• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
डॉ. हरीश रौतेला होंगे अब क्षेत्र संपर्क प्रमुख व ABVP के मनोज नीखरा को संघ में नई जिम्मेदारी

डॉ. हरीश रौतेला होंगे अब क्षेत्र संपर्क प्रमुख व ABVP के मनोज नीखरा को संघ में नई जिम्मेदारी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में हुए बदलाव

March 15, 2026
in Agra, Cultural, National, Politics

आगरा। हरियाणा के समालखा स्थित माधव सृष्टि परिसर में तीन दिनों तक चली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा रविवार को संपन्न हो गई। संघ के शताब्दी वर्ष के बीच आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक के अंतिम दिन संगठनात्मक स्तर पर बड़े बदलाव हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कुछ प्रचारकों और प्रमुख पदाधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है, जबकि संघ अपने पारंपरिक संगठनात्मक ढांचे में भी बड़ा पुनर्गठन करने की दिशा में आगे बढ़ता दिख रहा है।

सूत्रों से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक डॉ. हरीश रौतेला को पश्चिम उत्तर प्रदेश का क्षेत्र संपर्क प्रमुख बनाया गया है। अब तक वे पश्चिम उत्तर प्रदेश के सह संपर्क प्रमुख के रूप में दायित्व निभा रहे थे। इस बदलाव को पश्चिमी यूपी में संघ के संपर्क तंत्र को और अधिक सक्रिय तथा प्रभावी बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा को अब संघ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही उन्हें एक विशेष और रणनीतिक जिम्मेदारी भी सौंपी गई है, नेपाल से सटे जिलों में नेपाली समाज के बीच संघ कार्य के विस्तार का दायित्व। माना जा रहा है कि सीमावर्ती जिलों में सामाजिक-सांस्कृतिक संपर्क, संगठन विस्तार और वैचारिक पहुंच को मजबूत करने के लिहाज से यह जिम्मेदारी काफी अहम है। बैठक से जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण चर्चाओं में से एक संघ के संगठनात्मक ढांचे में संभावित बड़ा परिवर्तन भी रहा। संघ अब ‘प्रांत प्रचारक’ व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से समाप्त कर ‘संभाग प्रचारक’ मॉडल की ओर बढ़ रहा है। यानी अब बड़े प्रांतों के बजाय छोटे और अधिक कार्यक्षम संभागीय ढांचे के जरिए संगठन को जमीनी स्तर तक अधिक प्रभावी तरीके से संचालित करने की योजना है। इस बदलाव का उद्देश्य निर्णय प्रक्रिया को तेज करना, नेतृत्व और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच दूरी कम करना, क्षेत्रीय चुनौतियों के अनुसार त्वरित प्रतिक्रिया, सीमावर्ती, संवेदनशील और सामाजिक रूप से विशेष क्षेत्रों पर केंद्रित विस्तार बताया जा रहा है।

Previous Post

उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक विवादित प्रश्न को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री की भी आई प्रतिक्रिया

Next Post

अधिवक्ता के कोर्ट में पेश न होने पर अदालत ने कंगना रनौत पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया

Related Posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर दिया संदेश- जल है तो कल है और वन है तो जीवन है

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर दिया संदेश- जल है तो कल है और वन है तो जीवन है

June 5, 2026

आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस पर ताजनगरी में पर्यावरण संरक्षण, मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता और हरित भविष्य का संदेश एक साथ...

वारंट पर गिरफ्तार करके लाई गई महिला के साथ पुलिस कस्टडी में मारपीट पर अधिवक्ताओं ने सुनाई खरी खोटी

वारंट पर गिरफ्तार करके लाई गई महिला के साथ पुलिस कस्टडी में मारपीट पर अधिवक्ताओं ने सुनाई खरी खोटी

June 5, 2026

आगरा। एक महिला के एनबीडब्लू वारंट होने पर सिकंदरा पुलिस उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेशी के लिए लाई थी। ...

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश

June 5, 2026

आगरा। जगनेर के भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बोलेरो चोरी होने की एफआईआर कराई थी। पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ...

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

June 4, 2026

आगरा।  थाना इरादत नगर में दर्ज पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के एक मुकदमे में विवेचक एसीपी शमसाबाद इमरान अहमद का...

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

June 4, 2026

आगरा। विज्ञान भारती, ब्रज प्रांत की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन बरेली में हुआ, जिसमें नवीन सत्र के लिए आगरा...

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

June 4, 2026

आगरा। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अब तक की उपलब्धियां गिनाने...

Next Post
अधिवक्ता के कोर्ट में पेश न होने पर अदालत ने कंगना रनौत पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया

अधिवक्ता के कोर्ट में पेश न होने पर अदालत ने कंगना रनौत पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

भ्रष्टाचार को लेकर कोई समझौता नहीं, पुलिस की छवि खराब करने वालों को जेल भेजूंगा: पुलिस कमिश्नर

भ्रष्टाचार को लेकर कोई समझौता नहीं, पुलिस की छवि खराब करने वालों को जेल भेजूंगा: पुलिस कमिश्नर

January 13, 2024
लालू यादव की रिहाई का रास्ता साफ, झारखंड हाईकोर्ट ने दी जमानत

लालू यादव की रिहाई का रास्ता साफ, झारखंड हाईकोर्ट ने दी जमानत

April 22, 2022
जम्मू-कश्मीर में मचा बवाल! 350 कश्मीरी पंडितों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

जम्मू-कश्मीर में मचा बवाल! 350 कश्मीरी पंडितों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

May 13, 2022
रूस यूएनएचआरसी से सस्पेंड

रूस यूएनएचआरसी से सस्पेंड

April 7, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर दिया संदेश- जल है तो कल है और वन है तो जीवन है
  • वारंट पर गिरफ्तार करके लाई गई महिला के साथ पुलिस कस्टडी में मारपीट पर अधिवक्ताओं ने सुनाई खरी खोटी
  • भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश
  • एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.