिन वर्तमान सरकार ने मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का लक्ष्य रखा। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश में अब दो एम्स भी संचालित हो रहे हैं, जिससे प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।सी एम योगी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि राज्य सरकार बहुत जल्द सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के लिए नई पॉलिसी लेकर आने जा रही है। इसके तहत निजी और सरकारी क्षेत्र के सहयोग से आधुनिक अस्पताल और मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने यथार्थ ग्रुप को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में बनने वाले मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य परियोजनाओं में सरकार पूरी तरह सहयोग करेगी। कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प दृश्य भी देखने को मिला। मंच पर सीमित व्यवस्था के कारण केवल पांच लोगों के बैठने की जगह थी, जबकि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल समेत कई नेता मंच के सामने बैठे थे। जैसे ही मुख्यमंत्री की नजर बघेल पर पड़ी, उन्होंने आयोजकों से तुरंत उन्हें मंच पर बुलाने को कहा और अपने पास बैठाया। इस कदम को कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सम्मानजनक संकेत के रूप में देखा।

Previous Post

कंगना रनौत केस में फिर टली बहस, अब 16 मार्च को होगी सुनवाई

Next Post

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मिशन 2027 की रणनीति पर आगरा में हुआ आरएसएस की बैठक में मंथन

Related Posts

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

October 25, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो गई है। रविवार को...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में  राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

October 24, 2026

आगरा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में राज्यसभा...

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

October 24, 2026

आगरा। आगरा में सड़कों के धंसने से लगातार भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है। गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े हो रहे...

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

October 24, 2026

आगरा। आगरा में तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान मतदान होगा। इसके...

Next Post
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मिशन 2027 की रणनीति पर आगरा में हुआ आरएसएस की बैठक में मंथन

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मिशन 2027 की रणनीति पर आगरा में हुआ आरएसएस की बैठक में मंथन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में जांच कराने आई युवती गायब

मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में जांच कराने आई युवती गायब

May 16, 2024
जुआरियों को छोड़ने की सिफारिश पर नेता जी की थानाध्यक्ष ने लगाई क्लास

जुआरियों को छोड़ने की सिफारिश पर नेता जी की थानाध्यक्ष ने लगाई क्लास

August 7, 2025
पैराशूट न खुलने से पैराजंपिंग करने वाले जवान की मौत

पैराशूट न खुलने से पैराजंपिंग करने वाले जवान की मौत

February 7, 2025
चोरों ने पैसा चोरी करने के बाद रख दिया था पत्नियों के पास, पुलिस ने पकड़ीं

चोरों ने पैसा चोरी करने के बाद रख दिया था पत्नियों के पास, पुलिस ने पकड़ीं

April 10, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न
  • कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान
  • आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.