• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
भ्रष्टाचार को लेकर कोई समझौता नहीं, पुलिस की छवि खराब करने वालों को जेल भेजूंगा: पुलिस कमिश्नर

भ्रष्टाचार को लेकर कोई समझौता नहीं, पुलिस की छवि खराब करने वालों को जेल भेजूंगा: पुलिस कमिश्नर

नवागत पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड ने गिनाईं अपनी प्राथमिकताएं

January 13, 2024
in Agra, Crime, Police

आगरा। भ्रष्टाचार को लेकर कोई भी समझौता नहीं होगा। जो पुलिसकर्मी विभाग की छवि खराब करेंगे, अपराधियों के साथ में उनकी संलिप्तता पाई जाएगी, उन्हें जेल भेजा जाएगा। जनता की सुनवाई नहीं करने वाले थाना प्रभारी भी अपनी कुर्सी से हटेंगे। यह बातें पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड ने पत्रकार वार्ता में कहीं।

पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग लेने के बाद वह नोएडा और बनारस में एएसपी रहे। इसके बाद बलरामपुर, गोंडा, उन्नाव, लखनऊ, बरेली, मेरठ, मुरादाबाद में कप्तान रहे। डीआईजी पद पर प्रोन्नत होने के बाद वह एसआईटी में चले गए। इसके बाद आजमगढ़ मिर्जापुर में डीआईजी रहे। गोरखपुर में आईजी रेंज रहे। उन्होंने बताया कि शांति व्यवस्था कायम करना, क्राइम कंट्रोल करना, पर्यटक को कोई परेशानी ना हो, उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। शहर में ट्रैफिक समस्या को दूर करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। वह पूरे प्रयास करेंगे की आम जनता को ट्रैफिक जाम से निजात मिले। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि थाना प्रभारी को जनसुनवाई अच्छे तरीके से करनी होगी। अगर वह जनसुनवाई सही तरीके से नहीं करेंगे तो उन्हें हटाया जाएगा। एक बात उन्होंने कड़े शब्दों में कही कि कोई भी पुलिसकर्मी अगर अपराधियों के साथ संलिप्त पाया गया तो उसको जेल भेजा जाएगा। जो भी पुलिसकर्मी विभाग की छवि खराब करने का काम करेंगे वे जेल भेजे जाएंगे। जमीनी प्रकरण के निस्तारण में उन्होंने कहा कि इसमें राजस्व से समन्वय स्थापित कर निस्तारण कराया जाएगा। पुलिस जमीनों के मामलों में हस्तछेप नहीं करेगी।

साफ छवि के पुलिसकर्मी बनेंगे प्रभारी

पिछले एक साल में देखा गया है कि कई दागी चेहरों को थाना प्रभारी बना दिया गया। कई ऐसे चेहरे थे जिनको प्रभारी बनता देखकर साथी पुलिसकर्मी भी हैरान थे। कोई दो बार का लाइन हाजिर था। कोई दो बार का सस्पेंड था। फिर भी उन्हें प्रभारी बनाया जा रहा था।  राजनीतिक दबाव और एक व्यक्ति विशेष के दबाव में उन्हें प्रभारी बनाया गया।  ऐसी चर्चाएं आम हैं। नए पुलिस कमिश्नर का कहना है कि वह साफ छवि के चेहरों को प्रभारी बनाएंगे। वह राजनीतिक दबाव मानेंगे या नहीं इस के सवाल पर वह बोले मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश है कि अधिकारी किसी के दबाव में ना रहें। जो नियम में हो वही करें।

कांस्टेबल को बनाया बीट का थानेदार

पुलिस कमिश्नर ने कांस्टेबल को उसकी बीट का थानेदार बनाया है। कांस्टेबल को अपनी बीट क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों की जानकारी अपने पास रखनी होगी। इसके साथ ही सीनियर सिटीजन से भी संवाद करना होगा। जिन सीनियर सिटीजन के बच्चे बाहर हैं और वह अकेले रह रहे हैं। उनसे पुलिसकर्मी यह पूछेंगे कि उनके यहां प्लंबर, गैस देने वाला कौन आ रहा है। कोई नया व्यक्ति तो नहीं आया था।

जगदीशपुरा कांड में फरार थानाध्यक्ष पर होगी कड़ी कार्रवाई

पुलिस कमिश्नर ने जगदीशपुरा कांड को लेकर कहा कि इसमें जो पुलिसकर्मी संलिप्त  हैं उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विवेचक आशीष त्यागी, दरोगा शक्ति राठी जैसे पुलिस कर्मियों पर अभी तक कार्रवाई नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अधिकारियों की रिपोर्ट आने के बाद उन पर भी कड़ी कार्रवाई होगी।

Previous Post

चौकी प्रभारी आलमगंज को हफ्ता देने के लिए दरोगा ने कमरे में बंद कर पीटा

Next Post

लूट का मुकदमा लिखाओगे तो मोबाइल नहीं मिलेगा, गुमशुदगी लिखाओगे तो मिल जाएगा बोले दरोगा जी

Related Posts

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

September 4, 2026

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मैनेजर (डीएसएस) नरेंद्र सिंह चाहर के साथ हुई मारपीट के मामले में...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

Next Post
लूट का मुकदमा लिखाओगे तो मोबाइल नहीं मिलेगा, गुमशुदगी लिखाओगे तो मिल जाएगा बोले दरोगा जी

लूट का मुकदमा लिखाओगे तो मोबाइल नहीं मिलेगा, गुमशुदगी लिखाओगे तो मिल जाएगा बोले दरोगा जी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बच्चों के लिए दो वैक्सीन को मंजूरी

बच्चों के लिए दो वैक्सीन को मंजूरी

April 26, 2022
फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले की विवेचना अब एसटीएफ करेगी, पीड़ित बोला मेरी हत्या होती है तो आगरा पुलिस नहीं एसटीएफ करे जांच

फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले की विवेचना अब एसटीएफ करेगी, पीड़ित बोला मेरी हत्या होती है तो आगरा पुलिस नहीं एसटीएफ करे जांच

May 29, 2025
राजू हत्याकांड में 17 पुलिसकर्मी सीआईडी ने पाए दोषी

राजू हत्याकांड में 17 पुलिसकर्मी सीआईडी ने पाए दोषी

April 20, 2025
गुरुग्राम में एक करोड़ की लूट, कैश कलेक्शन कर्मचारी की आंख में मिर्च झोंककर हुई वारदात

गुरुग्राम में एक करोड़ की लूट, कैश कलेक्शन कर्मचारी की आंख में मिर्च झोंककर हुई वारदात

April 18, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल
  • खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.